logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ-नकुलनाथ, प्रदेश सरकार पर साधा सीधा निशाना, बोले- "मध्यप्रदेश बेरोजगारी में देश में शीर्ष पर" राज्य सरकार सोचती है अपनी जनता छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। दोपहर करीब विशेष विमान से दोनों इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगमन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आया। इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर खड़ा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता के सामने भ्रामक आंकडे पेश कर रही है। कमलनाथ ने सरकार के 1 से 1.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के दावों को वास्तविकता से परे बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है और विकास के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल किया जा रहा है। कमलनाथ के अनुसार, जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल उलट है, जिसे जनता अब साफ तौर पर महसूस कर रही है। सरकार का दावा सबिल्कुल उस जिस जनता जब साफ तौर पर महसूस कर रही है। РТЕСТ नकुलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान संसदीय क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #chhindwara news #newsfeed #kamalnath #कांग्रेस

12 hrs ago
user_Yash Sahu
Yash Sahu
Video Creator Parasia, Chhindwara•
12 hrs ago

छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ-नकुलनाथ, प्रदेश सरकार पर साधा सीधा निशाना, बोले- "मध्यप्रदेश बेरोजगारी में देश में शीर्ष पर" राज्य सरकार सोचती है अपनी जनता छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। दोपहर करीब विशेष विमान से दोनों इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार पट्टी पर उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगमन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं और प्रशासनिक अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आया। इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर खड़ा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता के सामने भ्रामक आंकडे पेश कर रही है। कमलनाथ ने सरकार के 1 से 1.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर के दावों को वास्तविकता से परे बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है और विकास के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल किया जा रहा है। कमलनाथ के अनुसार, जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल उलट है, जिसे जनता अब साफ तौर पर महसूस कर रही है। सरकार का दावा सबिल्कुल उस जिस जनता जब साफ तौर पर महसूस कर रही है। РТЕСТ नकुलनाथ ने भी छिंदवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेता अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान संसदीय क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। #chhindwara news #newsfeed #kamalnath #कांग्रेस

