Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरीबी और बीमारी ने तोड़ दिया परिवार, एक साल से जिंदगी बचाने की जद्दोजहद—चंद्रपाल कुशवाहा ने लगाई मदद की भावुक गुहार। रायबरेली के भीतरगांव बरिया थोक निवासी चंद्रपाल कुशवाहा पिछले एक वर्ष से आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। दोनों आंखों की रोशनी जाने से अब न देख पा रहे हैं, न कमाई कर पा रहे हैं। परिवार गरीबी में जीवन जीने को मजबूर है।
RAMA SHANKAR SHUKLA
गरीबी और बीमारी ने तोड़ दिया परिवार, एक साल से जिंदगी बचाने की जद्दोजहद—चंद्रपाल कुशवाहा ने लगाई मदद की भावुक गुहार। रायबरेली के भीतरगांव बरिया थोक निवासी चंद्रपाल कुशवाहा पिछले एक वर्ष से आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। दोनों आंखों की रोशनी जाने से अब न देख पा रहे हैं, न कमाई कर पा रहे हैं। परिवार गरीबी में जीवन जीने को मजबूर है।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- हरचंदपुर विधानसभा में जनसंपर्क से मजबूत हो रहा जुड़ाव, विकास कार्यों में तेजी हरचंदपुर विधानसभा की जनता से लगातार जनसंपर्क कर पूर्व विधायक राकेश सिंह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता और तेजी दिखाई दे रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की रफ्तार—यही बन रही नई पहचान।1
- रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के सेमरी के नया खेड़ा में मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ जताया आक्रोश रायबरेली जिले के खीरों विकास खंड के अंतर्गत सेमरी के नया खेड़ा गाँव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन1
- महुली हादसे में पीड़ित परिवार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। प्रतापगढ़। शहर के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में जीवित बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।अजय राय ने कहा कि महुली की घटना बेहद हृदयविदारक है। एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली जाना पूरे समाज को झकझोर देने वाला हादसा है। उन्होंने पीड़ित अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाया और उसके बेहतर इलाज एवं भविष्य के लिए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में चिन्हित किए गए 100 से अधिक जर्जर मकानों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि यदि शहर में जर्जर भवनों को पहले से चिन्हित किया गया था तो उनकी सुरक्षा को लेकर समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर में चिन्हित सभी जर्जर मकानों की सूची सार्वजनिक करने तथा ऐसे भवनों को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।1
- थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम जरियारी में दो पक्षों में हुए विवाद के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्र अधिकारी रानीगंज ने क्या कहा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जरियारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में 01 व्यक्ति को गोली मारकर घायल किए जाने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज की बाइट।1
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली रायबरेली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रायबरेली में युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC रायबरेली की ओर से रविवार को साइकिल रैली आयोजित की गई साइकिल रैली डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पुलिस लाइन रायबरेली तक पहुंची। रैली में लगभग 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।3