अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति टीम का अभिनंदन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति टीम का अभिनंदन संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार परिसर में सोमवार 9 मार्च 2026 को एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान हथबंद तथा महिला पतंजलि योग समिति बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें समाज सेवा, सुरक्षा, शांति और सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला शक्ति टीम का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों एवं महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्वा सिंह रहीं तथा थाना प्रभारी रितेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका तथा सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला शक्ति टीम बलौदाबाजार को समाज सेवा, जागरूकता, शांति व्यवस्था तथा जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान की अध्यक्ष अखिलेश्वरी शुक्ला एवं महिला पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, शांति, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मातृ शक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में अपूर्वा सिंह (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस), रितेश मिश्रा (थाना प्रभारी), पुष्पा राठौड़, अन्नपूर्णा बंजारे, अन्नपूर्णा वर्मा, नंदनी वर्मा, सरिता यादव, अंजली साहू, गीत लहरे, परवीन मल्होत्रा, शालिनी ज्योति, उत्तरा निराला, स्वाति साहू, अंजुला, सुषमा पांडे, संध्या वर्मा, स्वाति वर्मा, रजनी पटेल, प्रियंका आजाद सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में अनुपमा बंजारे (सहायक उपनिरीक्षक) ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं सशक्त और कर्मठ हैं। जब महिलाएं संगठित होकर कार्य करती हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला (संचालक न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल), प्रधान पाठक अखिलेश्वरी शुक्ला, मीना साहू, कुसुम साहू, दुर्गा यदु, आरती सराफ, सुशील सराफ (हिंदू जागरण मंच), हेमंत टिकरिहा (भारत स्वाभिमान अध्यक्ष, पतंजलि योग समिति) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति टीम का अभिनंदन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति टीम का अभिनंदन संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 बलौदाबाजार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी कोतवाली बलौदाबाजार परिसर में सोमवार 9 मार्च 2026 को एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान हथबंद तथा महिला पतंजलि योग समिति बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें समाज सेवा, सुरक्षा, शांति और सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला शक्ति टीम का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिकों एवं महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्वा सिंह रहीं तथा थाना प्रभारी रितेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों
ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका तथा सुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला शक्ति टीम बलौदाबाजार को समाज सेवा, जागरूकता, शांति व्यवस्था तथा जनहित के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। शांति ज्योति समाजसेवी संस्थान की अध्यक्ष अखिलेश्वरी शुक्ला एवं महिला पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, शांति, सहयोग और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मातृ शक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में अपूर्वा सिंह
(अनुविभागीय अधिकारी पुलिस), रितेश मिश्रा (थाना प्रभारी), पुष्पा राठौड़, अन्नपूर्णा बंजारे, अन्नपूर्णा वर्मा, नंदनी वर्मा, सरिता यादव, अंजली साहू, गीत लहरे, परवीन मल्होत्रा, शालिनी ज्योति, उत्तरा निराला, स्वाति साहू, अंजुला, सुषमा पांडे, संध्या वर्मा, स्वाति वर्मा, रजनी पटेल, प्रियंका आजाद सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में अनुपमा बंजारे (सहायक उपनिरीक्षक) ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं सशक्त और कर्मठ हैं। जब महिलाएं संगठित होकर कार्य करती हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला (संचालक न्यू छत्तीसगढ़ स्कूल), प्रधान पाठक अखिलेश्वरी शुक्ला, मीना साहू, कुसुम साहू, दुर्गा यदु, आरती सराफ, सुशील सराफ (हिंदू जागरण मंच), हेमंत टिकरिहा (भारत स्वाभिमान अध्यक्ष, पतंजलि योग समिति) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 14 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 👉 मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी 👉 प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात 👉 हादसे के कारणों की जांच शुरू ⚠️ मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है 📢 Jay Johar CG News — खबर सच की जड़ तक1
- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।2
- स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने लिया पुलिस सिस्टम का अनुभव, मिली देश सेवा की प्रेरणा थाने में पहुंचीं छात्राएं, सीखी कानून और सुरक्षा की बारीकियां1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- Post by तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम1
- सक्ती जिले के सिंहितराय गांव में वेदांता लिमिटेड बिजली संयंत्र में भीषण औद्योगिक दुर्घटना, जिसमें कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और चालीस से अधिक अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब एक बॉयलर ट्यूब में कथित तौर पर विस्फोट हो गया, जिससे एक अराजक स्थिति और श्रमिकों के बीच भगदड़ जैसी भीड़ हो गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमों द्वारा मलबे के नीचे फंसे श्रमिकों का पता लगाने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था। गंभीर रूप से घायलों को जिंदल फोर्टिस सहित रायगढ़ के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और सुरक्षा चूक की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 6 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- तिल्दा-नेवरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा की छात्राओं ने स्थानीय पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे काउंटर, मालखाना, बंदी गृह, लॉकअप, कंप्यूटर रूम और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही हथियारों, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनैतिक व्यापार अधिनियम, महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क और निर्भया पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। साथ ही POCSO Act के तहत नाबालिगों के खिलाफ अपराधों—जैसे घूरना या लगातार पीछा करना—को भी संज्ञेय अपराध बताया और इसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें कानून, महिला अधिकारों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की प्रताड़ना होने पर वे निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में शिकायत दर्ज कर सकती हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जागरूकता पैदा होती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक तोरण चक्रधारी, वेद प्रकाश साहू सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।5