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बल्कि विश्व के सबसे बड़े संगठनों में से एक है और इसने श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करने देश के कार्यबल के लिए न्याय सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय विकास और आर्थिक विकास
    1
    बल्कि विश्व के सबसे बड़े संगठनों में से एक है और इसने श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करने देश के कार्यबल के लिए न्याय सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय विकास और आर्थिक विकास
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा धर्म टेकरी स्थित विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की डारेक्टर श्रीमती विजया यादव जी ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ बच्चा गैंग मूवी देखीं तथा उन्होंने फिल्म के बारे में अपने विचार रखे ।
    1
    छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा धर्म टेकरी स्थित विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की डारेक्टर श्रीमती विजया यादव जी ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ बच्चा गैंग मूवी देखीं तथा उन्होंने फिल्म के बारे में अपने विचार रखे ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • पारड़सिंगा में सड़क किनारे मिला मेडिकल वेस्ट, मचा हड़कंप। मुलताई।नगर के समीप ग्राम पारड़सिंगा में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे फेंका गया मेडिकल वेस्ट देखा तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई सी एच सी बीएमओ डॉ गजेंद्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम कों मौक़े पर भेजा, सीएचओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल वेस्ट की जांच शुरू की गई।  स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मेडिकल वेस्ट कहां से आया और क्या यह किसी शासकीय स्वास्थ्य संस्था की सप्लाई से संबंधित तो नहीं है? इनका कहना है  बीएमओ डॉ गजेंद्र मीणा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है,मौक़े पर जांच प्रतिवेदन और पंचनामा बनाया जा रहा है यदि मेडिकल वेस्ट सरकारी सप्लाई का पाया गया या नियमों के विरुद्ध निस्तारण किया गया है तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट का सड़क किनारे मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है और यह किसी बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है, फिलहाल मेडिकल वेस्ट मिलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    पारड़सिंगा में सड़क किनारे मिला मेडिकल वेस्ट, मचा हड़कंप।
मुलताई।नगर के समीप ग्राम पारड़सिंगा में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे फेंका गया मेडिकल वेस्ट देखा तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी।
सूचना मिलते ही मुलताई सी एच सी बीएमओ डॉ गजेंद्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम कों मौक़े पर भेजा, सीएचओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल वेस्ट की जांच शुरू की गई। 
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मेडिकल वेस्ट कहां से आया और क्या यह किसी शासकीय स्वास्थ्य संस्था की सप्लाई से संबंधित तो नहीं है?
इनका कहना है 
बीएमओ डॉ गजेंद्र मीणा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है,मौक़े पर जांच प्रतिवेदन और पंचनामा बनाया जा रहा है यदि मेडिकल वेस्ट सरकारी सप्लाई का पाया गया या नियमों के विरुद्ध निस्तारण किया गया है तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट का सड़क किनारे मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है और यह किसी बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करता है, फिलहाल मेडिकल वेस्ट मिलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    1
    बनखेड़ी। शनिवार सुबह बनखेड़ी सामान्य वन परिक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां जंगली जानवर के हमले में एक 40 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारी देवी निवासी कमल ठाकुर (पिता सन्नू लाल ठाकुर), उम्र 40 वर्ष जंगल किनारे पहुंचे थे, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें शिकार बना लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बनखेड़ी वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु शासकीय अस्पताल पिपरिया भिजवाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।
घटना के बाद झिरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने तथा टाइगर/जंगली जानवर की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।
फिलहाल वन विभाग द्वारा हमलावर वन्यजीव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे वन क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Om namah Shivay
    1
    Om namah Shivay
    user_Damodar kushwaha
    Damodar kushwaha
    Farmer सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार,  अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट,  देवीदास मालवीय,  बृजेश केवट,  जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
    1
    सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 2 लाख 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारीर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी
सोहागपुर विधायक  विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से 18 हितग्राहियों के लिए 2 लाख 75 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक निधि से माखननगर निवासी श्रीमती शकुन बाई अहिरवार, सोहागपुर निवासी श्रीमती उर्मिला बाई उमरे, माखननगर निवासी श्रीमती फुल्ला बाई, माखन नगर निवासी माखन कीर, श्रीमती गरीबा अहिरवार,  अंकित दीक्षित, सुहागपुर निवासी मनोज अहिरवार को 05-05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सोहागपुर निवासी प्रीतम चौरसिया, माखन नगर निवासी श्रीमती शालिनी दीक्षित को 10-10 हजार की, माखन नगर निवासी राम विलास कीर को 20 हजार रुपए की, सोहागपुर निवासी  दिनेश कुमार मालवीय, सौरभ मालवीय, सुरेश कुमार, योगेश केवट,  देवीदास मालवीय,  बृजेश केवट,  जगदीश कुमार मालवीय एवं श्री विनय कुमार केवट को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन* _सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_ कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन — “सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है। इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है। कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    3
    *आमटपानी में श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण समापन*
_सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई व व्यास पूजन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया_
कुरई - आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य श्री तेजसिंह रघुवंशी के निज निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें एवं अंतिम दिवस शनिवार को कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के परम सखा सुदामा चरित्र, महर्षि शुकदेव जी की विदाई तथा व्यासजी पूजन के पावन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया।
कथा व्यास श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि निर्धन ब्राह्मण सुदामा द्वारा लाई गई एक मुट्ठी चिवड़े को भगवान श्रीकृष्ण ने अमूल्य प्रेम मानकर स्वीकार किया। उन्होंने ठाकुरजी के वचन —
“सखा! तेरी भेंट मेरे लिए अमृत समान है” — का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रभु के दरबार में धन नहीं, केवल निष्कलंक प्रेम का महत्व होता है।
इसके पश्चात शुकदेव जी की विदाई का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें बताया गया कि परम वैरागी महर्षि शुकदेव जी ने सात दिनों तक भागवत अमृत का उपदेश देकर राजा परीक्षित का उद्धार किया और स्वयं ब्रह्मलीन हो गए। यह प्रसंग वैराग्य और त्याग की सर्वोच्च मिसाल है।
कथा के दौरान संत श्री कमलेश जी ने कहा कि समाज का एक व्यक्ति भी जब अच्छे स्थान पर पहुंचता है, तो वह अनेक लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सच्चे प्रेम और भक्ति में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी का कोई स्थान नहीं होता।
कथा के अंत में व्यासजी पूजन एवं कथा-यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। व्यासपीठ पर पुष्पांजलि, दुग्धाभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। संत श्री ने कहा कि सुदामा चरित्र भक्ति में भाव की महत्ता, शुकदेव विदाई वैराग्य की चरम अवस्था और व्यास पूजन गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
शनिवार को कथा विश्राम के बाद रविवार को हवन, पूजन के उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल
    1
    दिव्यांग युवक के लिए शिवराज सिंह चौहान 
ने बढ़ाया मददका हाथ,Vdo वायरल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by Habeeb Khan
    1
    Post by Habeeb Khan
    user_Habeeb Khan
    Habeeb Khan
    Chhapara, Seoni•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.