logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को चेत नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर हवन एवं पूजा-अर्चना की गई, इसके साथ में कन्या पूजा भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लेते हुए भगवान हनुमान से क्षेत्र में खुशहाली, आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों की आवाजाही लगी रही। हवन-पाठ का संचालन पंडित सुदेश द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न करवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। पंडित ने कहा हनुमान मन्दिर में साल में दो बार नवरात्रि में पूजा पाठ और हवन किया जाता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे।

15 hrs ago
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
15 hrs ago

चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को चेत नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर हवन एवं पूजा-अर्चना की गई, इसके साथ में कन्या पूजा भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लेते हुए भगवान हनुमान से क्षेत्र में खुशहाली, आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों की आवाजाही लगी रही। हवन-पाठ का संचालन पंडित सुदेश द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न करवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। पंडित ने कहा हनुमान मन्दिर में साल में दो बार नवरात्रि में पूजा पाठ और हवन किया जाता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को चेत नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर हवन एवं पूजा-अर्चना की गई, इसके साथ में कन्या पूजा भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लेते हुए भगवान हनुमान से क्षेत्र में खुशहाली, आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों की आवाजाही लगी रही। हवन-पाठ का संचालन पंडित सुदेश द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न करवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। पंडित ने कहा हनुमान मन्दिर में साल में दो बार नवरात्रि में पूजा पाठ और हवन किया जाता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे।
    1
    चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित हनुमान मंदिर में वीरवार को चेत नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना को लेकर हवन एवं पूजा-अर्चना की गई, इसके साथ में कन्या पूजा भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लेते हुए भगवान हनुमान से क्षेत्र में खुशहाली, आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों की आवाजाही लगी रही।
हवन-पाठ का संचालन पंडित सुदेश द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न करवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं को धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी। पंडित ने कहा हनुमान मन्दिर में साल में दो बार नवरात्रि में पूजा पाठ और हवन किया जाता हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहता है।
प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे।
    user_PANGI NEWS TODAY
    PANGI NEWS TODAY
    Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिला चंबा के वन मंडल में कार्यरत नर्सरी वर्करों का सब्र अब जवाब देने लगा है। पिछले एक साल से वेतन न मिलने से परेशान 9 नर्सरी वर्करों ने भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूड, कंदला, मोहड़ी, माणी और गूं घराट में तैनात कर्मचारियों को पिछले 12 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि वे पौधा उत्पादन, रोपण और देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मेहनताना नहीं मिल रहा। वर्करों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उन्हें कई बार धमका चुके हैं कि अगर काम करना है तो करें, अन्यथा उनके वेतन का बजट वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई बार उन्हें 6-6 महीने तक वेतन नहीं मिला, जबकि बिलों पर 12-12 महीने के हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को वेतन जारी किया गया है, जबकि उनके बीट के 7 कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में बिना पैसे के आजीविका चलाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। वहीं, मामले को लेकर डीएफओ चंबा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि अप्रैल माह में सभी लंबित वेतन जारी कर दिए जाएंगे। अब कर्मचारियों को इस आश्वासन के पूरा होने का इंतजार है। बाइट जय सिंह भाजपा नेता चंबा।
    1
    जिला चंबा के वन मंडल में कार्यरत नर्सरी वर्करों का सब्र अब जवाब देने लगा है। पिछले एक साल से वेतन न मिलने से परेशान 9 नर्सरी वर्करों ने भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने बताया कि वन परिक्षेत्र मसरूड, कंदला, मोहड़ी, माणी और गूं घराट में तैनात कर्मचारियों को पिछले 12 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि वे पौधा उत्पादन, रोपण और देखभाल जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर मेहनताना नहीं मिल रहा।
वर्करों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उन्हें कई बार धमका चुके हैं कि अगर काम करना है तो करें, अन्यथा उनके वेतन का बजट वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई बार उन्हें 6-6 महीने तक वेतन नहीं मिला, जबकि बिलों पर 12-12 महीने के हस्ताक्षर करवाए जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को वेतन जारी किया गया है, जबकि उनके बीट के 7 कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में बिना पैसे के आजीविका चलाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।
वहीं, मामले को लेकर डीएफओ चंबा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि अप्रैल माह में सभी लंबित वेतन जारी कर दिए जाएंगे। अब कर्मचारियों को इस आश्वासन के पूरा होने का इंतजार है।
बाइट जय सिंह भाजपा नेता चंबा।
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ek jimmevar nagrik ki taraf se aap se gujarish Hai isko repair Karen kyunki jab tak n Koi hadsa hota hai tab tak yahan ke administrator yahan yahan ki sarkar kuchh Kam nahin karti hai to main aapse aap se repair Karen bus itni hi gujarish hai please
    1
    ek jimmevar nagrik ki taraf se aap se gujarish Hai isko repair Karen kyunki jab tak n Koi hadsa hota hai tab tak yahan ke administrator yahan yahan ki sarkar kuchh Kam nahin karti hai to main aapse aap se repair Karen bus itni hi gujarish hai please
    user_Tariq Hussain Butt
    Tariq Hussain Butt
    मरवाह, किश्तवाड़, जम्मू और कश्मीर•
    14 hrs ago
  • दो दिवसीय मां शारदा मेला भालारिहड़ा का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका। मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।
    1
    दो दिवसीय मां शारदा मेला भालारिहड़ा का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका।
मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा।
इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Varun Slathia
    1
    Post by Varun Slathia
    user_Varun Slathia
    Varun Slathia
    Local Politician Kathua, Jammu and Kashmir•
    12 hrs ago
  • HRTC DRIVER KI INSAANIYAT DEKHO
    1
    HRTC DRIVER KI INSAANIYAT DEKHO
    user_Hem Singh Chauhan
    Hem Singh Chauhan
    Engineer Balh, Mandi•
    4 hrs ago
  • कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏 मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫 📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही। 👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
    1
    कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏
मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫
📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही।
👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंडी में 2100 दीपों से महाआरती | सिद्ध काली मंदिर में भव्य नवरात्र समापन | Ram Navami 2026
    1
    मंडी में 2100 दीपों से महाआरती | सिद्ध काली मंदिर में भव्य नवरात्र समापन | Ram Navami 2026
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.