Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े
Niraj Raj
पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े
More news from बिहार and nearby areas
- पटना में प्रीमियम पेट्रोल महंगा: X-100 ऑक्टेन के रेट में 11 रुपये का उछला, डीजल के दाम भी बढ़े1
- मार्च तो बीत गया लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी आपके co लोगों ने अभी तक ब्लॉक में सही से उपस्थित नहीं हो रहे हैं1
- *शीतला माता मंदिर हादसा:* आज जितना प्रशासन लगा है, हादसे वाले दिन भी उतना ही होता तो कई महिलाओं की जान न जाती!1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी मौत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, फैयाज मियां हल्द्वानी में ठेकेदारी करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों सिकटा बैंक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर गड्ढे के कारण नियंत्रण खो बैठीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।1
- बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.1
- नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 🔖 #Tags: #NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews1
- BJP Sarkar mangalpur patni mein dekhiae kya kand ho raha hai live video1
- बेतिया,पुलिस की गिरफ्त में जल्द होगा हथियार लहराकर वसूली करने वाला चौकीदार का पुत्र पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाते हुए एक चौकीदार के पुत्र द्वारा हथियार के बल पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रही है। आरोपी युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए खुलेआम पैसे की मांग कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वही सूत्रों द्वारा बताया गया की आरोपी का पुराना ही ऐसा इतिहास भी रहा है। वही सूत्रों ने यह भी बताया की पूर्व एसपी जयकांत के कार्यकाल के दौरान यह युवक शराब की बड़ी खेप मंगाने की सूचना मिली थी उस वक्त तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की सख्ती के कारण और पुलिस टीम के पीछे पड़ने की वजह से यह आरोपी तब तक जिले से फरार रहा, जब तक जयकांत जिले में तैनात रहे। अब एक बार फिर इस शातिर आरोपी की सक्रियता बढ़ने पर पुलिस विभाग कड़ा रुख अपना रहा है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन ने इस गंभीर मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पूरा मामला जिला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पुलिस की छापेमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं ताकि जल्द से जल्द उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।1