बस स्टैंड पर दुकानों की तालाबंदी के बाद कांग्रेसी पार्षदों नें बस स्टैंड का किया निरिक्षण। मुलताई। नगर पालिका द्वारा दुकानों के किराया वसूली अभियान को लेकर लगातार विरोध के स्वर उठने लगे हैं, इसी कड़ी में नगर पालिका के उपाध्यक्ष शिव माहौरे, पार्षद अंजली शिवहरे, निर्मला उबनारे तथा कांग्रेसी नेता सुमित शिवहरे ने बस स्टैंड स्थित नगर पालिका कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके की स्थिति का जायजा लिया, निरीक्षण के बाद कांग्रेसी नेता सुमित शिवहरे ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा वसूली के नाम पर व्यापारियों का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जा रहा है। दुकानदारों के साथ गुंडागर्दी और मनमानी की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना और बिना नोटिस दिए दुकानों पर ताले लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका को पहले अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए उसके बाद ही वसूली की कार्रवाई करनी चाहिए। सुमित शिवहरे ने आगे कहा कि जिस कॉम्प्लेक्स से किराया वसूला जा रहा है, उसकी स्थिति बेहद खराब है। वर्षों से मेंटेनेंस नहीं किया गया, जिससे पूरा कॉम्प्लेक्स खस्ताहाल हो चुका है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, छत और दीवारों की हालत जर्जर है। सबसे गंभीर बात यह है कि दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए शौचालय तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष शिव माहौरे ने भी निरीक्षण के दौरान प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका परिषद की आगामी बैठक में इस पूरे मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। शिव माहौरे ने कहा कि परिषद स्तर पर विरोध दर्ज कराकर व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद अंजली शिवहरे और निर्मला उबनारे ने भी कॉम्प्लेक्स की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई और जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की।कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

- छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ-नकुलनाथ, प्रदेश सरकार पर साधा सीधा निशाना, बोले- "मध्यप्रदेश बेरोजगारी में देश में शीर्ष पर" राज्य सरकार सोचती है अपनी जनता छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। दोपहर करीब विशेष विमान से दोनों इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगमन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आया। इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर खड़ा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता के सामने भ्रामक आंकडे पेश कर रही है। कमलनाथ ने सरकार के 1 से 1.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के दावों को वास्तविकता से परे बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है और विकास के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल किया जा रहा है। कमलनाथ के अनुसार, जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल उलट है, जिसे जनता अब साफ तौर पर महसूस कर रही है। सरकार का दावा सबिल्कुल उस जिस जनता जब साफ तौर पर महसूस कर रही है। РТЕСТ नकुलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान संसदीय क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #chhindwara news #newsfeed #kamalnath #कांग्रेस1
- छिंदवाड़ा श्री सुंदरकांड ग्रुप छिन्दवाड़ा द्वारा श्री नीतू संजय तनेजा जी के प्रतिष्ठान- देव होटल के बाजू में,बग्गा हाइट में स्थित तनेजा बेकरी छिंदवाड़ा,तहसील व जिला छिन्दवाडा मध्यप्रदेश में संगीतमय सुंदरकांड का महापाठ भी गया,इसी तरह कई वर्षों से निरंतर ग्रुप के माध्यम से सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। इस अवसर पर ग्रुप के प्रमुख अधिवक्ता शुभम कसार,अक्षय ठाकुर,अंश पटेल,कैलाश उइके,पलक उईके,अनय कसार,प्रदीप भारती,कमलेश सूर्यवंशी,परमजीत सिह,संतोष वंशकार,रानू साहू,वंश झरवड़े,अंकित शर्मा,शिव सिकन्दरपूरे,सचिन साहू,रंजीत साहू,विक्की नोथानी,सागर स्वर्णकार,प्रणय सातनकर,शिवांश चौधरी,गोविंद चौधरी,पिल्ली पटेल,लक्ष्य कहार,दशरथ वर्मा,उमेश वंशकार,जित्तू यादव,सोनू जी,जय चंद्रवंशी,संग्राम नागवंशी,सुंनु वंशकार,प्रवीन तिवारी,प्रशांत तिवारी,प्रतीक चोवितकर,राहुल बातरे,दिलीप चौधरी,साहिल मालवीय,दशरथ वर्मा,शुभम डेहरिया,रनवीर मालवीय,प्रहलाद पटेल,राजेश बुनकर,अर्जुन ठाकुर,दीपक यादव,पप्पू वंदेवार,बलराम वंदेवार,आदेश मिश्रा,दुर्गेश चंदेल,राहुल निर्मलकर,नीरज विश्वकर्मा,अहम यादव,दिवाकर मालवीय,अभिषेक ठाकुर,हर्षित पटेल,शिवा पटेल,शेंकी पटेल,नयन पटेल जी,गौरब पटेल,चंचलेश मालवीय,सुमित सुहागपुरे,अंकित वसूले,मनोहर रघुवंशी,हर्षित साहू,नितेश नागवंशी,अनित साहू,विनय सानोडिया एवं समस्त सूर्यवंशी परिवार के साथ साथ समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे। ग्रुप के प्रमुख अधिवक्ता शुभम कसार ने बताया कि यूट्यूब में ग्रुप के चैनल में भी लाइव प्रसारण देख सकते है ग्रुप द्वारा कई वर्षों से धर्म का प्रचार.प्रसार किया जा रहा है साथ ही सभी को जोड़ा जा रहा हैं,सभी शहरवासियों से अपील की है कि,रामनवमीं 2026 की तैयारियां के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सनातन यात्रा चल रही है निरंतर प्रत्येक दिन आगे बढ़ रही है इसी क्रम में प्रत्येक दिन प्रत्येक वार्ड में बढ़ते हुए चंदनगाँव एरिया पर पहुँच चुकी है कल भरतादेव रोड से में शिव मंदिर से प्रारंभ किया जायेगा और पूरे वार्ड का भ्रमण कर हनुमान चालीसा का पाठ कर समापन किया जाएगा।1
