Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 🔖 #Tags: #NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews
Makhan Kumar
नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 🔖 #Tags: #NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- नालंदा घटना पर गरमाई सियासत: किशोर कुमार मुन्ना का NDA और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल 🔖 #Tags: #NalandaCase #BiharPolitics #JanSuraj #KishoreKumarMunna #NitishKumar #TejashwiYadav #LawAndOrder #BiharNews #WomenSafety #PoliticalAttack #SamratChaudhary #NDA #BreakingNews1
- बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत बीज एवं प्रक्षेत्र निदेशालय, ढोली के निदेशक डॉ. डी.के. रॉय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रॉय ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रक्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताते हुए बताया कि सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेंद्र सुफलम’ की कटाई सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। वहीं, गेहूं की उच्च उपज वाली किस्म ‘DBW 187’ अब पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है। इसके अलावा बीज उत्पादन के लिए लगाई गई अरहर की फसल भी खेतों में अच्छी स्थिति में खड़ी है। डॉ. रॉय ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बीज उत्पादन को और सुदृढ़ बनाने की बात कही। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर बीज सुरक्षा मजबूत होगी, जिससे किसानों को अपनी पसंद की फसलों के लिए प्रमाणित उन्नत बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जग पाल, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. छैल पुरी रामलू एवं डॉ. सौरभ दुबे भी उपस्थित रहे।1
- अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सह-प्रभारी सचिव माननीय श्री एच,आर, श्री निवास की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। 01.04.2026.1
- नौतन / स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दूबौलिया गांव स्थित एक पोखरा में असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर लाखों रुपए की मछलियों को मार दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को साजिश बताया। इस बावत लक्ष्मीपुर के कपिल देव मुखिया ने बताया कि वें विगत कई वर्षों से मछली पालन का कारोबार करते हैं।बिहार सरकार मत्स्य विभाग के द्वारा गांव के गौमाला पोखरा में करीब चार लाख रुपए की मछली का बच्चा डाले थे। जिसमें असामाजिक तत्वों के द्वारा ज़हर डालकर पोखरा की सभी मछलियां को मार दिया गया है।कहा कि इस पोखरा के किनारे कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। जिसे गांव के लोगों के द्वारा प्रशासन के मदद से हटवा दिया गया है। जबकि गांव के बीचों-बीच पोखरा होने के कारण ग्रामीण माल मवेशियों को भी नहलाते एवं पानी भी पिलाते थे। वें इस पोखरा में लगभग बीस वर्षों से मछली पालन करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक ऐसी घटना घटित नहीं हुई है। इस संबंध में कपिल देव मुखिया ने थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग किया है।।1
- बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पीउनी बाग शिव मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृत छात्र शहर के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था और अचानक उसकी मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि हर पहलू से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और लॉज से जुड़े हर व्यक्ति से जानकारी ली जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत छात्र की पहचान कर ली गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है। शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल चाहे वह आत्महत्या हो, दुर्घटना या फिर किसी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत के पीछे आखिर क्या कारण था। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।1
- supreme court Patna High court ka news1
- सुगौली नगर पंचायत की बैठक में जम कर हुई हंगामा। मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों ने एक-दूसरे पर लगाया मनमानी और तानाशाही का आरोप। विकास के मुद्दे हुए गौण।नगर क्षेत्र की स्थिति बदतर। दूसरी ओर करोड़ों रुपये हो चुके हैं खर्च।1
- ट्रेन की ठोकर से महिला की मौत, शव की पहचान नहीं बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया-मझौलिया रेलखंड के मरनवा रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला की ट्रेन की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि हल्का चौकीदार द्वारा सूचना मिली कि महोदीपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 204 से 206 के बीच मरनवा गुमटी के आगे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे पर गंभीर जख्म और खून के निशान पाए गए हैं। वह रंगीन साड़ी-ब्लाउज पहने हुए थी और हाथ में चूड़ियां थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मझौलिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को सार्वजनिक किया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।1