Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज गुरवार को बी.पी. गौतम कॉलेज, सावर में आज होगा वॉलीबॉल मैच सावर (अजमेर, राजस्थान)। आज बॉटम गौतम कॉलेज, सावर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होने जा रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। मैच से जुड़ी ताजा जानकारी और परिणाम के लिए जुड़े रहें Sukhlal Bairwa News के साथ। रिपोर्टर: सुखलाल बैरवा
Sukhlal Bairwa
आज गुरवार को बी.पी. गौतम कॉलेज, सावर में आज होगा वॉलीबॉल मैच सावर (अजमेर, राजस्थान)। आज बॉटम गौतम कॉलेज, सावर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होने जा रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। मैच से जुड़ी ताजा जानकारी और परिणाम के लिए जुड़े रहें Sukhlal Bairwa News के साथ। रिपोर्टर: सुखलाल बैरवा
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज बि. खेड़ा में सम्मान समारोह में नारायण सिंह जी ने इस बात पे जोर दिया आपसी मतभेद मनभेद को भूलकर कैसे विकास के नये आयाम स्थापित हो1
- शाहपुरा पंचायत समिति में मतदान जारी, 81 केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह शाहपुरा, भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कुल 26 पंचायतों में 81 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है, वहीं दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह बरकरार है। वरिष्ठ जन भी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पंचायत समिति शाहपुरा के समस्त 15 वार्डों में 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे कुल 68101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 34351 पुरुष और 33750 महिला मतदाता शामिल हैं। जिनमें 43107 मतदाताओं ने मतदान किया वहीं 63.30% मतदान हुआ रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ1
- धार्मिक नफरत मिटाने की मन्नत लेकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाहपहुंचीं असम की पंडित विद्या देवी, धार्मिक नफरत मिटाने की मन्नत लेकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाहपहुंचीं असम की पंडित विद्या देवी, ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर और फूल पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ, पंडित विद्या देवी ने जायरीन के लिए लंगर का आयोजन भी करवाया,दरगाह में उन्हें सैयद अहमद अली नियाजी ने जियारत कराई, जबकि सैयद आसिफ अली चिश्ती ने दस्तारबंदी कर प्रसादी भेंट की, मीडिया से बातचीत में पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर दरगाह में आकर उन्हें सुकून और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब के दरबार में सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था और मोहब्बत का संदेश है। वह धार्मिक नफरत मिटाने और देश में शांति व भाईचारा कायम रहने की मन्नत लेकर अजमेर पहुंची हैं। 815वें उर्स में समाजसेवा की जताई इच्छा दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार, पंडित विद्या देवी कई वर्षों से दरगाह से जुड़ी हुई हैं और नियमित रूप से हाजिरी देती हैं। इस बार उन्होंने दरबार में बड़ी चादर और शामियाना पेश किया। साथ ही आगामी 815वें उर्स के दौरान जनसेवा के कार्य करने की इच्छा भी जताई। पंडित विद्या देवी के इस दौरे को धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और मानवता के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- जेएलएन अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का हल्ला बोल! 6 महीने से वेतन नहीं, इमरजेंसी के बाहर धरना अजमेर के जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, CCL, ड्यूटी व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने, ड्यूटी व्यवस्था में समस्याओं और अन्य मांगों की अनदेखी के आरोप लगाए गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।1
- ईटून्दा बस स्टैंड पर बेखौफ चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ लाखों के जेवर किए पार, सीसीटीवी पर लगाया पशु मल् ईटून्दा बस स्टैंड पर बेखौफ चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों के शटर तोड़ लाखों के जेवर किए पार, सीसीटीवी पर लगाया गोबर दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। देवली से सटे हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईटून्दा पुलिस चौकी के पास बस स्टैंड पर स्थित दो आभूषणों की दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए। पुलिस चौकी से मात्र कुछ दूरी पर हुई वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मुकेश भारद्वाज ने बताया कि चोरों ने आशुतोष स्वर्णकार की 'बाबा श्याम ज्वेलर्स' और 'विशाल सोनी ज्वेलर्स' के शटर तोड़कर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने वारदात से पहले आशुतोष सोनी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। पुलिस की नजर से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने पास ही स्थित 'श्री अंबे मोबाइल' (सांवरिया सोनी) की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के लेंस पर गोबर लेप दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में करीब चार चोर शामिल थे। चोरी गए माल को लेकर पीड़ित आशुतोष सोनी ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 5 से 7 लाख रुपये की अनुमानित कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं, 'विशाल सोनी ज्वेलर्स' से भी करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के जेवर चोरी होने की सूचना है। गौरतलब है कि पीड़ित आशुतोष सोनी की पत्नी वार्ड नंबर 5 से नवनिर्वाचित वार्ड पंच हैं। वार्ड पंच के प्रतिष्ठान पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस चौकी के नाक के नीचे हुई इस वारदात की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित सरपंच माया देवी, पूर्व सरपंच अनु सिंह, ताराचंद मीना, विकास भारद्वाज, अमित प्रजापत, परमेश्वर बांगड़, भगवान प्रजापत और विनोद चौधरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अपना कड़ा विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। उक्त मामले में हनुमान नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायज लिया तथा पीड़ितों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंप दी है।1
- दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को होगा मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के निर्देश आसींद/ भीलवाड़ा, 29 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के निर्वाचन के लिए मतदान आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि आसींद, हुरड़ा, फूलियाकलां, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा व शंभूगढ़ पंचायत समितियों की कुल 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर ने मतदान दलों में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आसींद मंजूर 94138895964
- श्री द्वारकाधीश रणछोड़ मंदिर दर्शन समेलिया फागी जयपुर राजस्थान 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🌹 🔱⚜️ 29 अक्टूबर 2026🌸 🌷🌹दिन गुरुवार 🌸🌺 💐💐रौद्र संवत्सर 2083💥🌞 💐 कार्तिक कृष्ण करवा चौथ व्रत 🌸🌺 समेलिया श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज श्रृंगार झांकी दर्शन 🌺 श्री द्वारकाधीश रणछोड़ जी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़ 🕉️ 🙏🏼🙏🏼 जय श्री द्वारकाधीश रणछोड़1
- आज गुरवार को बी.पी. गौतम कॉलेज, सावर में आज होगा वॉलीबॉल मैच सावर (अजमेर, राजस्थान)। आज बॉटम गौतम कॉलेज, सावर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होने जा रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। मैच से जुड़ी ताजा जानकारी और परिणाम के लिए जुड़े रहें Sukhlal Bairwa News के साथ। रिपोर्टर: सुखलाल बैरवा1