logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिल्ड्रेन एकेडमी में सनसनीखेज वारदात, टीचर की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारी लखीमपुर। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा और क्लासरूम में महिला टीचर को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका निशात हिदायत नगर और युवक सारूद नौरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

11 hrs ago
user_Lakhimpur Kheri दस्तक
Lakhimpur Kheri दस्तक
धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

चिल्ड्रेन एकेडमी में सनसनीखेज वारदात, टीचर की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारी लखीमपुर। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा और क्लासरूम में महिला टीचर को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका निशात हिदायत नगर और युवक सारूद नौरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खैरीघाट पुलिस ने चोरी के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बाजपुरवा निवासी उयसेन पाल सिंह की तहरीर पर थाना खैरीघाट में 24 जून 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार से तीन ईंट निकालकर घर में दाखिल हुए और बिना ताला लगे सूटकेस से नकदी व लड़की के जेवर चोरी कर ले गए। वहीं, रामचंदर पुत्र इतवारी कौलिक, निवासी पंडित पुरवा, दलजीत पुरवा की तहरीर पर भी 17/18 सितंबर की रात घर में रखा स्टेपलाइजर, ठेलिया और साइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे दलजीत पुरवा से रामपुर धोबियाहार बाजार की ओर जाने वाले पक्के मार्ग से खड़ंजा मार्ग तिराहे के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र शब्बीर, उम्र करीब 32 वर्ष तथा नसरुद्दीन पुत्र हुसैनी, उम्र करीब 25 वर्ष, दोनों निवासी पंडित पुरवा, दलजीत पुरवा, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का तीन पहिया ठेलिया का पहिया, फ्रेम, धुरा, रिंग, एंगल, साइकिल का फ्रेम, स्टेपलाइजर तथा प्लास्टिक की बोरी बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाददाता — फिरोज अहमद
    1
    खैरीघाट पुलिस ने चोरी के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद
बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बाजपुरवा निवासी उयसेन पाल सिंह की तहरीर पर थाना खैरीघाट में 24 जून 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार से तीन ईंट निकालकर घर में दाखिल हुए और बिना ताला लगे सूटकेस से नकदी व लड़की के जेवर चोरी कर ले गए।
वहीं, रामचंदर पुत्र इतवारी कौलिक, निवासी पंडित पुरवा, दलजीत पुरवा की तहरीर पर भी 17/18 सितंबर की रात घर में रखा स्टेपलाइजर, ठेलिया और साइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे दलजीत पुरवा से रामपुर धोबियाहार बाजार की ओर जाने वाले पक्के मार्ग से खड़ंजा मार्ग तिराहे के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र शब्बीर, उम्र करीब 32 वर्ष तथा नसरुद्दीन पुत्र हुसैनी, उम्र करीब 25 वर्ष, दोनों निवासी पंडित पुरवा, दलजीत पुरवा, थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का तीन पहिया ठेलिया का पहिया, फ्रेम, धुरा, रिंग, एंगल, साइकिल का फ्रेम, स्टेपलाइजर तथा प्लास्टिक की बोरी बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता — फिरोज अहमद
    user_Firoj Ahmad
    Firoj Ahmad
    Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • UP Panchayat Election–बस 15 दिन,हो जाएगा फैसला ? Lakhimpur के चर्चित कांड मे अधिवक्ताओ ने दी चेतावनी भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया ब्लांक संवाददाता तम्बौर बेहटा सीतापुर राजू कुमार बंसल पत्रकार सीतापुर की खास रिपोर्ट
    1
    UP Panchayat Election–बस 15 दिन,हो जाएगा फैसला ? Lakhimpur के चर्चित कांड मे अधिवक्ताओ ने दी चेतावनी
भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया 
ब्लांक संवाददाता तम्बौर बेहटा सीतापुर 
राजू कुमार बंसल पत्रकार सीतापुर की खास रिपोर्ट
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माँ घायल, बेटा बेहाल! निघासन CHC की इमरजेंसी में इलाज के लिए भटकता रहा परिवार ASTv24 digital शाहिद लखाही सिंगाही कस्बा निवासी विपिन कनौजिया अपनी माताजी को लेकर निघासन CHC पहुंचे। छत से नीचे गिरने से उनकी माताजी को गंभीर चोटें आई थीं और तत्काल उपचार की जरूरत थी। आरोप है कि इमरजेंसी में समय पर उपचार नहीं मिला, जिसके चलते परिवार को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। 📱 वायरल वीडियो में इमरजेंसी की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है, जबकि एक डॉक्टर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं। इससे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपिन ने जिलाधिकारी को फोन कर मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन तत्काल डॉक्टर के नहीं पहुंचने का आरोप है। सवाल यह है कि गंभीर मरीजों के लिए बनाई गई आकस्मिक सेवा में समय पर उपचार क्यों नहीं मिल सका? प्रशासन से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मरीजों को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित कराया जाए।
    1
    माँ  घायल, बेटा बेहाल! निघासन CHC की इमरजेंसी में इलाज के लिए भटकता रहा परिवार
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
सिंगाही कस्बा निवासी विपिन कनौजिया अपनी माताजी को लेकर निघासन CHC पहुंचे। छत से नीचे गिरने से उनकी माताजी को गंभीर चोटें आई थीं और तत्काल उपचार की जरूरत थी। आरोप है कि इमरजेंसी में समय पर उपचार नहीं मिला, जिसके चलते परिवार को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
📱 वायरल वीडियो में इमरजेंसी की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है, जबकि एक डॉक्टर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं। इससे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विपिन ने जिलाधिकारी को फोन कर मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन तत्काल डॉक्टर के नहीं पहुंचने का आरोप है।
सवाल यह है कि गंभीर मरीजों के लिए बनाई गई आकस्मिक सेवा में समय पर उपचार क्यों नहीं मिल सका?
प्रशासन से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मरीजों को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित कराया जाए।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    1
    Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चिल्ड्रेन एकेडमी में सनसनीखेज वारदात, टीचर की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारी लखीमपुर। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा और क्लासरूम में महिला टीचर को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका निशात हिदायत नगर और युवक सारूद नौरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    चिल्ड्रेन एकेडमी में सनसनीखेज वारदात, टीचर की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारी
लखीमपुर। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी, शाहपुरा कोठी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा और क्लासरूम में महिला टीचर को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका निशात हिदायत नगर और युवक सारूद नौरंगाबाद का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर के निजी स्कूल में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, दोनों की मौत ​लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के 'चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल' में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने स्कूल परिसर के भीतर घुसकर महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस भीषण वारदात में शिक्षिका और हमलावर युवक—दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ​क्लास के बाहर कॉरिडोर में मारी गोली ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 26 वर्षीय निशात फातिमा (निवासी हिदायत नगर) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद अंसारी बैग में अवैध तमंचा छिपाकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। ​बताया जा रहा है कि सऊद शिक्षिका निशात फातिमा को पहली मंजिल पर स्थित कॉरिडोर में ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सऊद ने अचानक तमंचा निकालकर शिक्षिका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही शिक्षिका लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ीं। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ​स्कूल में फैली दहशत, परिजनों में हाहाकार ​घटना के समय स्कूल में बच्चे और बाकी स्टाफ मौजूद थे। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही पूरे परिसर में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया और परिसर खाली कराया गया। वारदात की खबर फैलते ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों की भारी भीड़ स्कूल के बाहर जमा हो गई। ​पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) ख्याति गर्ग, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ​पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या एकतरफा प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि हथियारबंद युवक सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर स्कूल के अंदर कैसे दाखिल हुआ। स्कूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    1
    लखीमपुर के निजी स्कूल में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया, दोनों की मौत 

​लखीमपुर खीरी:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के 'चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल' में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने स्कूल परिसर के भीतर घुसकर महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस भीषण वारदात में शिक्षिका और हमलावर युवक—दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
​क्लास के बाहर कॉरिडोर में मारी गोली
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 26 वर्षीय निशात फातिमा (निवासी हिदायत नगर) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थीं। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद अंसारी बैग में अवैध तमंचा छिपाकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। 
​बताया जा रहा है कि सऊद शिक्षिका निशात फातिमा को पहली मंजिल पर स्थित कॉरिडोर में ले गया। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सऊद ने अचानक तमंचा निकालकर शिक्षिका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही शिक्षिका लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ीं। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
​स्कूल में फैली दहशत, परिजनों में हाहाकार
​घटना के समय स्कूल में बच्चे और बाकी स्टाफ मौजूद थे। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही पूरे परिसर में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया और परिसर खाली कराया गया। वारदात की खबर फैलते ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों की भारी भीड़ स्कूल के बाहर जमा हो गई। 
​पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) ख्याति गर्ग, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
​पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश या एकतरफा प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि हथियारबंद युवक सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर स्कूल के अंदर कैसे दाखिल हुआ। स्कूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Nighasan, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • बिग ब्रेकिंग लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है। मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    1
    बिग ब्रेकिंग
लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, 
इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के अंदर ही गोली मारी
बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, 
बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है। मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर के चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में गोलीकांड, अध्यापिका समेत हमलावर की मौत लखीमपुर खीरी शहर के डाकखाने के पास स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। घटना में एक महिला शिक्षिका और कथित हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा, उम्र 26 वर्ष, को युवक साउद अंसारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मार दी।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक असलहा लेकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और ग्राउंड से महिला शिक्षिका को घसीटते हुए अंदर ले गया। इसके बाद स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित क्लासरूम में शिक्षिका को गोली मार दी गई। गोली लगने से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद युवक ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना के समय विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले जाने लगे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम, एसपी खीरी, सीओ सिटी, एडिशनल एसपी पवन गौतम समेत फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।वहीं, पुलिस ने स्कूल की दूसरी मंजिल स्थित घटनास्थल पर मीडिया कर्मियों के जाने पर रोक लगा दी। इसको लेकर मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने विरोध भी जताया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीकांड के पीछे की वजह क्या थी और मृतक शिक्षिका तथा युवक के बीच क्या संबंध था, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    4
    लखीमपुर के चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में गोलीकांड, अध्यापिका समेत हमलावर की मौत 
लखीमपुर खीरी शहर के डाकखाने के पास स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। घटना में एक महिला शिक्षिका और कथित हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा, उम्र 26 वर्ष, को युवक साउद अंसारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मार दी।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक असलहा लेकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ और ग्राउंड से महिला शिक्षिका को घसीटते हुए अंदर ले गया। इसके बाद स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित क्लासरूम में शिक्षिका को गोली मार दी गई। गोली लगने से शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात के बाद युवक ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
घटना के समय विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले जाने लगे।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम, एसपी खीरी, सीओ सिटी, एडिशनल एसपी पवन गौतम समेत फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।वहीं, पुलिस ने स्कूल की दूसरी मंजिल स्थित घटनास्थल पर मीडिया कर्मियों के जाने पर रोक लगा दी। इसको लेकर मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने विरोध भी जताया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीकांड के पीछे की वजह क्या थी और मृतक शिक्षिका तथा युवक के बीच क्या संबंध था, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.