ज्ञापन का दिखा असर: खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन को मिली नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात चोपन से भोपाल रेल सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर बरही। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय पहल और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल एवं परिषद सदस्यों द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 को खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे महाप्रबंधक शोभा उपाध्याय के आगमन के अवसर पर चोपन के लिए रेल सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर सौंपे गए ज्ञापन का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रेल प्रशासन एवं भारतीय रेल द्वारा चोपन से भोपाल के मध्य साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस नई ट्रेन का ठहराव खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे बरही नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों, व्यापारियों और कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ नई रेल सेवा प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। व्यापारियों को माल परिवहन एवं आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं नौकरीपेशा कर्मचारियों को नियमित यात्रा में राहत मिलेगी। ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को भी अब लंबी दूरी तय करने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लंबे समय से क्षेत्र की जनता चोपन से भोपाल रेल संपर्क की मांग कर रही थी। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद से ही इस विषय पर सकारात्मक संकेत मिलने लगे थे, जिसके परिणामस्वरूप अब यह रेल सेवा प्रारंभ हो गई है। ट्रेन के ठहराव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल एवं परिषद के समस्त सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण रेल सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

- बरही। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय पहल और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल एवं परिषद सदस्यों द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 को खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे महाप्रबंधक शोभा उपाध्याय के आगमन के अवसर पर चोपन के लिए रेल सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर सौंपे गए ज्ञापन का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। रेल प्रशासन एवं भारतीय रेल द्वारा चोपन से भोपाल के मध्य साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस नई ट्रेन का ठहराव खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे बरही नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्यार्थियों, व्यापारियों और कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ नई रेल सेवा प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। व्यापारियों को माल परिवहन एवं आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं नौकरीपेशा कर्मचारियों को नियमित यात्रा में राहत मिलेगी। ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को भी अब लंबी दूरी तय करने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। लंबे समय से क्षेत्र की जनता चोपन से भोपाल रेल संपर्क की मांग कर रही थी। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद से ही इस विषय पर सकारात्मक संकेत मिलने लगे थे, जिसके परिणामस्वरूप अब यह रेल सेवा प्रारंभ हो गई है। ट्रेन के ठहराव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल एवं परिषद के समस्त सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण रेल सौगात के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।1
- ग्राम बडेरा। नल जल योजना का किया जा रहा दुरुपयोग। जरूरत मंदो को नहीं मिल पा रहा पानी । ग्रामवाशी एक एक बूंद पानी के लिए मोहताज। लगातार चलता रहता है। बोरवेल। मछली पालन के लिए किया जा रहा पानी का उपयोग। ग्रामवासियों का कहना है। की पानी का टोटल दुर्पयोग किया जाता है। ग्राम पंचायत बडेरा। जनपद पंचायत बड़वारा2
