अंबेडकर नगर के विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत चहोड़ा शाहपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शिकायतकर्ता अमित माँझी ने 6 जून 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से वन विभाग से बंदरों पर नियंत्रण की मांग की थी। निर्धारित समय सीमा में समाधान न होने पर 16 जुलाई 2026 को रिमाइंडर भी भेजा गया, जिसके बाद वन विभाग ने शिकायत को पंचायती राज विभाग को भेज दिया। मामले में विकास खंड रामनगर से भेजी गई आख्या में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत के पास बंदरों को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और यह कार्य वन विभाग का है। वहीं पंचायती राज विभाग ने फोन पर जानकारी दी कि पंचायत के पास बंदर पकड़ने का न तो कोई अधिकार या आदेश है और न ही प्रशिक्षण। अधिकारियों का तर्क है कि बिना प्रशिक्षण बंदर पकड़ने के प्रयास में दुर्घटना या हमले की आशंका बनी रहती है। विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बंदर रोजाना घरों में घुसकर खाद्य सामग्री व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से विभागीय जिम्मेदारी स्पष्ट करने और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

- अंबेडकर नगर के विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत चहोड़ा शाहपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शिकायतकर्ता अमित माँझी ने 6 जून 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से वन विभाग से बंदरों पर नियंत्रण की मांग की थी। निर्धारित समय सीमा में समाधान न होने पर 16 जुलाई 2026 को रिमाइंडर भी भेजा गया, जिसके बाद वन विभाग ने शिकायत को पंचायती राज विभाग को भेज दिया। मामले में विकास खंड रामनगर से भेजी गई आख्या में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत के पास बंदरों को पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और यह कार्य वन विभाग का है। वहीं पंचायती राज विभाग ने फोन पर जानकारी दी कि पंचायत के पास बंदर पकड़ने का न तो कोई अधिकार या आदेश है और न ही प्रशिक्षण। अधिकारियों का तर्क है कि बिना प्रशिक्षण बंदर पकड़ने के प्रयास में दुर्घटना या हमले की आशंका बनी रहती है। विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बंदर रोजाना घरों में घुसकर खाद्य सामग्री व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से विभागीय जिम्मेदारी स्पष्ट करने और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- सोशल मीडिया पर एक कॉमेडी वीडियो सामने आया है, जिसमें तंज कसते हुए यह दावा किया जा रहा है कि अब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा। हास्य और व्यंग्य से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।1
- राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आजमगढ़ के भगतपुर में पहुंचकर आम लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त रवैया अपनाते हुए फटकार लगाई।1
- अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय के अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर स्थित अब्दुल्लापुर इमाम बाग मोहल्ले के एक सुनसान स्थान से पुलिस ने सिर कटी लावारिस लाश बरामद की है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस लगातार मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।1
- सूर्यांश न्यूज़ की ओर से सभी देशवासियों को देव एकादशी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।1
- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है और इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर किए गए बल प्रयोग का कड़ा विरोध कर रहे हैं और इसी के साथ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार तेज होती जा रही है।1