logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनभद्र मारकुंडी घाटी में दुर्गा मंदिर के पास अलीगढ़ से आ रही दुद्धि जा रही थी ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गई बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच्चे ड्राइवर और खलासी ट्रक के चपेट में आ गई बड़ी ट्रेलर घायल होने से बच्चा ट्रेलर ड्राइवर

13 hrs ago
user_Rajendra Tyagi
Rajendra Tyagi
Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

सोनभद्र मारकुंडी घाटी में दुर्गा मंदिर के पास अलीगढ़ से आ रही दुद्धि जा रही थी ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गई बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच्चे ड्राइवर और खलासी ट्रक के चपेट में आ गई बड़ी ट्रेलर घायल होने से बच्चा ट्रेलर ड्राइवर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • (अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में सोमवार को ‘Safer Internet Day–2026’ के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार, राजकीय पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में आयोजित इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा की बारीकियों को समझाया। स्मार्ट तकनीक के साथ सुरक्षित विकल्प जरूरी इस वर्ष की थीम “Smart Tech, Safe Choices” पर केंद्रित रही। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग विकास की गति को तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कार्मिकों एवं आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) निजामुद्दीन अंसारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा और डाटा एनालिस्ट सूर्य प्रकाश ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय साइबर अपराधों से कैसे बचें, सोशल मीडिया का उत्तरदायी और सुरक्षित उपयोग कैसे करें, एआई (AI) का विवेकपूर्ण प्रयोग कैसे किया जाए ताकि इसके जोखिमों से बचा जा सके,विभिन्न विभागों की रही सहभागिता,एनआईसी (NIC) सोनभद्र के सहयोग से आयोजित इन कार्यशालाओं में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इसी क्रम में पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में संबंधित प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है ताकि डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से प्राप्त किया जा सके।
    2
    (अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र)
अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में सोमवार को ‘Safer Internet Day–2026’ के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार, राजकीय पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में आयोजित इन कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा की बारीकियों को समझाया।
स्मार्ट तकनीक के साथ सुरक्षित विकल्प जरूरी
इस वर्ष की थीम “Smart Tech, Safe Choices” पर केंद्रित रही। अपर जिलाधिकारी न्यायिक  ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग विकास की गति को तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कार्मिकों एवं आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) निजामुद्दीन अंसारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा और डाटा एनालिस्ट सूर्य प्रकाश ने कार्यशाला में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय साइबर अपराधों से कैसे बचें, सोशल मीडिया का उत्तरदायी और सुरक्षित उपयोग कैसे करें, एआई (AI) का विवेकपूर्ण प्रयोग कैसे किया जाए ताकि इसके जोखिमों से बचा जा सके,विभिन्न विभागों की रही सहभागिता,एनआईसी (NIC) सोनभद्र के सहयोग से आयोजित इन कार्यशालाओं में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इसी क्रम में पॉलिटेक्निक और आईटीआई दुद्धी में संबंधित प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है ताकि डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से प्राप्त किया जा सके।
    user_पत्रकार अमान खान
    पत्रकार अमान खान
    Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र से इंसाफ की बड़ी खबर सामने आई है। करीब साढ़े तीन साल पहले 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाए गए देवशाह को उम्रकैद की सजा दी गई है, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक लागू रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसमें से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो कोर्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सुनाया।मामला चोपन थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 जून 2022 की शाम करीब 4 बजे 8 वर्षीय बच्ची खेलने गई थी। इसी दौरान कैम्हापान पनारी निवासी देवशाह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाकर घर पर यह कहने को कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। जब बच्ची के पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह कुत्ते के काटने का मामला नहीं है और पहले एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद 13 जून 2022 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर चोपन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत में कुल 8 गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने देवशाह को पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। कोर्ट के आदेश के अनुसार इस राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। सरकारी पक्ष की ओर से डीजीसी दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की। यह फैसला न सिर्फ पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने वाला है बल्कि समाज के लिए भी कड़ा संदेश है कि मासूमों के साथ अपराध करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं।
