कटनी नगर//-आज खिरहनी फाटक कटनी में निषाद जयंती समारोह की बैठक राजू निषाद के निवास स्थान पर हुई जय निषाद राज आज निषाद जयंती समारोह की सामुहिक बैठक राजू निषाद जी के निवास स्थान पर संम्पन्न हुई जिसमें की चल समारोह बाईक रैली की दिशा निर्देश एवम सड़क मार्ग निर्धारित किया गया है निषाद उत्थान समिति के वरिष्ठ लोगों के मतानुसार सारे जयंती समारोह की रूप रेखा का विचार किया गया है निषाद जयंती समारोह की बाइक रैली नई बस्ती स्थित वेंकट भवन से शुरू किया जाएगा जो कि कटनी शहर मिसिन चौक से होते हुए शेर चौक झंडा बाजार स्टेशन रोड से होते हुए खिरहनी ब्रिज से होकर मंगलम गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन होगा बैठक में हमारे वरिष्ठ वेंकट निषाद संतोष निषाद(सरपंच) श्याम निषाद(सचिव) राकेश निषाद(पत्रकार) बच्चू निषाद(पूर्व पार्षद) सुमित निषाद पप्पू निषाद आदेश निषाद आशीष निषाद रमेश निषाद एवं निषाद समाज के सभी बन्धु इस सामुहिक बैठक पर उपस्थित हुए संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #निषाद समाज #निषाद जयंती #सांस्कृतिक कार्यक्रम
कटनी नगर//-आज खिरहनी फाटक कटनी में निषाद जयंती समारोह की बैठक राजू निषाद के निवास स्थान पर हुई जय निषाद राज आज निषाद जयंती समारोह की सामुहिक बैठक राजू निषाद जी के निवास स्थान पर संम्पन्न हुई जिसमें की
चल समारोह बाईक रैली की दिशा निर्देश एवम सड़क मार्ग निर्धारित किया गया है निषाद उत्थान समिति के वरिष्ठ लोगों के मतानुसार सारे जयंती समारोह की रूप रेखा का विचार किया गया है निषाद जयंती समारोह की बाइक
रैली नई बस्ती स्थित वेंकट भवन से शुरू किया जाएगा जो कि कटनी शहर मिसिन चौक से होते हुए शेर चौक झंडा बाजार स्टेशन रोड से होते हुए खिरहनी ब्रिज से होकर मंगलम गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के
साथ समापन होगा बैठक में हमारे वरिष्ठ वेंकट निषाद संतोष निषाद(सरपंच) श्याम निषाद(सचिव) राकेश निषाद(पत्रकार) बच्चू निषाद(पूर्व पार्षद) सुमित निषाद पप्पू निषाद आदेश निषाद आशीष निषाद रमेश निषाद एवं निषाद समाज के सभी बन्धु इस सामुहिक बैठक पर उपस्थित हुए संवाददाता//- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #निषाद समाज #निषाद जयंती #सांस्कृतिक कार्यक्रम
- Post by Rahul Lakhera1
- मैहर (मध्य भारत न्यूज़)। मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम बाबूपुर में वर्षों पुराने जमीनी विवाद के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल एक बुजुर्ग किसान की संपत्ति को आग के हवाले कर दिया, बल्कि महिला के साथ भी अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामलाल सोनी (59 वर्ष) का उनके पड़ोसी वशगोपाल पटेल के बीच दशकों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को यह विवाद उस समय उग्र हो गया जब पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने रामलाल सोनी के घर के सामने रखी 'सेटिंग' की लकड़ियों (निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाला सामान) में खुलेआम आग लगा दी। पीड़ित परिवार का आरोप पीड़ित रामलाल सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। आगजनी की इस घटना के दौरान जब परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने किसान की पत्नी के साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौज की। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कीमती लकड़ियां राख के ढेर में तब्दील हो गईं। मुख्य बिंदु: स्थान: ग्राम बाबूपुर, थाना रामनगर, जिला मैहर। आरोपी: पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी। वजह: दशकों पुराना जमीनी विवाद। कार्रवाई: पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। "गांव में सरेआम इस तरह की आगजनी और बुजुर्ग दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।" पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी धाराएं लगाई जा रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़, मैहर1
- मानपुर के डोगरा टोला पहाड़िया में आग का कहर: तीन दिन से पहाड़ियां धधक रही, वन्य जीवन और वन संपदा खतरे में मानपुर/umariya वन परिक्षेत्र मानपुर के बिजौरी बीट अंतर्गत डोगरा टोला पहड़िया में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूरी पहड़ियां धधक-धधक कर जल चुकी हैं और आग अब भरमिला के महुआ हार की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस सम्बन्ध में बिजौरी बीट गार्ड तेजलाल बैगा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और अभी फिर से अपने श्रमिकों के साथ आग पर नियंत्रण पाने के लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की समय पर कार्रवाई न करने की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि आग फैलने से वन्य जीव, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत राहत और आग पर नियंत्रण कार्यवाही शुरू करे, ताकि नुकसान को न्यूनतम किया जा सके और वन्य जीवन सुरक्षित रहे।2
- सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब” के नारों से गूंजा मैहर, रसोई गैस महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन मैहर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। *नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी* ‘दद्दा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र सरेंडर”, “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” और *“सिलेंडर भी गायब, नरेंद्र भी गायब”* जैसे तीखे नारों से माहौल गरमा दिया। नगर कांग्रेस के इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला। व्यापारियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए गैस सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई जगहों पर सिलेंडरों की किल्लत भी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई और गैस संकट के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की।1
- Post by Dileep bunkar1
- फ़सल मे आग भड़की, किसानों ने काबू पाया हटा -कनकपुरा निवासी वीर यादव के खेत मे गेंहू की फसल में लगी आग किसानों की सक्रियता से समय रहते आग पर काबू पाया गया... खेत मे गेंहू की खड़ी फसल जली..बिजली लाइन फाल्ट से गिरी चिंगारी से आग लगना बताया जा रहा मड़ियादो थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा |1
- जय माँ जालपा श्री जालपा माई भगत समाज (एवं) श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति के तत्वावधान मैं भव्य फागों का कार्यक्रम आज 14/03/026 दिन शनिवार को रात्री 07:30 बजे से श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति मंच के पास जालपा वार्ड में रखा गया है, आप सभी धर्म प्रेमी जनता से आग्रह है की हमारे बाहर से आये हुये कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिये आप सभी आवास पधारे🙏🙏🙏🙏।। श्री जालपा माई भगत समाज कटनी श्री जालपा दुर्गा उत्साह समिति जालपा वार्ड कटनी 🚩🚩🌹जय हो माई की🌹🚩🚩 आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार) #भक्ति #श्रद्धा #भगते #माँ जालपा3
- रीवा, मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में सेमरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता के मामले का भंडाफोड़ किया है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरी गई 34 भैंसें बरामद हुईं। गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके कुछ साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित बरामदगी की है: मवेशी: 34 भैंसें (सुरक्षित मुक्त कराई गईं)। वाहन: एक अशोक लेलैंड ट्रक जब्त। कुल कीमत: ट्रक और मवेशियों समेत लगभग 60 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई सेमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध तस्करी और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मध्य भारत न्यूज़ के लिए रीवा से ब्यूरो रिपोर्ट।1
- Post by Dileep bunkar1