- *कैलाश वॉटर पार्क के सामने बौना नज़र आ रहा प्रधान मुख्य वन संरक्षक का आदेश* बांधवगढ़ नेशनल पार्क के सेंसेटिव जोन में स्थापित कैलाश वॉटर पार्क अपने नियमानुसार पुनः शुरू हुआ भोपाल के प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक के आदेश का नहीं हुआ कोई असर आखिर किसकी सह पर फिर शुरू हुआ कैलाश वॉटर पार्क या किसी विशेष आदेश का किया जा रहा पालन *कैलाश वॉटर पार्क नियमों की उड़ा रहा धज्जियां* बांधवगढ़ नेशनल पार्क में स्थापित कैलाश वाटर पार्क निर्माण से लेकर अब तक वन्यजीवों के संरक्षण के नियमों का खुला उलंघन करते चला आ रहा है आखिर जब नेशनल पार्क से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं होती है तो इस वॉटर पार्क का निर्माण कैसे संभव हुआ किस किस कार्यालय से अनुमति के बाद इस वॉटर पार्क के निर्माण कराया गया अब यह वॉटर पार्क वन्यजीवों के लिए संकट बन गया है वन्यजीवो की स्वतंत्रता के आड़े आ रहा यह वॉटर जो सेंसेटिव जोन की शांति को भंग कर रहा है *कैलाश वॉटर पार्क से निकलने वाला वो वेस्ट वॉटर बन रहा जीवों के लिए खतरा* यहां से निकलने वाला प्रदूषित पानी वन्य जीवों के लिए हो घातक है क्या संरक्षित जीवों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा कैलाश वॉटर पार्क जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी चिंता का विषय है *वन्य जीवों के साथ साथ शैलानियों के लिए भी खतरनाक है कैलाश वॉटर पार्क* कैलाश वॉटर पार्क केवल वन्यजीवों के लिए ही खतरा नहीं है बल्कि उन शैलानियों के भी खतरा है जो अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघ का दीदार करने पहुंचते है *अब सवाल यह है कि किसकी जिम्मेदारी है वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आदेशों के पालन करवाने की*1
- टिकुरिया टोला लखन चौक डाली बाबा मार्ग पत्ती गोदाम के पीछे फिर से हरिजन बस्ती के लोग प्रजापति के घर पहुंचे, गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे हैं। हाथ में लिए लाठी डंडे। प्रजापति परिवार डरा सहमा।1
- *हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने एकता की मिसाल पेश करते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली* हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की ओर से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि होली रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची मिसाल बताया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने बता दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने घर घर जाकर हिन्दू भाइयों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी, जेल अधीक्षक डी. के. सारस जी, मो. नईम जी, सईद मंसूरी जी इत्यादि लोगों के साथ मिलकर मनाई होली तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर, संयोजक राजेंद्र कोल, हनीफ अहमद खान, मो. मंसूर, कृष्णकांत तिवारी, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सागर मिश्रा, रिंकू, संतोष कुशवाहा आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।2
- *रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली* *आसरा बाल गृह के बच्चों ने कलेक्टर को किया रंगों से सराबोर* *बच्चों ने चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम* *होली खेलने के साथ साथ बच्चों पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया* कटनी । रंगों के पर्व होली पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के बच्चों की नटखट टोली के साथ कलेक्टर निवास में रंग और गुलाल की जमकर होली खेली और बच्चों की खुशियों में शामिल हुए। बच्चों ने यहां गुझिया, जलेबी, खस्ता,कचौड़ी, आलू टिकिया -मटर चाट, पानी पूरी, आइसक्रीम सहित भांति-भांति के लजीज व्यंजनों और मिठाईयों का ज़ायका लिया। इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,निगमायुक्त तपस्या परिहार,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया एवं विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा , तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी । कलेक्टर श्री तिवारी ने निज निवास पर आयोजित होली कार्यक्रम में बाल गृह के बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। जहां कलेक्टर ने बच्चों के साथ करीब 3 घंटे तक जमकर होली खेली। बच्चों की खुशियों में शामिल कलेक्टर श्री तिवारी को, बच्चों ने रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। *बच्चों की खुशी से दोगुना हुआ पर्व का उत्साह* कलेक्टर श्री तिवारी के साथ नटखट अंदाज में होली खेल रहे बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। कलेक्टर ने भी बच्चों के साथ बच्चा बन खेली रंगों की होली। कलेक्टर श्री तिवारी के साथ होली खेलकर बच्चे बेहद खुश हुए।बच्चों की इसी खुशी ने रंगोत्सव के उल्लास और उत्साह को दोगुना कर दिया। कलेक्टर के साथ -साथ जिले के मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेली। बच्चों के साथ बच्चा बनकर होली का आनंद उठाते अधिकारियों की खुशी भी देखते ही बनती थी। होली खेलने के साथ -साथ बच्चों ने होली के पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया। इस दौरान आसरा बाल गृह के संचालक सहित कलेक्ट्रेट और अन्य विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।1
- सतना जिला कलेक्टर बंगले में खेली गई होली2
- इस तरह हरिजन बस्ती के लोग प्रजापति के घर पर पत्थर से हमला कर रहे थे। हाथों में लाठी डंडे टंगी लिए कर रहे थे पत्थरबाजी।1