logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री हनुमान जयंती। बेतिया के लाल बाजार बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर में भव्य आयोजन। 2 April.. बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.

2 hrs ago
user_Vivek Shrivastava.
Vivek Shrivastava.
Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

श्री हनुमान जयंती। बेतिया के लाल बाजार बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर में भव्य आयोजन। 2 April.. बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.

More news from बिहार and nearby areas
  • बैरिया अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी भीषण आग से काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आसपास के कई घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। आग की भयावहता से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान-माल बचाने में जुट गए। इस अगलगी में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं, हादसे में पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में दमकल की सुविधा होती, तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
    1
    बैरिया अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी भीषण आग से काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आसपास के कई घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। आग की भयावहता से गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान-माल बचाने में जुट गए।
इस अगलगी में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। वहीं, हादसे में पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई, जिससे पशुपालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में दमकल की सुविधा होती, तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई।
शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है।
यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • BJP Sarkar mangalpur patni mein dekhiae kya kand ho raha hai live video
    1
    BJP Sarkar mangalpur patni mein dekhiae kya kand ho raha hai live video
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • 10th ke bad commerce se admission Kaise karaen? 🤔 #BiharBoard #MatricResult #intermediate #viralreels #reelsviral #BSEBresult #Result2026 #commorce #rahulsirpcb
    1
    10th ke bad commerce se admission Kaise karaen? 🤔 #BiharBoard #MatricResult #intermediate #viralreels #reelsviral #BSEBresult #Result2026 #commorce #rahulsirpcb
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े
    1
    पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, अज्ञात बाइक की टक्कर से हुए थे घायल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड 04 की घटना नौतन से आकाश कुमार की रिपोर्ट जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड संख्या 04 निवासी 70 वर्षीय चिरकुट पासवान की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे चिरकुट पासवान जगदीशपुर बाजार गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इस घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। इधर, सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, अज्ञात बाइक की टक्कर से हुए थे घायल
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड 04 की घटना
नौतन से आकाश कुमार की रिपोर्ट
जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के जमुनिया कचहरी टोला वार्ड संख्या 04 निवासी 70 वर्षीय चिरकुट पासवान की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे चिरकुट पासवान जगदीशपुर बाजार गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से ही उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इस घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
इधर, सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मझौलिया ।इंटर के छात्र रामनगर बनकट वार्ड 08 निवासी शिवम कुमार (16 )वर्ष का शव पैतृक गावं पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ी।शव की एक झलक देखने को पूरा गावं ही उमड़ पड़ा।छात्र की माता रंजू देवी शव से लिपटकर जार बेजार रोने लगी।दो भाइयों में शिवम बड़ा था।शिवम की एक बहन को रोते देख सबकी आंखे नम हो गयी।धनौती नदी के तट पर शिवम का अंत्येष्टि किया गया।शिवम के पिता नितेश पासवान (42)वर्ष ने बेटे को मुखाग्नि दी।बताते चले कि शिवम बेतिया रहकर इन्टर की पढ़ाई करता था।गुरुबार को उसका शव दुर्गाबाग कोलनी में फांसी के फंदा से लटका बेतिया पुलिस ने बरामद किया।पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा था। शिवम इंटर में पढ़ता था तथा अपने तीन साथियों के साथ रहता था।परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।तीन दिनों पूर्व अपने पिता से कोचिंग फी भरने के लिये 10 हजार रुपये मांगा था।जो उसके पिता ने पे फोन पर भेजा था।
    1
    मझौलिया ।इंटर के छात्र रामनगर बनकट वार्ड 08 निवासी शिवम कुमार (16 )वर्ष का शव पैतृक गावं पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ी।शव की एक झलक देखने को पूरा गावं ही उमड़ पड़ा।छात्र की माता रंजू देवी शव से लिपटकर जार बेजार रोने लगी।दो भाइयों में शिवम बड़ा था।शिवम की एक बहन को रोते देख सबकी आंखे नम हो गयी।धनौती नदी के तट पर शिवम का अंत्येष्टि किया गया।शिवम के पिता  नितेश पासवान (42)वर्ष  ने बेटे को मुखाग्नि दी।बताते चले कि शिवम बेतिया रहकर इन्टर की पढ़ाई करता था।गुरुबार को उसका शव दुर्गाबाग कोलनी में फांसी के फंदा से लटका बेतिया पुलिस ने बरामद किया।पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा था। शिवम इंटर में पढ़ता था तथा अपने तीन साथियों के साथ रहता था।परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।तीन दिनों पूर्व अपने पिता से कोचिंग फी भरने के लिये 10 हजार रुपये मांगा था।जो उसके पिता ने पे फोन पर भेजा था।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पीउनी बाग शिव मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत छात्र शहर के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और अचानक उसकी मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और लॉज से जुड़े हर व्यक्ति से जानकारी ली जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत छात्र की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल चाहे वह आत्महत्या हो, दुर्घटना या फिर किसी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत के पीछे आखिर क्या कारण था। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।
    1
    बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पीउनी बाग शिव मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत छात्र शहर के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और अचानक उसकी मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और लॉज से जुड़े हर व्यक्ति से जानकारी ली जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत छात्र की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
फिलहाल पुलिस हर एंगल चाहे वह आत्महत्या हो, दुर्घटना या फिर किसी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत के पीछे आखिर क्या कारण था। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.