Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शीतला माता मंदिर हादसा:* आज जितना प्रशासन लगा है, हादसे वाले दिन भी उतना ही होता तो कई महिलाओं की जान न जाती! *शीतला माता मंदिर हादसा:* आज जितना प्रशासन लगा है, हादसे वाले दिन भी उतना ही होता तो कई महिलाओं की जान न जाती!
M.A.P NETWORK
*शीतला माता मंदिर हादसा:* आज जितना प्रशासन लगा है, हादसे वाले दिन भी उतना ही होता तो कई महिलाओं की जान न जाती! *शीतला माता मंदिर हादसा:* आज जितना प्रशासन लगा है, हादसे वाले दिन भी उतना ही होता तो कई महिलाओं की जान न जाती!
More news from बिहार and nearby areas
- बेतिया,पुलिस की गिरफ्त में जल्द होगा हथियार लहराकर वसूली करने वाला चौकीदार का पुत्र पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगाते हुए एक चौकीदार के पुत्र द्वारा हथियार के बल पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रही है। आरोपी युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए खुलेआम पैसे की मांग कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वही सूत्रों द्वारा बताया गया की आरोपी का पुराना ही ऐसा इतिहास भी रहा है। वही सूत्रों ने यह भी बताया की पूर्व एसपी जयकांत के कार्यकाल के दौरान यह युवक शराब की बड़ी खेप मंगाने की सूचना मिली थी उस वक्त तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की सख्ती के कारण और पुलिस टीम के पीछे पड़ने की वजह से यह आरोपी तब तक जिले से फरार रहा, जब तक जयकांत जिले में तैनात रहे। अब एक बार फिर इस शातिर आरोपी की सक्रियता बढ़ने पर पुलिस विभाग कड़ा रुख अपना रहा है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन ने इस गंभीर मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पूरा मामला जिला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पुलिस की छापेमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं ताकि जल्द से जल्द उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।1
- हनुमान जयंती पर भड़का विरोध, गांधी चौक की देशी शराब भट्ठी हटाने की मांग व्यापारियों का प्रदर्शन, स्कूल व धार्मिक स्थलों के पास होने का लगाया आरोप हाटा कुशीनगर । नगर के गांधी चौक स्थित देशी शराब की भट्ठी नंबर-1 के विरोध में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य चौराहे से भट्ठी हटाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने ये भी कहा कि भट्ठी के साथ साथ बिना परमिशन चीखना और पीने की व्यवस्था भी अंदर किया है प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता रामबचन सिंह ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार शराब की दुकान स्कूल, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक स्थानों से निर्धारित दूरी पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय विधायक मोहन वर्मा से भी वार्ता की गई है। हाटा में गांधी चौक और करमहा रोड (एचडीएफसी बैंक के पास) दो स्थानों पर संचालित शराब भट्ठियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई। व्यापारियों का आरोप है कि भट्ठी पर निर्धारित समय से पहले ही बिक्री शुरू हो जाती है और बंदी के दिन भी शराब बेची जाती है। शाम होते-होते यहां भीड़ बढ़ जाती है, जिससे महिलाओं का बाजार आना-जाना प्रभावित होता है। साथ ही नशे में लोगों द्वारा झगड़ा और मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि भट्ठी के सभी कागजात नियमों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार दूरी का पालन किया गया है, फिर भी अन्य स्थान की तलाश की जा रही है और उचित जगह मिलने पर भट्ठी को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस मौके पर रामबच्चन सिंह, दीपक गिरी, सुभाष गुप्ता, प्रमोद शर्मा, महेश मद्धेशिया, गणेश जसवाल, भीम कनौजिया, वीरेंद्र कुशवाहा, अक्षय रावत, प्रिंस गुप्ता, संतोष दुबे, निखिल केडिया, पवन सिंह, अभी सिंह, राणा सिंह, अजय श्रीवास्तव, उदयभान गुप्ता, विमलेश, जितेंद्र सिंह, बलराज सिंह, प्रमोद शर्मा, राजेश, गुप्ता हैंडलूम, मंशा वस्त्रालय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।4
- पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां शामिल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी मौत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, फैयाज मियां हल्द्वानी में ठेकेदारी करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों सिकटा बैंक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर गड्ढे के कारण नियंत्रण खो बैठीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरतते हैं। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।1
- बेतिया राज श्री हनुमान जी मंदिर लाल में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बहुत ही सुन्दर ढंग से कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जय श्री राम। 02.04.2026.1
- पडरौन के पुरे शहर मे हनुमान जयंती का कार्यक्रम किया गया जगह जगह भंडारा का आयोजन किया गया हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम से मनाया गया हनुमान जयंती4
- पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अठ्ठाइशलाखा पुल के पास सैनिक सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया निवासी 60 वर्षीय फैयाज उर्फ घोंघा मियां और उनके 30 वर्षीय पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नेपाल के परसा जिला के भिस्वा निवासी 25 वर्षीय अरमान मियां की भी इस हादसे में जान चली गई। इस टक्कर में सिकटा थाना क्षेत्र के बिस्वा निवासी 45 वर्षीय कमरुल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, फैयाज मियां उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठेकेदारी का काम करते थे, जबकि उनका बेटा नेयाज काठमांडू में इंजन मिस्त्री था। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिकटा बैंक में अपना खाता चेक कराने गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। नेयाज की पत्नी समीना खातून और उनके मासूम बच्चे अशरफ और नासिर का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और सड़क पर मौजूद गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। इस हादसे की गंभीरता का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआत में पुलिस को मृतकों की पहचान में दिक्कत हुई, क्योंकि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से बाद में उनके गांव और परिजनों की जानकारी जुटाई गई। सिकटा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा ऐसे दर्दनाक हादसों के रूप में सामने आता है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब लोग सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लेंगे। एक छोटी सी लापरवाही — हेलमेट न पहनना — तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।1
- हमारी लड़ाई 2025-30 की नहीं, बिहार में बदलाव की है। इसे साकार होने तक हम अपना प्रयास जारी रखेंगे।1
- कुशीनगर,प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने आज निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितंबर तक हर हाल में एकेडमिक ब्लॉक, छात्रावास, मेन गेट और क्लासरूम का निर्माण पूरा किया जाए, ताकि नए सत्र से नामांकन शुरू हो सके। मंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाकर किसानों को मिट्टी परीक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री पर जोर देते हुए कहा कि सभी किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं, तभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।1
- भीषण अगलगी में घर खाक, मवेशियों की मौत से बढ़ी तबाही बैरिया अंचल के बलुआ रमपुरवा गांव की घटना नौतन से आकाश कुमार शर्मा की रिपोर्ट बैरिया। अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अगलगी में काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस दौरान आसपास के कई घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया। अगलगी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गई, जिससे पशुपालक को भारी क्षति हुई है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की व्यवस्था होती, तो आग पर काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। फिलहाल पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।1