    1
    सोनभद्र से इंसाफ की बड़ी खबर सामने आई है। करीब साढ़े तीन साल पहले 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाए गए देवशाह को उम्रकैद की सजा दी गई है, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक लागू रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसमें से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो कोर्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सुनाया।मामला चोपन थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 जून 2022 की शाम करीब 4 बजे 8 वर्षीय बच्ची खेलने गई थी। इसी दौरान कैम्हापान पनारी निवासी देवशाह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाकर घर पर यह कहने को कहा कि कुत्ते ने काट लिया है।
जब बच्ची के पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह कुत्ते के काटने का मामला नहीं है और पहले एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद 13 जून 2022 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर चोपन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत में कुल 8 गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने देवशाह को पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। कोर्ट के आदेश के अनुसार इस राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। सरकारी पक्ष की ओर से डीजीसी दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
यह फैसला न सिर्फ पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने वाला है बल्कि समाज के लिए भी कड़ा संदेश है कि मासूमों के साथ अपराध करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं।
    user_Alok pati Tiwari
    Alok pati Tiwari
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोनभद्र जिले को मिला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस), आरटीओ ने किया उदघाटन सोनभद्र जिले के बभनौली में स्थित एटीएस सेंटर का उद्घाटन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह जिले के साथ ही साथ मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है जिसका निर्माण एवं संचालन PPP मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया जा रहा है,उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ मिर्ज़ापुर यू बी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह जी तथा कार्यदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश त्रिवेदी,शैलेश त्रिवेदी, अजय सिंह, मयंक सिंह,समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहाँ कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी,लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह वाहन फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर मौजूद आरटीओ मिर्जापुर मंडल यूबी सिंह ने कहा कि जिले के इस पहले फिटनेस सेंटर से वाहन मालिकों को सुविधा होगी फीस कटाने के बाद यहां ऑटोमेटिक तरीके से मशीनों के माध्यम से फिटनेस शीघ्रता से होगा,जो वाहन फिटनेस से इतर वाहनों का संचालन कर रहे है उन्हें नियमानुसार चलना होगा क्योंकि अब वह समय नहीं रहा कि गलत तरीके से वाहनों के संचालन की अनदेखी की जाये।
    2
    सोनभद्र जिले को मिला पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस),
आरटीओ ने किया उदघाटन
सोनभद्र जिले के बभनौली में स्थित एटीएस सेंटर का  उद्घाटन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह जिले के साथ ही साथ मंडल का पहला स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है जिसका निर्माण एवं संचालन PPP मॉडल के अंतर्गत दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसीज द्वारा किया जा रहा है,उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीओ मिर्ज़ापुर यू बी सिंह, एआरटीओ सोनभद्र कौशल सिंह जी तथा कार्यदायी संस्था दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी की ओर से राकेश त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, राजेश त्रिवेदी,शैलेश त्रिवेदी,  अजय सिंह, मयंक सिंह,समेत कई लोग मौजूद थे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विशाल त्रिवेदी ने बताया कि यह स्वचालित परीक्षण केंद्र पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर है, जहाँ कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित होगी,लगभग दो एकड़ क्षेत्र में फैला यह वाहन फिटनेस सेंटर भारत सरकार के मानकों के अनुरूप स्थापित किया गया है, जो परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीकी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर मौजूद आरटीओ मिर्जापुर मंडल यूबी सिंह ने कहा कि जिले के इस पहले फिटनेस सेंटर से वाहन मालिकों को सुविधा होगी फीस कटाने के बाद यहां ऑटोमेटिक तरीके से मशीनों के माध्यम से फिटनेस शीघ्रता से होगा,जो वाहन फिटनेस से इतर वाहनों का संचालन कर रहे है उन्हें नियमानुसार चलना होगा क्योंकि अब वह समय नहीं रहा कि गलत तरीके से वाहनों के संचालन की अनदेखी की जाये।
    user_ANOOP KUMAR
    ANOOP KUMAR
    पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग... सोनभद्र/अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत घटना मंगलवार के दोपहर तकरीबन 3:30 बजे की है जब पटवध से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की तरफ जाते वक्त या हादसा हो गया जहां बाइक पर मासूम को लेकर बैठी मां के हाथ से मासूम नीचे गिरा और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया
    2
    ब्रेकिंग...
