ताल छापर में RLP कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा: अव्यवस्था पर बिफरे हनुमान बेनीवाल, बीच में ही माइक फेंक कर रवाना हुए स्थान: ताल छापर (चूरू) विशेष संवाददाता राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ताल छापर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाज़ी से वे बेहद नाराज हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को समझाने के बावजूद जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो RLP सुप्रीमो ने गुस्से में माइक फेंक दिया और संबोधन बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। क्या था पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, ताल छापर में RLP के स्थानीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद जब वे मंच से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुँचे, तो मंच के पास और सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाषण के दौरान ही कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और मंच पर चढ़ने की होड़ मच गई। बेनीवाल ने कई बार माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने, अनुशासन बनाए रखने और बैठने की हिदायत दी। अनुशासनहीनता पर जताई कड़ी नाराजगी बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ बेकाबू होने लगी और अव्यवस्था बढ़ती चली गई, तो बेनीवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि "यदि कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन ही नहीं बनाए रख सकते, तो ऐसी अव्यवस्था का कोई मतलब नहीं है।" नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हाथ में लिया माइक सीधे मंच पर फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप सांसद बेनीवाल के इस तरह अचानक गुस्से में माइक फेंक कर चले जाने से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुकी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटने लगे। गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल अपनी साफ़गोई और मंच से सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। इस घटना का वीडियो और खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- किस बात को लेकर चूरू में बिगड़ा माहौल, हनुमान बेनीवाल माइक फेक कर चले गए किस बात को लेकर चूरू में बिगड़ा माहौल, हनुमान बेनीवाल माइक फेक कर चले गए1
- उपयुक्त अनुपमा अंजलि ने कहा हर घर तिरंगा थीम पर होगी हरियाणा उदय हाफ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी1
- जयपुर यह लड़ाई केवल हमारी नहीं, बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ियों के हक की लड़ाई है। सरकार को यह काला कानून हर हाल में वापस लेना होगा! आप सभी सम्मानित साथियों एवं अभिभावकों से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संघर्ष को बल दें। #UGC_RollBack2
- हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हरियाणा उदय अभियान के तहत होने वाली हाफ मैराथन के लिए डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक हर घर तिरंगा होगी राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की थीम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मचान से दिखाएंगे धावकों को हरी झंडी अब आईटीआई गेट की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ पर होगा हाफ मैराथन का स्टार्टिंग प्वाइंट नारनौल, 3 अगस्त। नारनौल शहर में हरियाणा उदय एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 9 अगस्त को सुबह 7 बजे होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की थीम हर घर तिरंगा होगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अब हाफ मैराथन का स्टार्टिंग पॉइंट आईटीआई की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन (आईपीएस) के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इसके बाद उपायुक्त ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्यमंत्री के लिए नूनी शेखपुरा मोड़ के नजदीक बनाए जाने वाले विशेष मंच की तैयारी को लेकर मौके का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष मंच (मचान) पर चढ़कर करेंगे। इस मचान के साथ ही कलाकारों के लिए तथा प्रेस के लिए अलग से मंच बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के संकल्प को लेकर हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे रूट पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दीवारों पर नशामुक्त हरियाणा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी पर जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से रूट चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। ------------------------- 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि 10 किलोमीटर की दौड़ जीतने वाले महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए एक-एक लाख रुपए का पहला इनाम रखा गया है। दूसरे स्थान पर रहने वाले धावक को 50-50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल दिया जाएगा, जबकि इसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री स्वयं ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।1
- बाबा खेतानाथ गोवंश उपचारशाला में भव्य संत समागम | महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज | सीहमा महेंद्रगढ़1
- भिवानी पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता यशवीर सिंह #bhiwani #viral #reels #cwg2026 #yashveersingh भिवानी पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता यशवीर सिंह #bhiwani #viral #reels #cwg2026 #yashveersingh1
- HESL चुनाव से पहले बड़ा धमाका! 🚨 फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी... लेकिन सवाल भी बड़े खड़े हो गए हैं! 🚨 📌 भिवानी में 3465 वोट डिलीट! 📌 अब कुल मतदाता सिर्फ 3732! 📌 कॉलेजियम 8 से घटकर सिर्फ 3! आखिर यह सब कैसे हुआ? क्या यह सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया है, या इसके पीछे कोई बड़ा कारण है? ⚠️ अगर आपने वोट देने की तैयारी की है, तो अभी अपनी वोटर लिस्ट जरूर चेक करें। कहीं आपका नाम भी बिना जानकारी के हट तो नहीं गया? 🎥 Fouji News 24 लेकर आया है दस्तावेज़ों के साथ पूरी रिपोर्ट। वीडियो देखें, तथ्य जानें और अपनी राय जरूर दें।1
- मातम में बदल मनाली का टूर मां के सीने से लगा था बेटा, दोनों की हुई मौत1