कोंच में अनियंत्रित बाइक हाईटेंशन पोल से टकराई, दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कैलिया रोड स्थित पेट्रोल टैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार रहने वाले जय प्रकाश (43) पुत्र गोपी और घनश्याम (32) पुत्र बालोले बाइक से कैलिया थाना क्षेत्र के किसी मन्दिर से दर्शन कर लौट कर कोंच की ओर आ रहे थे। कैलिया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया जिनकी हालत गम्भीर होने पर उरई मेडिकल कालेज रिफर किया गया । पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कैलिया रोड पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।
कोंच में अनियंत्रित बाइक हाईटेंशन पोल से टकराई, दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कैलिया रोड स्थित पेट्रोल टैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार रहने वाले जय प्रकाश (43) पुत्र गोपी और घनश्याम (32) पुत्र बालोले बाइक से कैलिया थाना क्षेत्र के किसी मन्दिर से दर्शन कर लौट कर कोंच की ओर आ रहे थे। कैलिया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया जिनकी हालत गम्भीर होने पर उरई मेडिकल कालेज रिफर किया गया । पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कैलिया रोड पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।
- कोंच,गणेश चतुर्थी के साथ कोंच में शुरू हुआ गणेशोत्सव, पंडालों और मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे जालौन के कोंच में गणेश चतुर्थी के साथ ही सोमवार को नगर में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। गणेशोत्सव को लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक लाने के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। सोमवार को नगर के गढ़ी मंदिर परिसर में विराजित गणेश प्रतिमाओं का दोपहर 12:30 बजे विद्वान पंडितों द्वारा गणेश मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से गणपति की आराधना की। कार्यक्रम में श्री गणेश उत्सव से जुड़े महंत संदीप दास जी, पुजारी छोटू तिवारी, महंत शंभू साव, लल्लू राम मिश्र, संजय रावत शास्त्री, भास्कर दुबे, राहुल तिवारी, नवनीत मिश्रा, पंडित ब्रज मोहन तिवारी, रवि दीक्षित, अनुज मिश्र, अनिरुद्ध दुबे, अजय मिश्र, सभासद गौरव तिवारी और रंजन गोस्वामी मौजूद रहे। नगर में विभिन्न पंडालों और घरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती कर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।ह1
- जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए। शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा। आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए। यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं। इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए जालौन के मंगरौल ग्राम पंचायत के नवलपुरा स्कूल में लापरवाही सामने आई है। सोमवार सुबह 11:30 बजे तक स्कूल बंद रहा। इंतजार करते-करते छात्र-छात्राएं अपने घर लौट गए। शिक्षा विभाग का कोई भी अध्यापक या कर्मचारी स्कूल खोलने नहीं पहुंचा। आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को नैतिक शिक्षा और नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन नवलपुरा स्कूल में शिक्षक ही अपने कर्तव्य से भटक गए। यह लापरवाही पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस स्कूल में कोई स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। अध्यापिका लक्ष्मी देवी प्रधानाचार्य का काम संभाल रही हैं। इस मामले में अध्यापिका लक्ष्मी देवी ने बताया कि हरितालिका व्रत होने के कारण महिला स्टाफ छुट्टी पर था। इसलिए1
- कालपी रिपोर्ट कार्ड: विधायक विनोद चतुर्वेदी के 4 साल का हिसाब, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर जोर1
- Lucknow - ODOP योजना से यूपी बना रहा मजबूत ग्लोबल पहचान लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिला रही है। योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बाजार तक पहुंच मिली है, वहीं महिला उद्यमियों और कारीगरों की आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। ODOP के जरिए यूपी आज अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है।1
- ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची की मांग, कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन रविन्द्र गौतम् ✍️ उरई। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने और जातियों की पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम का प्रावधान न करते हुए ओपन-एंडेड प्रश्न की व्यवस्था की गई है। नेताओं ने चिंता जताई कि ओपन-एंडेड व्यवस्था से जातियों के नाम अलग-अलग रूपों में दर्ज होंगे, जिससे आंकड़ों के बिखरने और ओबीसी सहित अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति के सटीक आकलन के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जनगणना-2027 में व्यवस्थित और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ा जाए और पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची लागू की जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर वंचित वर्गों के लिए प्रभावी कल्याणकारी नीतियां बनाई जा सकें। इस दौरान ओबीसी प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, कमल दोहरे, जमुनादास अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जबरन वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा* *जबरी वसूली में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा* जालौन।* अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली कालपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जबरन वसूली के अपराध में वांछित/फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जनपद जालौन के थाना कालपी पुलिस ने 14 सितम्बर 2026 को कोतवाली कालपी में पंजीकृत मु0अ0सं0 136/26 धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 138/26 धारा 308(5)/112 बीएनएस में वांछित चल रहा अभियुक्त साहिल पुत्र रियाज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मुहल्ला रामचबूतरा थाना कालपी जनपद जालौन को 01 अदद पीली धातु की बाली के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर जनपद स्तर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी मय टीम द्वारा की गई।2
- अखिलेश पर जयंत का बड़ा तंज—“जमीन पर नहीं, सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय” दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। जयंत ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जमीन पर सक्रिय राजनीति करने के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “वो SP नहीं, PC हैं। ट्वीट करेंगे, रैली तो होगी नहीं।” जयंत ने कहा कि अगर वह अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ बातें सार्वजनिक कर दें तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “बात खोल दूंगा तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।” अपने ‘G फॉर गन्ना’ वाले बयान पर जयंत ने कहा कि उनकी यह बात कुछ लोगों को बुरी लगी, लेकिन उनका मुद्दा किसानों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गन्ने और किसानों की बात को पसंद नहीं करते, उन्हें किसानों का समर्थन और वोट नहीं मिलेगा।1
- कोंच में अनियंत्रित बाइक हाईटेंशन पोल से टकराई, दो युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच में सोमवार दोपहर करीब एक बजे कैलिया रोड स्थित पेट्रोल टैंक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार रहने वाले जय प्रकाश (43) पुत्र गोपी और घनश्याम (32) पुत्र बालोले बाइक से कैलिया थाना क्षेत्र के किसी मन्दिर से दर्शन कर लौट कर कोंच की ओर आ रहे थे। कैलिया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया जिनकी हालत गम्भीर होने पर उरई मेडिकल कालेज रिफर किया गया । पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कैलिया रोड पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।1