Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेएलएन अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का हल्ला बोल! 6 महीने से वेतन नहीं, इमरजेंसी के बाहर धरना अजमेर के जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, CCL, ड्यूटी व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने, ड्यूटी व्यवस्था में समस्याओं और अन्य मांगों की अनदेखी के आरोप लगाए गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
Prime News Ajmer
जेएलएन अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का हल्ला बोल! 6 महीने से वेतन नहीं, इमरजेंसी के बाहर धरना अजमेर के जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, CCL, ड्यूटी व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने, ड्यूटी व्यवस्था में समस्याओं और अन्य मांगों की अनदेखी के आरोप लगाए गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- धार्मिक नफरत मिटाने की मन्नत लेकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाहपहुंचीं असम की पंडित विद्या देवी, धार्मिक नफरत मिटाने की मन्नत लेकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाहपहुंचीं असम की पंडित विद्या देवी, ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर और फूल पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ, पंडित विद्या देवी ने जायरीन के लिए लंगर का आयोजन भी करवाया,दरगाह में उन्हें सैयद अहमद अली नियाजी ने जियारत कराई, जबकि सैयद आसिफ अली चिश्ती ने दस्तारबंदी कर प्रसादी भेंट की, मीडिया से बातचीत में पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर दरगाह में आकर उन्हें सुकून और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब के दरबार में सभी धर्मों के लोगों के लिए आस्था और मोहब्बत का संदेश है। वह धार्मिक नफरत मिटाने और देश में शांति व भाईचारा कायम रहने की मन्नत लेकर अजमेर पहुंची हैं। 815वें उर्स में समाजसेवा की जताई इच्छा दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार, पंडित विद्या देवी कई वर्षों से दरगाह से जुड़ी हुई हैं और नियमित रूप से हाजिरी देती हैं। इस बार उन्होंने दरबार में बड़ी चादर और शामियाना पेश किया। साथ ही आगामी 815वें उर्स के दौरान जनसेवा के कार्य करने की इच्छा भी जताई। पंडित विद्या देवी के इस दौरे को धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और मानवता के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- जेएलएन अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का हल्ला बोल! 6 महीने से वेतन नहीं, इमरजेंसी के बाहर धरना अजमेर के जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे की गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन, CCL, ड्यूटी व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही अस्पताल प्रशासन पर कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने, ड्यूटी व्यवस्था में समस्याओं और अन्य मांगों की अनदेखी के आरोप लगाए गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।1
- आज बि. खेड़ा में सम्मान समारोह में नारायण सिंह जी ने इस बात पे जोर दिया आपसी मतभेद मनभेद को भूलकर कैसे विकास के नये आयाम स्थापित हो1
- बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी ने राजेश धनोपिया को सौंपा मकान का पट्टा CPTIWARI बिजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष ममता मोदी ने पट्टे के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी राजेश धनोपिया को उनके मकान का पट्टा सौंपा। इस दौरान पालिका कर्मचारी योगेश शर्मा सहित पार्षद रामलाल जांगिड़, प्रमोद जागेटिया और विनोद कच्छावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर राजेश धनोपिया ने पालिकाध्यक्ष ममता मोदी एवं पालिका प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आमजन को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना ही नगरपालिका की प्राथमिकता है। बिजयनगर पालिकाध्यक्ष ममता मोदी ने राजेश धनोपिया को सौंपा मकान का पट्टा जैतारण राधेश्याम दाधीच बिजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष ममता मोदी ने पट्टे के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी राजेश धनोपिया को उनके मकान का पट्टा सौंपा। इस दौरान पालिका कर्मचारी योगेश शर्मा सहित पार्षद रामलाल जांगिड़, प्रमोद जागेटिया और विनोद कच्छावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पट्टा मिलने पर राजेश धनोपिया ने पालिकाध्यक्ष ममता मोदी एवं पालिका प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आमजन को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना ही नगरपालिका की प्राथमिकता है।1
- दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को होगा मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के निर्देश आसींद/ भीलवाड़ा, 29 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दूसरे चरण की 7 पंचायत समितियों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के निर्वाचन के लिए मतदान आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि आसींद, हुरड़ा, फूलियाकलां, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा व शंभूगढ़ पंचायत समितियों की कुल 185 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर ने मतदान दलों में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आसींद मंजूर 94138895964
- भीम पंचायत समिति में सबसे कम 53.73 प्रतिशत मतदान हुआ, कुल मतदाता 99865 जिसमें पुरुष एवं महिलाएं शामिल भीम: भीम पंचायत समिति में कुल 99865 मतदाताओं में से 53656 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 53.73 प्रतिशत रहा, जो चारों पंचायत समितियों से सबसे कम है। वर्ष 2020 में यहां 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 7.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद वर्ष 2015 के 71.48% मतदान की तुलना में इस बार 17.75% अंक की गिरावट रही। चारों पंचायत समितियां में वर्ष 2015 के मुकाबले भीम में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। भीम पंचायत समिति में जिला परिषद के चार और पंचायत समिति के 19 निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। यहां 39 ग्राम पंचायतो में 327 वार्ड है और मतदान के लिए 122 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 99865 मतदाता है। इनमें 51284 पुरुष और 48581 महिला मतदाता शामिल है।1
- आज गुरवार को बी.पी. गौतम कॉलेज, सावर में आज होगा वॉलीबॉल मैच सावर (अजमेर, राजस्थान)। आज बॉटम गौतम कॉलेज, सावर में वॉलीबॉल मैच का आयोजन होने जा रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। मैच से जुड़ी ताजा जानकारी और परिणाम के लिए जुड़े रहें Sukhlal Bairwa News के साथ। रिपोर्टर: सुखलाल बैरवा1