ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दयानतपुर गांव के पास जीरो पॉइंट से करीब 32 किमी आगे राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर AC स्लीपर बस (BR32 PA8647) में अचानक भीषण आग लग गई। बस करीब 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली/नोएडा से महोबा जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस किनारे रोकी, कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए। दमकल की 4-5 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बॉडी काटकर शव निकाले गए। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाजें आने की बात कही है, जिससे अवैध पटाखे ले जाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दयानतपुर गांव के पास जीरो पॉइंट से करीब 32 किमी आगे राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर AC स्लीपर बस (BR32 PA8647) में अचानक भीषण आग लग गई। बस करीब 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली/नोएडा से महोबा जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस किनारे रोकी, कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए। दमकल की 4-5 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बॉडी काटकर शव निकाले गए। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाजें आने की बात कही है, जिससे अवैध पटाखे ले जाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।
- बिजली-पानी और शौचालय की बदहाल व्यवस्था से छात्रों का फूटा गुस्सा,स्कूल परिसर में प्रदर्शन तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी। चायल स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में बिजली,पीने के पानी और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के बीच बिजली की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी होती है,वहीं पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।छात्राओं ने शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं से जूझ रहे नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन से बिजली,स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता,तब तक उनकी परेशानी बनी रहेगी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। अब देखना यह है कि विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी विद्यार्थियों की समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मूलभूत सुविधाओं को कब तक दुरुस्त कराया जाता है।1
- *आरपीएल सीजन-3 की ब्रांड एंबेसडर बनीं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर अलका सिंह* *2 जनवरी 2027 से बुढ़वा खेल मैदान में होगा आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट*1
- Post by RAMESH CHANDRA VARMA4
- शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा शंकरगढ़ में EO नहीं, विकास ठप - डूडा कॉलोनी बदहाल, भाजपा नेत्री ने खोला मोर्चा *शंकरगढ़, प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित डूडा कॉलोनी में गंदगी और बदहाली का आलम है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष उमा वर्मा (बारी) ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि "अगर मैं चुप रहूं तो ठीक हूं, लेकिन जैसे ही जनहित की आवाज उठाती हूं तो चेयरमैन प्रतिनिधि पूछते हैं कि आपको पदाधिकारी किसने बनाया? अरे मैं पदाधिकारी के साथ-साथ इस नगर की एक आम नागरिक भी हूं।" उमा वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत में स्थायी EO न होने से बजट नहीं आ रहा है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर शंकरगढ़ में EO टिक क्यों नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर का हाल देखकर लगता है - अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा।1
- रेरा जसरा की गौशाला बनी कब्रिस्तान गड्ढे में मिले मृत गोवंश दुर्गंध से गांव में मचा हां हां कार जसरा की गौशाला का वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारी मौन, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी योगी सरकार जहां गोवंश संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये गौशालाओं पर खर्च कर रही है, वहीं जसरा ब्लॉक के अधिकारियों की लापरवाही ने सरकार की मंशा पर पलीता लगा दिया है। विकासखंड जसरा के रेरा गांव में संचालित गौशाला में दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया है। ग्रामीणों ने जब गौशाला के अंदर जाकर वीडियो बनाया तो वहां एक गड्ढे में करीब 12 गोवंश मृत अवस्था में सड़ते हुए मिले। शवों से इतनी तेज दुर्गंध उठ रही है कि पूरे गांव में सांस लेना दूभर हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मृत गोवंशों को खुले गड्ढे में फेंक दिया गया है, न तो उन्हें दफनाया गया और न ही नियमानुसार निस्तारण किया गया।ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में न भूसा है, न पानी, न इलाज। भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर गोवंश दम तोड़ रहे हैं और जिम्मेदार उन्हें गड्ढे में डालकर सबूत मिटा रहे हैं। दुर्गंध से बच्चों में उल्टी-दस्त और संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर पशु चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक तक की गई, लेकिन आज तक कोई मौके पर झांकने तक नहीं आया।आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर मृत गोवंशों का सम्मानजनक निस्तारण, गौशाला की सफाई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे गौशाला के गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ जाएंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के बाद भी क्या जसरा प्रशासन की नींद टूटेगी या फिर रेरा गौशाला ऐसे ही गोवंशों का कब्रिस्तान बनी रहेगी?1
- गौशाला में मृत गोवंश मिलने से अधिकारियों पर उठे सवाल जसरा, प्रयागराज। रेरा गांव की गौशाला में गड्ढे में करीब 12 गोवंश मृत मिलने और शवों से दुर्गंध फैलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौशाला के बाहर धरना दिया जाएगा। गौशाला में मृत गोवंश मिलने से अधिकारियों पर उठे सवाल जसरा, प्रयागराज। रेरा गांव की गौशाला में गड्ढे में करीब 12 गोवंश मृत मिलने और शवों से दुर्गंध फैलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौशाला के बाहर धरना दिया जाएगा।1
- अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया सपा मुखिया अखिलेश यादव जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से कर रहे हैं जहां राहुल गांधी सांसद हैं सपा कांग्रेस को शक्ति प्रदर्शन करके हैसियत दिखाना चाह रही है सपा कांग्रेस के गठबंधन में जोर आजमाइश चल रही है कांग्रेस को भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कन्नौज या मैनपुरी से करनी चाहिए अखिलेश यादव साइकिल छोड़कर रथ पर सवार हो गए रायबरेली जाते समय योगी सरकार के विकास कार्यों को भी देखते जाएं1
- ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग, 9 यात्री जिंदा जले ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दयानतपुर गांव के पास जीरो पॉइंट से करीब 32 किमी आगे राज कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर AC स्लीपर बस (BR32 PA8647) में अचानक भीषण आग लग गई। बस करीब 35-40 यात्रियों को लेकर दिल्ली/नोएडा से महोबा जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस किनारे रोकी, कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, लेकिन 9 यात्री अंदर फंस गए। दमकल की 4-5 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बॉडी काटकर शव निकाले गए। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से पटाखे जैसी आवाजें आने की बात कही है, जिससे अवैध पटाखे ले जाए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।1