Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏 मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫 📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही। 👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
BHK News Himachal
कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏 मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫 📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही। 👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Himachal Update 24 News1
- रिपोर्ट 27 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): एकल अभियान दक्षिण हिमाचल द्वारा लारजी में एक भव्य 'सैनिक सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्लू और मंडी जिला के सेवानिवृत्त सैनिकों और शहीद परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य बातें: मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में रोहित जलोटा और सेवानिवृत्त वीओ टेक सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मान: अभियान प्रमुख भावना शर्मा के नेतृत्व में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सामाजिक अलख: सैंज क्षेत्र की इंचार्ज हिमानी ने बताया कि अभियान के तहत 30 गांवों में शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से सामाजिक जागरण किया जा रहा है। उद्देश्य: वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और 'मां भारती' की आरती के साथ हुआ।1
- हमीरपुर नगर निगम हमीरपुर के तहत आने वाले परिवार हाउस टैक्स जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि मार्च महीने की शुरूआत तक नगर निगम को लगभग 50 लाख के करीब हाउस टैक्स प्राप्त हुआ है। हालांकि यदि हम सालाना आंकड़े की बात करें तो यह एक करोड़ 47 लाख रुपए है। यानि की नगर निगम को हाउस टैक्स के रूप में वार्षिक इतनी राशि प्राप्त होती है। इस कारण काफी कम परिवारों ने गृहकर जमा करवाया है। नगर निगम हमीरपुर के तहत 4300 परिवार आते हैं जिनसे हाउस टैक्स लिया जाता है। इस बार इनमें से बहुत कम परिवारों ने अपना गृहकर जमा करवाया है। गृहकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अब 10 फीसदी छूट का प्रावधान किया है। 31 मार्च 2026 तक यह छूट गृहकर जमा करवाने वालों को दी जाएगी। सभी गृहकरदाता अपना हाउस टैक्स जमा करवाएं इसके लिए यह छूट प्रदान की गई है। यदि 31 मार्च को समय निकल गया तो फिर छूट नहीं मिलेगी तथा जितना गृहकर बनता है उतना चुकाना पड़ेगा। फिलहाल नगर निगम सभी परिवारों से गृहकर जमा करवाने की अपील कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो समय पर गृहकर की अदायगी होनी चाहिए। अधिक समय बीत जाने से जहां परिवारों को अधिक टैक्स चुकाना पड़ता है तो वही नगर निगम की कलेक्शन में भी कमी आती है। नगर निगम हमीरपुर में कमिशनर राकेश शर्मा ने बताया कि अब तक लगभग5 50 लाख हाउस टैक्स जमा हुआ है। वार्षिक एक करोड़ 47 लाख के करीब गृहकर जमा होता है। उन्होंने नगर निगम के तहत आने वाले परिवारों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अपना गृहकर जमा करवाएं। 31 मार्च तक गृहकर जमा करवाने वालों को दस फीसदी छूट का प्रावधान रखा गया है। निर्धारित समयावधि के उपरांत यह छूट नहीं मिलेगी।2
- सुजानपुर शीतला माता मंदिर वार्ड नंबर 1 सुजानपुर, में दुर्गा सप्तशती हवन का आयोजन किया गया, जिसमे विशेष पूजा पाठ एवं हवन पूर्णहोती भी करवाई गई इसके बाद दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें लोगों को आलू पूरी परोसी गई यहां सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।3
- Post by Dinesh Kumar1
- पतली कुल मेला 26/3/20261
- विकसित भारत 2047 सम्मेलन सरकाघाट | 260 युवाओं ने लिया संकल्प | Himachal News1
- 🥹🥹🥹1
- घुमारवी वैश्विक तनाव के दौर में आम जनता को राहत, पेट्रोल पर सीमा शुल्क घटा और डीजल से पूरी तरह समाप्त; घुमारवीं। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे समय में भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर सीमा शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया है, जबकि डीजल पर लगने वाला 10 रुपये का सीमा शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर देश के करोड़ों लोगों को राहत देने वाला है और महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने तेल आपूर्ति को लेकर भी ठोस रणनीति बनाई है, जिससे यदि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति और गंभीर होती है, तब भी भारत में तेल की कोई कमी नहीं होगी। यह सरकार की दूरदर्शिता और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का उदाहरण है। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फैसले लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल केवल आलोचना की राजनीति में लगे रहते हैं, जबकि ऐसे ठोस निर्णय यह साबित करते हैं कि वास्तविक नेतृत्व वही होता है जो कठिन परिस्थितियों में देशहित में निर्णायक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सभी दल राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में लिए गए फैसलों का समर्थन करें, ताकि वैश्विक संकट के इस दौर में देश मजबूती से आगे बढ़ सके।1