- कुरुक्षेत्र भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सभी जिलाध्यक्ष 23/3/26 को पीपली की रैली में प्रचार के लिए कम से कम 3 से 41
- सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार, अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट, देवीदास मालवीय, बृजेश केवट, जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।1
- बनखेड़ी। थाना तिगड़ा से मस्जिद तिराहे तक करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह सड़क नगर के मुख्य बाजार, स्कूल, अस्पताल व शासकीय कार्यालयों को जोड़ती है तथा ओवरब्रिज निर्माण के चलते अतिरिक्त यातायात भी इसी मार्ग से गुजर रहा है। सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गड्ढे, दरारें व उखड़ती परतें सामने आने से नागरिकों में नाराज़गी है। विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेताओं ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी ने परिषद बैठक में ठेकेदार पर कार्रवाई व गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही।1
- Post by Harish Pal4
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील के अंतर्गत पंकज स्टेडियम में खेले जाने वाले ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 पंकज स्टेडियम चांदामेटा में सातवें दिवस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच रायसेन बिल्डअप रायसेन मध्यप्रदेश एवं जे एस एस पी एस झारखंड के मध्य खेला गया 90 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में मैच का नतीजा नहीं निकला अंत में ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा समय तक चले प्लेऑफ की बारहवीं पेनल्टी में निकला मैच का नतीजा जिसमें रायसेन ने झारखंड को 10 - 9 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया दिन का दूसरा सेमीफाइनल मैच बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई विरुद्ध यंग हीरोज स्पोर्ट्स वाराणसी के मध्य खेला गया जो कि टूर्नामेंट का सबसे शानदार कश्मकश भरे मुकाबले में अंत तक कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण मैच टाईब्रेक में चला गया जिसमें वाराणसी ने मुंबई को 3 - 1 अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी की अध्यक्षता में हो रहे टूर्नामेंट में आज के अतिथि रहे अमित रंजन देव जी सचिव मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ,एस एच नकवी जी सहसचिव मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ,पूरन राजलानी जी,विक्रांत यादव सचिव जी जिला फुटबॉल संघ छिंदवाड़ा कल के फाइनल मुकाबले में पांढुरना विधायक निलेश उइके जी,चौरई विधायक सुजीत चौधरी जी,जुन्नादेव विधायक सुनील उइके जी,एस क्यू जमा जी इंटक अध्यक्ष डब्लू सी एल,के के सिंग जी महामंत्री इंटक नागपुर उपस्थित रहेंगे।1
- बल्कि विश्व के सबसे बड़े संगठनों में से एक है और इसने श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करने देश के कार्यबल के लिए न्याय सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय विकास और आर्थिक विकास1
- नर्मदापुरम भोपाल बैतूल पुराने नेशनल हाइवे नर्मदापुरम के इटारसी स्थित पथरौटा नहर पर शुक्रवार, शनिवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया।हादसे ने एक कार नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये पानी मे गिर गई।इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वीओ-बीती रात 12 बजे के लगभग केसला से इटारसी की तरफ i-20 कार आ रही थी कार इटारसी के पथरौटा नहर पर हादसे का शिकार हो गई।कार में तीन युवक सवार थे।जिन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था।क्योंकि कार में शराब की बोतल भी मिली है।कार जिस तरह से नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये नीचे गिरी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज होगी।कुछ प्रत्यदर्शियों ने कैमरे पर नही बताते हुये कहा कि जैसे ही कार नहर में गिरी उसी दौरान कार में सवार युवकों को चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी थी।उनके द्वारा कार से बाहर निकालने और बचाने की आवाज दी जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही इटारसी और पथरौटा पुलिस मौके पर पहुँची और कार को निकालने की कवायत शुरू की। वीओ-01घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम भी मौके पर पहुँच गई।नहर के पानी मे डूबी कार को निकालने के प्रयास टीम द्वारा शुरू किये गये।करीब डेढ़ से दो घंटे में टीम द्वारा कार को नहर के बहते पानी से निकाला गया।तीनों म्रतक युवकों में से एक मृतक युवक ग्राम रैसलपुर का बताया जा रहा है।पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये इटारसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।नहर के पास ढाबो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे से सबंधित फुटेजों की तलाश पुलिस कर रही है।1