सोनभद्र/अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत घटना मंगलवार के दोपहर तकरीबन 3:30 बजे की है जब पटवध से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की तरफ जाते वक्त या हादसा हो गया जहां बाइक पर मासूम को लेकर बैठी मां के हाथ से मासूम नीचे गिरा और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    11 hrs ago
  • सोनभद्र मारकुंडी घाटी में दुर्गा मंदिर के पास अलीगढ़ से आ रही दुद्धि जा रही थी ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गई बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच्चे ड्राइवर और खलासी ट्रक के चपेट में आ गई बड़ी ट्रेलर घायल होने से बच्चा ट्रेलर ड्राइवर
    1
    सोनभद्र मारकुंडी घाटी में दुर्गा मंदिर के पास अलीगढ़ से आ रही  दुद्धि जा रही थी ट्रक अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गई बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच्चे ड्राइवर और खलासी ट्रक के चपेट में आ गई बड़ी ट्रेलर  घायल होने से   बच्चा ट्रेलर ड्राइवर
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग.. सोनभद्र/अज्ञात ट्रक वाहन की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत। दुर्घटना के बाद वाहन मौके से हुआ फरार। एक ही बाइक पर एक पुरुष दो महिला व उनकी गोद में दो बच्चे थे सवार। हादसे के दौरान दोनों बच्चे सड़क पर गिर पडे। एक की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने मामले की पुलिस को दी जानकारी। बाइक सवार पटवध से बिल्ली मारकुंडी के रास पहाड़ी खनन क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास की घटना।
    2
    ब्रेकिंग..
सोनभद्र/अज्ञात ट्रक वाहन की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत।
दुर्घटना के बाद वाहन मौके से हुआ फरार।
एक ही बाइक पर एक पुरुष दो महिला व उनकी गोद में दो बच्चे थे सवार।
हादसे के दौरान दोनों बच्चे सड़क पर गिर पडे।
एक की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल।
स्थानीय लोगों ने मामले की पुलिस को दी जानकारी।
बाइक सवार पटवध से बिल्ली मारकुंडी के रास पहाड़ी खनन क्षेत्र की तरफ जा रहे थे।
चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास की घटना।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट प्रांगण में आज चतरा विकास खंड की करीब आधा दर्जन की संख्या में ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर जिलाधिकारी दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची।केयर टेकर महिलाओं का आरोप है कि 15 महीने से हम लोगों का ग्राम पंचायत द्वारा मानदेय नहीं मिल रहा है जिससे हम लोगों के सामने भुखमरी की स्थित बन गई है वही जब इस मामले को लेकर पंचायत सचिव व प्रधान से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा भी भुक्तान के हिला हवाली किया जा रहा इस वजह से आज पंचायतों की केयर टेकर महिला जिलाधिकारी के दरबार में अपनी गुहार लगाई जिससे कि समस्या का समाधान निकल सके।
    1
    जनपद सोनभद्र के कलेक्ट्रेट प्रांगण में आज चतरा विकास खंड की करीब आधा दर्जन की संख्या में ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर जिलाधिकारी दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची।केयर टेकर महिलाओं का आरोप है कि 15 महीने से हम लोगों का ग्राम पंचायत द्वारा मानदेय नहीं मिल रहा है जिससे हम लोगों के सामने भुखमरी की स्थित बन गई है वही जब इस मामले को लेकर पंचायत सचिव व प्रधान से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा भी भुक्तान के हिला हवाली किया जा रहा इस वजह से आज पंचायतों की केयर टेकर महिला जिलाधिकारी के दरबार में अपनी गुहार लगाई जिससे कि समस्या का समाधान निकल सके।
    user_Alok pati Tiwari
    Alok pati Tiwari
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.