logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं बदायूँ: 31 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा-2026 के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
8 hrs ago
19e41172-c146-4382-9543-49207e672c8a

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं बदायूँ: 31 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा-2026 के लिए की गई तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को कछला घाट पर नाव द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट जैकेट, पब्लिक एडेªस सिस्टम, जल भरने की उचित व्यवस्था, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा

ec9bafcb-079e-4507-b9e3-aec00f16a839

को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था दुरुस्त रहे तथा सीसीटीवी से निरन्तर निगरानी की जाती रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक, #BREAKING
    1
    यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक,
#BREAKING
    user_अनुज कुमार सिहं
    अनुज कुमार सिहं
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।
    1
    श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित की गई अखंड ज्योति से संसार हो रहा है आलोकित : फात्मा रज़ा 
शहर में निकली ज्योति कलश रथ यात्रा, हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा के जयघोष से गूंज उठा वातावरण।                                          
                   
बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 100 वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति, 2400 तीर्थों के जल-रज के कलश के साथ निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से गायत्री शक्तिपीठ तक ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई। शंखध्वनि, घंटे-घड़ियालों से वातावरण गुंजामान हो उठा। नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा ने हरी झंडी दिखाकर ज्योति कलश रथ यात्रा को रवाना किया उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने प्रज्ज्वलित की अखंड ज्योति, दिव्य ज्योति है। जिसके दिव्य प्रकाश से संसार आलोकित हो रहा है। उनकी 3200 से अधिक पुस्तकें लोगों में सुसंस्कार, सर्वोत्तम ज्ञान, अभूतपूर्व नव चेतना जाग्रत कर रहीं हैं। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संजीवनी हैं। चेयरमैन फात्मा रजा, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना, जोन समंवयक अशोक सिंह और उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह यादव, पर्व चेयरमैंन दीपमाला गोयल ने अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन किया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्रपाल शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। डीपी सिंह ने युवाओं को ऊर्जावान संदेश दिया। शिवंवदा सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा ने प्रज्ञा गीतों का श्रवण कराया। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रथ चालक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अखंड ज्योति और ज्योति कलश का पूजन कराया जा रहा है। ज्योति कलश रथ यात्रा प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से टिकटगंज, लाल बहादुर शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट, लालपुल होती हुई गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह समाजसेवी, वीरेंद्र धींगड़ा, पंकज रस्तोगी, वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, सुमन ढींगरा, हिमांशु गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और पूजन किया। इस मौके पर डा.सोहनपाल, गेंदन लाल, पुत्तू लाल, सुमित कुकरेती, लेखराज जायसवाल, सुमन, माया सक्सेना, सुशील पटेल, संजय साहू, सत्यदेव साहू, अंकित सुरेश, शोभना, रितु कश्यप, सचिन पाल आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट । थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
    1
    थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्रान्तर्गत द्रोपदी देवी सरस्वती इण्टर कॉलेज में छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children #Budauntajaanews
    1
    मान जाओ वरना, फिर मत रोना…’ CM Yogi की बच्चों को फ़ोन देने वाले माता-पिता को चेतावनी #CMYogi #SmartphoneUsage #Children
#Budauntajaanews
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • BIG BREAKING | बदायूं मे इंटर कॉलेज में खूनी संघर्ष...! 3 छात्रों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला देखते ही देखते कॉलेज बना रणभूमि SSP अंकिता शर्मा पहुंचीं जिला अस्पताल हमले से इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
    1
    BIG BREAKING | 
बदायूं मे इंटर कॉलेज में खूनी संघर्ष...!
3 छात्रों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला
देखते ही देखते कॉलेज बना रणभूमि
SSP अंकिता शर्मा पहुंचीं जिला अस्पताल
हमले से इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.