बनखेड़ी की मुख्य सड़क बनी विरोध का केंद्र, युवा कांग्रेस ने गड्ढों में गाड़े भाजपा के झंडे बनखेड़ी। थाना तिगड़ा से मस्जिद तिराहे तक करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह सड़क नगर के मुख्य बाजार, स्कूल, अस्पताल व शासकीय कार्यालयों को जोड़ती है तथा ओवरब्रिज निर्माण के चलते अतिरिक्त यातायात भी इसी मार्ग से गुजर रहा है। सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गड्ढे, दरारें व उखड़ती परतें सामने आने से नागरिकों में नाराज़गी है। विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेताओं ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी ने परिषद बैठक में ठेकेदार पर कार्रवाई व गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही।
बनखेड़ी की मुख्य सड़क बनी विरोध का केंद्र, युवा कांग्रेस ने गड्ढों में गाड़े भाजपा के झंडे बनखेड़ी। थाना तिगड़ा से मस्जिद तिराहे तक करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क के घटिया निर्माण के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भाजपा के झंडे गाड़कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। यह सड़क नगर के मुख्य बाजार, स्कूल, अस्पताल व शासकीय कार्यालयों को जोड़ती है तथा ओवरब्रिज निर्माण के चलते अतिरिक्त यातायात भी इसी मार्ग से गुजर रहा है। सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह गड्ढे, दरारें व उखड़ती परतें सामने आने से नागरिकों में नाराज़गी है। विधानसभा अध्यक्ष हर्ष कटकवार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेताओं ने निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी ने परिषद बैठक में ठेकेदार पर कार्रवाई व गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही।
- मेले की व्यवस्था की कमान संभाले पूरी प्रशासनिक टीम मुस्तैद नर्मदापुरम/07,फरवरी,2026/ पचमढ़ी महादेव मेले के दूसरे दिन भी पचमढ़ी में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। ऊंची-ऊंची चढ़ाई और दुर्गम मार्ग भी श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट विश्वास को डिगा नहीं पा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रति गहन आस्था रखते हुए श्रद्धालु बड़े एवं भारी त्रिशूल लेकर कठिन और लंबा रास्ता तय कर चौरागढ़ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रशासनिक अमला मेले में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सहायता में जुटा है। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता से लेकर मार्गदर्शन तक सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। मेले की व्यवस्थाओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं पिपरिया एसडीएम श्री आकिप खान ने मुख्य मंदिर स्थल चौडेश्वर महादेव पहुंचकर मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ श्री जैन ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चौरागढ़ मार्ग पर संचालित खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की वैधता, गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। दुकान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसी प्रकार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा द्वारा मेले के विभिन्न पॉइंट्स पर पहुंचकर वाहनों की जांच की गई। अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बिना पंजीयन एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को समझाइश देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड के माध्यम से मार्गों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल की समस्या से राहत मिले और यात्रियों को सुगम आवागमन मिल सके। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों के खराब शोल्डर को मुरम-बजरी से दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित स्थानों पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 360 वाहनों को परमिट जारी किए जा चुके हैं। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम लगातार तैनात है। प्रवेश द्वार के ऊपर सीढ़ियों से गिरने के कारण घायल हुए पुरुषोत्तम पिता मार्कण्डेय, निवासी टुंडा, जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) को टीम द्वारा तत्काल डीपी पॉइंट लाया गया, जहां से एसडीईआरएफ वाहन से अस्पताल भेजा गया। 0001
- छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ-नकुलनाथ, प्रदेश सरकार पर साधा सीधा निशाना, बोले- "मध्यप्रदेश बेरोजगारी में देश में शीर्ष पर" राज्य सरकार सोचती है अपनी जनता छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। दोपहर करीब विशेष विमान से दोनों इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगमन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आया। इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर खड़ा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता के सामने भ्रामक आंकडे पेश कर रही है। कमलनाथ ने सरकार के 1 से 1.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के दावों को वास्तविकता से परे बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है और विकास के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल किया जा रहा है। कमलनाथ के अनुसार, जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल उलट है, जिसे जनता अब साफ तौर पर महसूस कर रही है। सरकार का दावा सबिल्कुल उस जिस जनता जब साफ तौर पर महसूस कर रही है। РТЕСТ नकुलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान संसदीय क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #chhindwara news #newsfeed #kamalnath #कांग्रेस1
- Raisen: सिलवानी से बम्होरी मार्ग पर मुड़ापार के पास एक मिनी ट्रक और बड़े ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सिलवानी भेजा गया। पुलिस मौके पर मौजूद है।1
- नरसिंहपुर के नंदवाड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पारिवारिक कलाई के चलते एक दिन पूर्व पत्नी ने जहर का आकार जान दे दी थी वहीं पत्नी के वियोग में आज पति ने ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है1
- ठेमी थाना अंतर्गत बड़गवा निवासी किसान ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि उसने नन्हेगांव में यशपाल की भट्टी किराए से संचालित करने वाले उत्तराखण्ड निवासी को भट्टी पर गन्ना बेचा था वह गन्ने का 1 लाख 36 हजार रुपये बिना दिए फरार हो गया ठेमी थाने में सुनवाई नहीं हो रही इस कारण कलेक्टर को आवेदन दिया और कार्यवाही की मांग की1
- बच्चो की सुरक्षा के लिए दमोह पुलिस की नई पहल1
- नरसिंहपुर कोतवाली थाना अंतर्गत नदवारा में एक दुखद घटना सामने आई है। आपसी कलह के चलते शुक्रवार नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से व्यथित होकर उसके पति ने भी दूसरे दिन ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार,यह घटना स्टेशनगंज थाना अंतर्गत रेलवें स्टेशन प्लेटफार्म के पास की हैं। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की मृत्यु की खबर सुनकर पति गहरे सदमे में चला गया और उसने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही के बाद जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौप दिया हैं। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।1
- 1 रुपये के इनाम का 'मनोवैज्ञानिक' असर, शराब तस्कर ने किया सरेंडर नरसिंहपुर | 5 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत पुलिस को एक अनोखी सफलता मिली है। अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी धनराज लोधी ने पुलिस के मनोवैज्ञानिक दबाव के आगे घुटने टेकते हुए खुद सरेंडर कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर SP ने महज 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया था। आरोपी के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह दबाव में आ गया। मामला यह कि 8 जनवरी 2026 को करेली थाना क्षेत्र में एक थार गाड़ी से 44 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई थी, जिसमें धनराज फरार चल रहा था। पुलिस की इस रणनीति की चर्चा पूरे जिले में हो रही है, जहाँ भारी-भरकम इनाम के बजाय मात्र 1 रुपये के इनाम ने तस्कर को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया1
- नरसिंहपुर में अवैध शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया धनराज लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ एक रुपए का इनाम घोषित था1