गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटा ट्रक एक लेन हुआ बाधित ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास गुरुवार भोर में सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में पशु आहार लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए। मध्यप्रदेश के इंदौर से पशु आहार लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक जैसे ही लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी ट्रक चालक अवध राम यादव व खलासी हल्ले यादव बाल बाल बच गए। हाइवे पर ट्रक पलटने से मिर्जापुर की ओर जाने वाले लेन से यातायात ठप रहा। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक को हटवाने में जुटी हुई थी। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक घटना स्थल पर पुलिस के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।
गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटा ट्रक एक लेन हुआ बाधित ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास गुरुवार भोर में सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में पशु आहार लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए। मध्यप्रदेश के इंदौर से पशु आहार लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक जैसे ही लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी ट्रक चालक अवध राम यादव व खलासी हल्ले यादव बाल बाल बच गए। हाइवे पर ट्रक पलटने से मिर्जापुर की ओर जाने वाले लेन से यातायात ठप रहा। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक को हटवाने में जुटी हुई थी। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक घटना स्थल पर पुलिस के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।
- मिर्जापुर ड्रमंडगंज डीजल की कालाबाजारी पर आपूर्ति विभाग शिकंजा दो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज डीजल की कालाबाजारी पर शिकंजा, दो के खिलाफ मुकदमा ड्रमंडगंज। लहुरियादह में डीजल के अवैध भंडारण का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग हरकत में आया और दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को मामले की जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। जिले के अधिकारियों के निर्देश पर लालगंज तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार पांडेय और आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने लहुरियादह में पुलिस के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर डीजल का अवैध भंडारण किए जाने की बात सामने आई। विभाग के अनुसार विनोद कुमार जायसवाल और नारायण जायसवाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ अलग-अलग स्थानों पर रखकर उसे मध्य प्रदेश ले जाकर बेचते थे।जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कार्रवाई के बाद डीजल के अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीजल का अवैध कारोबार करने वाले भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार जायसवाल व नारायण जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटा ट्रक एक लेन हुआ बाधित ड्रमंण्डगंज क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास गुरुवार भोर में सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में पशु आहार लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए। मध्यप्रदेश के इंदौर से पशु आहार लादकर वाराणसी जा रहा ट्रक जैसे ही लहुरियादह गांव के टाइगर प्वाइंट के पास पहुंचा तो सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी ट्रक चालक अवध राम यादव व खलासी हल्ले यादव बाल बाल बच गए। हाइवे पर ट्रक पलटने से मिर्जापुर की ओर जाने वाले लेन से यातायात ठप रहा। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंचकर पलटे ट्रक को हटवाने में जुटी हुई थी। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी शाम पांच बजे तक घटना स्थल पर पुलिस के नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।1
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का रायबरेली दौरा।1
- मिर्ज़ापुर: हयातनगर से अकीदत के साथ निकाला गया जुलूसे गौसुलवरा, सैकड़ों अकीदतमंद हुए शामिल।1
- विधानसभा चुनाव को लेकर बनायी गई रणनीति भाजपा सरकार में लूट, अत्याचार की घटनाएं बढ़ीः अशोक यादव मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की संयुक्त अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठो की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की गई साथ ही विधान परिषद चुनाव देखते हुए स्नातक व शिक्षक मतदाताओ ंसे डोर-टू-डोर सम्पर्क करने का निर्देश दिया गया। बैठक में समाजवादी युवजन सभा, छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड, लोहियावाहिनी, महिला सभा, अधिवक्ता सभा, व्यापार सभा, मजदूर सभा, शिक्षक सभा, सैनिक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व महासचिव मौजूद रहें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव कभी हो सकते है आप लोग तैयार रहें। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी लूट और अत्याचार, बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है जनता इन्हे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होने प्रकोष्ठो के जिलाध्यक्षो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। बैठक में आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र पटेल, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, आदर्श यादव, अभय यादव, रामजी मौर्या, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, श्याम अचल यादव, विशाल यादव, अतीक खां, कौशिक कन्नौजिया, परवीन बानो, अंकुर यादव, रामप्यारे गौड़, मेवालाल प्रजापति, प्रिस राव, डा0 रतन सिंह पटेल, जयप्रकाश यादव, गणेश केशरी, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, जमुना यादव, हेमंत सिंह, प्रेमकुमार यादव आदि मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी माघ मेला 2027 के दौरान संगम स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की भारी समस्या और मीलों पैदल चलने की मजबूरी से बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब फाफामऊ के बेला कछार में कोई अस्थायी बस अड्डा नहीं बनाया जाएगा। लखनऊ और अयोध्या मार्ग से आने वाली उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें सीधे नए सिक्स लेन पुल के माध्यम से शहर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को सीधे भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में उतारा जाएगा, जिससे कल्पवासियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए कुल सात अस्थायी बस स्टेशनों का जाल बिछाया जा रहा है। गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ की बसों का संचालन चीनी मिल बस स्टेशन से होगा, जबकि वाराणसी मार्ग की बसें झूंसी तथा रीवा-चित्रकूट की गाड़ियां लेप्रोसी मिशन स्टेशन पर रोकी जाएंगी। प्रयागराज, काशी और अयोध्या के 'धार्मिक सर्किट' पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बेड़े में 12 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे को 10 प्रतिशत अतिरिक्त रैक चलाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने मुख्यालय रूप से बताया है।1
- कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारम्भ कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का हुआ शुभारम्भ1
- मिर्ज़ापुर: सामाजिक न्याय और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर भीम आर्मी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।1