Shuru
Apke Nagar Ki App…
bhanagha Bazzar me abhi tak rod nhi bana he ohi nali ban geya he mera
Manish kumar
bhanagha Bazzar me abhi tak rod nhi bana he ohi nali ban geya he mera
More news from बिहार and nearby areas
- bhanagha Bazzar me abhi tak rod nhi bana he ohi nali ban geya he mera1
- सीटू जिला कमिटी के निर्णय के आलोक में बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ (सीटू), बेतिया के तत्वावधान में नगर निगम से प्राप्त ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड छावनी ओवरब्रिज के नीचे चालकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समी आलम ने की। बैठक में मजदूर और चालकों की समस्याओं को लेकर तीखे स्वर में आक्रोश देखने को मिला। सीटू राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि आज ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर टैक्स का इतना भारी बोझ डाल दिया गया है कि उनका जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। उन्होंने इसे संगठित शोषण करार देते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी चालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। सीटू राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीरज बरनवाल ने छावनी स्थित ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम से इसे अविलंब मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर स्टैंड सुरक्षित नहीं रहेगा तो चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित होती रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई, मई दिवस के अवसर पर सभी चालक पूर्वाह्न 11 बजे टांगा यूनियन पहुंचेंगे और आयोजित विशाल जुलूस में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। संघ के अध्यक्ष समी आलम, महासचिव नितेश कुमार और सचिव अजय कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि राजकम्पांड द्वारा किया गया गैरकानूनी ठेका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ संघ ने बेतिया राज प्रबंधक, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण एवं बिहार सरकार के सचिव के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया है और उन्होंने विश्वास जताया कि इस लड़ाई में मजदूरों की जीत निश्चित है। उधर, बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा, बेतिया की अलग बैठक भी प्रभुराज नारायण राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महासचिव शंकर कुमार राव ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर मजदूर नेताओं ने गंभीर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुराज नारायण राव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन रही है, बल्कि काम के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने की तैयारी की जा रही है, जो मजदूर हितों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि 1 मई का मई दिवस इस बार और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल परंपरा नहीं बल्कि संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि 1886 में शिकागो के मजदूरों ने 8 घंटे काम के अधिकार के लिए आंदोलन किया था, जिन पर गोलियां चलाई गई थीं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा और मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में नीरज बरनवाल, राधेश्याम साह, किशोरी साह सहित कई मजदूर नेताओं ने भी विचार रखे। पूरे घटनाक्रम में साफ है कि बेतिया में ऑटो चालकों और रिक्शा मजदूरों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है और 1 मई को होने वाला जुलूस इस संघर्ष की दिशा तय करेगा।1
- paschimi Champaran Narkatiaganj aulad barish hua1
- बिहार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 शुरू1
- मझौलिया प्रखंड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं, खेतों में लगी मकई की फसल भी आंधी और बारिश की मार से गिरकर बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कई प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नुकसान का आकलन कर राहत नहीं दी गई, तो किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।1
- बीते दिनों राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा नाराज चल रहे थे उसी बीच राघव चड्ढा ने डिप्टी लीडर अशोक मितल को लेकर भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात किया अब 7 सांसदों के साथ करेंगे बीजेपी में विलय1
- रविवार को अहले सुबह मौसम ने ली अंगड़ाई लोगों को गर्मी से आई रहता।मझौलिया प्रखंड क्षेत्र तिरवाह मेंअचानक मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है,रविवार को अहले सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके के कई गांवों में आम और मकई की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है,तेज हवा के कारण आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल गिर गए, जिससे बागवानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है, वहीं, मकई की फसल भी तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई,किसानों का कहना है कि इस बार फसल से अच्छी आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया,कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है,स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नुकसान का आकलन कर सहायता नहीं दी गई, तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।3
- नौतन थाना क्षेत्र के दियारा वर्ती इलाके में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 62.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है और वहां से सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देर किए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद शराब कारोबारियों और उनके सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की सख्ती और अचानक कार्रवाई को देखते हुए सभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके की तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली। दियारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर लंबे समय से अवैध शराब तस्कर सक्रिय रहते थे, लेकिन इस बार पुलिस की तेज कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है कि आखिर यह शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस धंधे में एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो दियारा के रास्तों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी करता है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी राहत की भावना देखी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि आने वाले दिनों में दियारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर और भी बड़ा शिकंजा कसा जा सकता है।1