मिर्जापुर ड्रमंडगंज डीजल की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग शिकंजा दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज डीजल की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो के खिलाफ मुकदमा ड्रमंडगंज। लहुरियादह में डीजल के अवैध भंडारण का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया और दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को मामले की जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिले के अधिकारियों के निर्देश पर लालगंज तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने लहुरियादह में पुलिस के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर डीजल का अवैध भंडारण किए जाने की बात सामने आई। विभाग के अनुसार विनोद कुमार जायसवाल और नारायण जायसवाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसे मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे।जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई के बाद डीजल के अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल का अवैध कारोबार करने वाले भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार जायसवाल व नारायण जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मिर्जापुर ड्रमंडगंज डीजल की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग शिकंजा दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज डीजल की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो के खिलाफ मुकदमा ड्रमंडगंज। लहुरियादह में डीजल के अवैध भंडारण का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया और दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को मामले की जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिले के अधिकारियों के निर्देश पर लालगंज तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने लहुरियादह में पुलिस के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर डीजल का अवैध भंडारण किए जाने की बात सामने आई। विभाग के अनुसार विनोद कुमार जायसवाल और नारायण जायसवाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसे मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे।जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई के बाद डीजल के अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल का अवैध कारोबार करने वाले भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार जायसवाल व नारायण जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- मिर्ज़ापुर चिल्ह में पिकअप का धूरा टूटा, खुला पशु तस्करी का मामला श्रीपट्टी के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशुओं से लदी पिकअप हादसे का शिकार पिकअप में चार भैंस और दो पड़वा समेत छह पशु लदे मिले पशुओं को कथित तौर पर बेहद ढंग हालत में बांधकर ले जाया जा रहा था हादसे के बाद मौका पाकर चालक व अन्य लोग मौके से फरार सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया पशुओं को वाहन से उतरवाकर स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया सोनभद्र नंबर की पिकअप मिर्जापुर तक कैसे पहुंची निगरानी व्यवस्था पर सवाल कई थाना-चौकियों को पार कर वाहन के श्रीपट्टी तक पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, फरार लोगों की तलाश जारी है मामला चिल्ह थाना क्षेत्र कहां है,l1
- भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप प्रयागराज भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा यमुनापार प्रयागराज उमा वर्मा नें नगर पंचायत शंकरगढ़ के जिम्मेदारो की कार्यप्रणाली पर लगाये गंभीर आरोप रिपोर्ट,, अजय द्विवेदी प्रयागराज उमा वर्मा नें सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए कहा कि ये है शंकरगढ नगर पंचायत टाउन एरिया वार्ड नंबर 2 के डूडा कॉलोनी का हाल अगर मैं किसी बात की आवाज न उठाऊँ तब तो मैं ठीक हूँ अगर मैं किसी बात को लेकर आवाज उठाती हूँ तो शंकरगढ़ चेयरमेन प्रतिनिधि मुझसे सवाल करतें हैं कि आपको पदाधिकारी कौन बना दिया है मैं पदाधिकारी के साथ एक आम पब्लिक भी तो हूँ नगर पंचायत में ईओ के ना रहने पर बजट नहीं आता और ना ही कोई कार्य होता है क्या कारण है जो यहाँ ईओ टिक नहीं पा रहें हैं। ये तो वही हाल है अंधेर नगरी चौपट राजा टका शेर भाजी टका शेर खाझा l प्रकाशनार्थ उमा वर्मा (बारी) मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी यमुनापार शंकरगढ़ प्रयागराज1
- 13 वर्षीय दलित नाबालिग से साइबर ठगी: 14 माह बाद भी 29.07.2025 की मूल तहरीर पर FIR नहीं, पुलिस आयुक्त प्रयागराज से निष्पक्ष CBCID जांच की मांग ग्राम छोटी ललई, थाना बारा (प्रयागराज) निवासी फूलचंद्र की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बैंक खाते से 05.07.2025 को अनधिकृत साइबर निकासी हुई थी। बैंक सीसीटीवी 10 - 11:35 के बीच सब रिकार्ड है और 22.09.2026 की आधिकारिक पुलिस आख्या में अनधिकृत निकासी प्रमाणित होने के बाद भी 14 महीने से नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पूर्व में 19 मई 2026 को प्रभावशाली पप्पू सिंह वकील निर्भय शंकर के घर पर भोलानाथ सिंह के साथ पप्पू सिंह द्वारा प्रार्थी फूलचंद्र बंदूक ( छफेरा ) पर हाथ फेरते, जाति सूचक गालियां देते हुए डराते धमकाते हुए, थाना बारा बुलाकर फर्जी समझौता पर साइन कराया गया, इसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा 02-06-2026 को पुलिस आयुक्त व IGRS करके रद्द करवा दिया गया पीड़ित पक्ष निरस्त कर चुका है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी निर्णय के तहत निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने हेतु 4 बार मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ शिकायत किया गया ऑनलाइन और डाक द्वारा, 22 सितम्बर 2026 को प्रार्थी द्वारा RTI SSPPY/R/2026/61329 दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों से न्याय व परिवार की सुरक्षा की मांग है।4
