जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील में ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 493 मैं पहुंच गया है इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कुशवाहा ने बताया कि ग्राम में भूमाफियाओं द्वारा डबल का बैनामा किया गया है जब चकबंदी आई है तो खुलासा हुआ यह जमीन आपका नहीं है तभी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मैं जयविंद सिंह से सात बीघा जमीन लिया था बैनामा था दाखिल खारिज था आज चकबंदी में जय हिंद सिंह के द्वारा मेरी जमीन डबल में खारिज कर दिया गया इसी तरह सुभाष मौर्य का भी जमीन है जय हिंद सिंह द्वारा कई बार एप्लीकेशन देकर गांव में फोर्स मनाने की चेष्टा की सुभाष ने यह भी बताया कि कल मैं 176 पर फोन किया तो प्रशासन रुक गया इस धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे राम मूरत मौर्य बुधीराम कन्हैया आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील में ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 493 मैं पहुंच गया है इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कुशवाहा ने बताया कि ग्राम में भूमाफियाओं द्वारा डबल का बैनामा किया गया है जब चकबंदी आई है तो खुलासा हुआ यह जमीन आपका नहीं है तभी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मैं जयविंद सिंह से सात बीघा जमीन लिया था बैनामा था दाखिल खारिज था आज चकबंदी में जय हिंद सिंह के द्वारा मेरी जमीन डबल में खारिज कर दिया गया इसी तरह सुभाष मौर्य का भी जमीन है जय हिंद सिंह द्वारा कई बार एप्लीकेशन देकर गांव में फोर्स मनाने की चेष्टा की सुभाष ने यह भी बताया कि कल मैं 176 पर फोन किया तो प्रशासन रुक गया इस धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे राम मूरत मौर्य बुधीराम कन्हैया आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
- ye kon sa hindu hai jo pakistan ko bharat ka data pakistan ko de raha hai yehi log bolte hain ki hamse bada desh bhakt koi nahin hai1
- मिर्ज़ापुर: सामाजिक न्याय और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।1
- मिर्ज़ापुर चिल्ह में पिकअप का धूरा टूटा, खुला पशु तस्करी का मामला श्रीपट्टी के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशुओं से लदी पिकअप हादसे का शिकार पिकअप में चार भैंस और दो पड़वा समेत छह पशु लदे मिले पशुओं को कथित तौर पर बेहद ढंग हालत में बांधकर ले जाया जा रहा था हादसे के बाद मौका पाकर चालक व अन्य लोग मौके से फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया पशुओं को वाहन से उतरवाकर स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया सोनभद्र नंबर की पिकअप मिर्जापुर तक कैसे पहुंची निगरानी व्यवस्था पर सवाल कई थाना-चौकियों को पार कर वाहन के श्रीपट्टी तक पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फरार लोगों की तलाश जारी है मामला चिल्ह थाना क्षेत्र कहां है,l1
- कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारम्भ कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारम्भ1
- मिर्जापुर में चिकित्सा उपकरणों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष प्रदर्शनी आयोजित मिर्जापुर। शहर के कोनार्क ग्रैंड होटल में बुधवार को मेरिल लाइफ साइंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चिकित्सा उपकरणों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आधुनिक समाधानों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राम फार्मेसी एंड सर्जिकल प्रोडक्ट, नवीन मंडी के ठीक सामने, जंगी रोड, मिर्जापुर मे प्रोपराइटर मीनाक्षी टंडन के देखरेख में किया गया। प्रदर्शनी में कंपनी के चार प्रमुख विभागों के चिकित्सा उपकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी समाधान प्रदर्शित किए गए। इसमें एंडो सर्जरी के अंतर्गत जालीनुमा प्रत्यारोपण, शल्य टांके, बवासीर स्टेपलर और लिगाक्लिप, जबकि ट्रॉमा विभाग में विभिन्न प्रकार की प्लेट एवं प्रत्यारोपण प्रदर्शित किए गए। वहीं निदान विभाग में रक्त की संपूर्ण जांच, जैव रसायन जांच एवं प्रतिदीप्ति आधारित जांच समाधान तथा इंस्ट्रूमेंट केयर विभाग में फर्श एवं चिकित्सा उपकरणों की सफाई से संबंधित उत्पादों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में दस्तानों से लेकर आधुनिक शल्य चिकित्सा रोबोटिक्स तक स्वास्थ्य क्षेत्र में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों के अनुसार, मेरिल लाइफ साइंसेज नवाचार, तकनीक और गुणवत्ता के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नए समाधान उपलब्ध करा रही है। प्रदर्शनी के सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए श्री राम फार्मेसी एंड सर्जिकल प्रोडक्ट, मिर्जापुर की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।1
- मिर्जापुर ड्रमंडगंज डीजल की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग शिकंजा दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज डीजल की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो के खिलाफ मुकदमा ड्रमंडगंज। लहुरियादह में डीजल के अवैध भंडारण का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया और दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को मामले की जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिले के अधिकारियों के निर्देश पर लालगंज तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने लहुरियादह में पुलिस के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर डीजल का अवैध भंडारण किए जाने की बात सामने आई। विभाग के अनुसार विनोद कुमार जायसवाल और नारायण जायसवाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसे मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे।जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई के बाद डीजल के अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल का अवैध कारोबार करने वाले भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार जायसवाल व नारायण जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- मिर्ज़ापुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।1
- गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटा ट्रक एक लेन हुआ बाधित ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास गुरुवार भोर में सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में पशु आहार लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए। मध्यप्रदेश के इंदौर से पशु आहार लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक जैसे ही लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी ट्रक चालक अवध राम यादव व खलासी हल्ले यादव बाल बाल बच गए। हाइवे पर ट्रक पलटने से मिर्जापुर की ओर जाने वाले लेन से यातायात ठप रहा। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक को हटवाने में जुटी हुई थी। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक घटना स्थल पर पुलिस के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।1
- कोर्ट के आदेश पर ढाई महीने बाद ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी कोर्ट के आदेश पर ढाई महीने बाद ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार देर रात करीब 11 .30 बजे ट्रक चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना के करीब ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना चार जुलाई की बताई गई है। बता दे कि रामनगर थाना के सिहावीर गोलाघाट, भीटी निवासी कैलाश यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार जुलाई को उनके ट्रक चालक राहुल विश्वकर्मा निवासी चकिया, चंदौली ने ट्रक को मिर्जामुराद बाजार से करीब 200 मीटर आगे सम्मो माता मंदिर के समीप एक गोदाम के पास खड़ा किया था। कैलाश यादव के अनुसार, आठ जुलाई को जानकारी हुई कि ट्रक उक्त स्थान से गायब है। इसके बाद उन्होंने ट्रक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अंततः न्यायालय की शरण लेने पर कोर्ट के आदेश से मिर्जामुराद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब मामले की जांच कर चोरी हुए ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।1