logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत बीज एवं प्रक्षेत्र निदेशालय, ढोली के निदेशक डॉ. डी.के. रॉय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रॉय ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रक्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताते हुए बताया कि सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेंद्र सुफलम’ की कटाई सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। वहीं, गेहूं की उच्च उपज वाली किस्म ‘DBW 187’ अब पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है। इसके अलावा बीज उत्पादन के लिए लगाई गई अरहर की फसल भी खेतों में अच्छी स्थिति में खड़ी है। डॉ. रॉय ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बीज उत्पादन को और सुदृढ़ बनाने की बात कही। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर बीज सुरक्षा मजबूत होगी, जिससे किसानों को अपनी पसंद की फसलों के लिए प्रमाणित उन्नत बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जग पाल, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. छैल पुरी रामलू एवं डॉ. सौरभ दुबे भी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण, उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत बीज एवं प्रक्षेत्र निदेशालय, ढोली के निदेशक डॉ. डी.के. रॉय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. रॉय ने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रक्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताते हुए बताया कि सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेंद्र सुफलम’ की कटाई सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। वहीं, गेहूं की उच्च उपज वाली किस्म ‘DBW 187’ अब पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है। इसके अलावा बीज उत्पादन के लिए लगाई गई अरहर की फसल भी खेतों में अच्छी स्थिति में खड़ी है। डॉ. रॉय ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बीज उत्पादन को और सुदृढ़ बनाने की बात कही। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण से स्थानीय स्तर पर बीज सुरक्षा मजबूत होगी, जिससे किसानों को अपनी पसंद की फसलों के लिए प्रमाणित उन्नत बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जग पाल, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. छैल पुरी रामलू एवं डॉ. सौरभ दुबे भी उपस्थित रहे।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • घोड़हिया घाट से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से देसी एवं विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने घाट पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति शराब के साथ पहुंचा, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। इसमें 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    घोड़हिया घाट से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद
श्रीनगर पुजहा थाना के  पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से देसी एवं विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने घाट पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति शराब के साथ पहुंचा, जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। इसमें 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    17 hrs ago
  • Apne bahan ko liya kya state per aise show Karen tab maloom chalega
    1
    Apne bahan ko liya kya state per aise show Karen tab maloom chalega
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुबौलिया गांव के पास स्थित एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डालकर मछलियों को मार देने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित मछली पालक कपिलदेव मुखिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त पोखरे में मछली पालन का कार्य करते आ रहे हैं और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। हाल ही में उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मछली का स्पॉन डाला था, जो अब तैयार होकर लगभग ढाई सौ ग्राम से अधिक वजन की हो चुकी थी। लेकिन विगत रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया, जिससे सभी मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते लाखों की मछलियां पानी में तैरती नजर आईं। इस घटना से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जिससे मछली पालक पूरी तरह से टूट गया है। स्थिति की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि उक्त पोखरा सार्वजनिक है, जहां आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को स्नान कराने लाते हैं और मवेशी उसी पानी को पीते भी हैं। ऐसे में जहर मिला पानी अब मवेशियों के लिए भी खतरनाक बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे पुराने विवाद की रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोखरे के बांध पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे गांव और प्रशासन की मदद से हटाया गया था। इसी बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से विवाद और गाली-गलौज भी हुआ था। ऐसे में शक की सुई उन्हीं लोगों की ओर इशारा कर रही है। मछली पालक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न सिर्फ एक मेहनतकश मछली पालक की कमर तोड़ दी है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर दुबौलिया गांव के पास स्थित एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डालकर मछलियों को मार देने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़ित मछली पालक कपिलदेव मुखिया ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नौतन थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से उक्त पोखरे में मछली पालन का कार्य करते आ रहे हैं और यही उनका मुख्य आजीविका का साधन है। हाल ही में उन्होंने विश्वकर्मा योजना के तहत एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मछली का स्पॉन डाला था, जो अब तैयार होकर लगभग ढाई सौ ग्राम से अधिक वजन की हो चुकी थी।
लेकिन विगत रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डाल दिया गया, जिससे सभी मछलियां मरने लगीं। देखते ही देखते लाखों की मछलियां पानी में तैरती नजर आईं। इस घटना से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, जिससे मछली पालक पूरी तरह से टूट गया है।
स्थिति की गंभीरता इस बात से भी बढ़ जाती है कि उक्त पोखरा सार्वजनिक है, जहां आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को स्नान कराने लाते हैं और मवेशी उसी पानी को पीते भी हैं। ऐसे में जहर मिला पानी अब मवेशियों के लिए भी खतरनाक बन गया है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे पुराने विवाद की रंजिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पोखरे के बांध पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, जिसे गांव और प्रशासन की मदद से हटाया गया था। इसी बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से विवाद और गाली-गलौज भी हुआ था। ऐसे में शक की सुई उन्हीं लोगों की ओर इशारा कर रही है।
मछली पालक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने न सिर्फ एक मेहनतकश मछली पालक की कमर तोड़ दी है, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा और ग्रामीण जीवन पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति
    3
    सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • मैट्रिक के बाद इंटर में आर्ट वालों के लिए बेस्ट subject combination🤔 #intermediate #arts #MatricResult #biharboard #rahulsirpcb #reelsviral #viralreels
    1
    मैट्रिक के बाद इंटर में आर्ट वालों के लिए बेस्ट subject combination🤔 #intermediate #arts #MatricResult #biharboard #rahulsirpcb #reelsviral #viralreels
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • मैट्रिक के बाद इंटर में आर्ट वालों के लिए बेस्ट subject combination🤔 #intermediate #arts #MatricResult #biharboard #rahulsirpcb #reelsviral #viralreels
    1
    मैट्रिक के बाद इंटर में आर्ट वालों के लिए बेस्ट subject combination🤔 #intermediate #arts #MatricResult #biharboard #rahulsirpcb #reelsviral #viralreels
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • घोड़हिया घाट से शराब तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद श्रीनगर पुजहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर से अधिक देसी व विदेशी शराब बरामद की है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घोड़हिया घाट पर घेराबंदी कर सघन निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शराब के साथ घाट पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    घोड़हिया घाट से शराब तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर से अधिक शराब बरामद
श्रीनगर पुजहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घोड़हिया घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लीटर से अधिक देसी व विदेशी शराब बरामद की है।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के रास्ते भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घोड़हिया घाट पर घेराबंदी कर सघन निगरानी शुरू कर दी।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शराब के साथ घाट पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 50 लीटर 800 एमएल शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 40 पीस बियर (500 एमएल), 60 पीस 8 पीएम (200 एमएल) तथा करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजुआ निवासी बलिस्टर यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, जिला कार्यालय मेहदियाबाडी में हुई बैठक बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेहदिया बाड़ी में 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला टोली संयोजक के रूप में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना बनाई गई। नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
    1
    भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज, जिला कार्यालय मेहदियाबाडी में हुई बैठक
बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मेहदिया बाड़ी में 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला टोली संयोजक के रूप में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बूथ स्तर तक कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    17 hrs ago
  • आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.