- प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान रामनारायण गुप्ता उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मूल रूप से सिलोंधी मेजा के निवासी थे, जो वर्तमान में रामपुर करछना में रहते थे। वह 5 भाइयों में सबसे छोटे थे और जनहित हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान खोलकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि वह कल ही मुंबई से घूमकर लौटे थे। रोज की तरह वह सुबह 5 बजे साइकिल से अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। तभी प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनारायण बस में फंस गए और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा *शंकरगढ़, प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित डूडा कॉलोनी में गंदगी और बदहाली का आलम है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष उमा वर्मा (बारी) ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि "अगर मैं चुप रहूं तो ठीक हूं, लेकिन जैसे ही जनहित की आवाज उठाती हूं तो चेयरमैन प्रतिनिधि पूछते हैं कि आपको पदाधिकारी किसने बनाया? अरे मैं पदाधिकारी के साथ-साथ इस नगर की एक आम नागरिक भी हूं।" उमा वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत में स्थायी EO न होने से बजट नहीं आ रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर शंकरगढ़ में EO टिक क्यों नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर का हाल देखकर लगता है - अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा।1
- रेरा जसरा की गौशाला बनी कब्रिस्तान गड्ढे में मिले मृत गोवंश दुर्गंध से गांव में मचा हां हां कार जसरा की गौशाला का वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारी मौन, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी योगी सरकार जहां गोवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये गौशालाओं पर खर्च कर रही है, वहीं जसरा ब्लॉक के अधिकारियों की लापरवाही ने सरकार की मंशा पर पलीता लगा दिया है। विकासखंड जसरा के रेरा गांव में संचालित गौशाला में दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया है। ग्रामीणों ने जब गौशाला के अंदर जाकर वीडियो बनाया तो वहां एक गड्ढे में करीब 12 गोवंश मृत अवस्था में सड़ते हुए मिले। शवों से इतनी तेज दुर्गंध उठ रही है कि पूरे गांव में सांस लेना दूभर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मृत गोवंशों को खुले गड्ढे में फेंक दिया गया है, न तो उन्हें दफनाया गया और न ही नियमानुसार निस्तारण किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में न भूसा है, न पानी, न इलाज। भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर गोवंश दम तोड़ रहे हैं और जिम्मेदार उन्हें गड्ढे में डालकर सबूत मिटा रहे हैं। दुर्गंध से बच्चों में उल्टी-दस्त और संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक तक की गई, लेकिन आज तक कोई मौके पर झांकने तक नहीं आया।आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर मृत गोवंशों का सम्मानजनक निस्तारण, गौशाला की सफाई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गौशाला के गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ जाएंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के बाद भी क्या जसरा प्रशासन की नींद टूटेगी या फिर रेरा गौशाला ऐसे ही गोवंशों का कब्रिस्तान बनी रहेगी?1
- मिर्ज़ापुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।1
- गणेश उत्सव को लेकर अलोपीबाग महाराष्ट्र मंडल में दिखा उत्साह* *रिपोर्ट अजय द्विवेदी प्रयागराज। गणेश उत्सव को लेकर अलोपीबाग महाराष्ट्र मंडल में दिखा उत्साह* प्रयागराज। गणेश उत्सव को लेकर अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र मंडल में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणपति बप्पा की भक्ति में लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंडल परिसर में उत्सव को लेकर सजावट, पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में भी उत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे। महाराष्ट्र मंडल में गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंजने की उम्मीद है।1
- ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दयानतपुर गांव के पास जीरो पॉइंट से करीब 32 किमी आगे राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर AC स्लीपर बस (BR32 PA8647) में अचानक भीषण आग लग गई। बस करीब 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली/नोएडा से महोबा जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस किनारे रोकी, कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए। दमकल की 4-5 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बॉडी काटकर शव निकाले गए। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाजें आने की बात कही है, जिससे अवैध पटाखे ले जाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।1