घर से निकले 71 वर्षीय बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग अजयगढ़ में परिजन परेशान। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्हाई अंतर्गत ग्राम डाड़े का बारा निवासी 71 वर्षीय मोहन सिंह यादव पिता रतन सिंह यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहन सिंह यादव एक सितंबर से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उन्हें कम सुनाई देता है। लापता होने के समय उन्होंने हल्के रंग का कुर्ता-धोती पहन रखा था और गले में गमछा था। परिजनों ने अजयगढ़ थाने में सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहन सिंह यादव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
घर से निकले 71 वर्षीय बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग अजयगढ़ में परिजन परेशान। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्हाई अंतर्गत ग्राम डाड़े का बारा निवासी 71 वर्षीय मोहन सिंह यादव पिता रतन सिंह यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहन सिंह यादव एक सितंबर से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उन्हें कम सुनाई देता है। लापता होने के समय उन्होंने हल्के रंग का कुर्ता-धोती पहन रखा था और गले में गमछा था। परिजनों ने अजयगढ़ थाने में सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहन सिंह यादव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
- चीन पर नजर रखने के लिए ले गए बहुत ऊंचे मशीन भारत के हिमाचल चीन पर नजर रखने के लिए ले गए बहुत ऊंचे मशीन भारत के हिमाचल1
- तीन घरों के चिराग बुझे, गांव में पसरा मातम डीएम गजल भारद्वाज, एसपी शशांक सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे1
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन! सड़क की मरम्मत की जगह अस्थाई रूप से मिट्टी चचरा भरकर की जा रही लीपापोती। दलदल और फिसलन से राहगीरों की दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी। पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा? स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।1
- पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,1
- सीवर कनेक्शन के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ने का आरोप, सीवर कनेक्शन के नाम पर सड़कें खोदीं, चैंबर भी क्षतिग्रस्त! सतना। शहर में सीवर कनेक्शन के काम को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सीवर कनेक्शन के दौरान पहले सड़क तोड़ी जाती है, लेकिन क्षतिग्रस्त चैंबरों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती। कई जगह सिर्फ पाइप डालकर मिट्टी भरने और ऊपर से नाममात्र की कांक्रीट करने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चैंबर अंदर से क्षतिग्रस्त हैं और उनकी मरम्मत किए बिना कनेक्शन का काम पूरा किया गया, तो आने वाले समय में सीवर का गंदा पानी वापस घरों में घुसने की समस्या पैदा हो सकती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर सड़क तोड़ने के बाद उसकी गुणवत्ता के साथ मरम्मत क्यों नहीं की जा रही और डैमेज चैंबरों को दुरुस्त किए बिना काम पूरा कैसे माना जा रहा है? अब देखना होगा कि नगर निगम और सीवर प्रोजेक्ट से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इन शिकायतों की जांच कराते हैं या फिर समस्या सामने आने के बाद ही कार्रवाई होगी।1
- आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......! आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......!1
- मझगायां परियोजना का पानी बना मुसीबत बनहरी कला के कई घर डूबे विस्थापन राशि के इंतजार में प्रभावित परिवार। मध्यम सिंचाई परियोजना मझगायां में जलभराव के चलते बनहरी कला गांव के कई मकान पानी में डूब गए हैं। घरों के डूबने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान डूबने के बावजूद उन्हें अब तक विस्थापन और मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है। ग्रामीण शिव कुमार अवस्थी के अनुसार बनहरी कला के शिव कुमार अवस्थी रामपाल रामकृपाल साहू, शिवरतन यादव सहित अन्य ग्रामीणों के मकान जलभराव की चपेट में आ चुके हैं। मजबूरी में प्रभावित परिवार दूसरे लोगों के घरों में शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। राशि का भुगतान नहीं होने से परिवार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराकर लंबित विस्थापन एवं मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाए, ताकि वे सुरक्षित आवास की व्यवस्था कर सकें।1
- जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित पर हुआ मामला दर्ज। Collector Office Panna Jansampark Madhya Pradesh Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner PRO Panna Rajesh Kumar Verma BJP Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh VD Sharma Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Breaking News #जमीनविवाद #मारपीट #अमितजैन #अमिताबागरी #FIR #पन्ना #पन्नान्यूज #मध्यप्रदेश #क्राइम_न्यूज #वायरलवीडियो #मारपीटकांड #जनरलस्टोर #विवाद #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #PannaNews #MPNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #MadhyaPradeshNews #NationalNewsLive1
- चरखारी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत चरखारी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत1