Shuru
Apke Nagar Ki App…
पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,
Covreg riport india
पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,
More news from Panna and nearby areas
- जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित पर हुआ मामला दर्ज। Collector Office Panna Jansampark Madhya Pradesh Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner PRO Panna Rajesh Kumar Verma BJP Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh VD Sharma Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Breaking News #जमीनविवाद #मारपीट #अमितजैन #अमिताबागरी #FIR #पन्ना #पन्नान्यूज #मध्यप्रदेश #क्राइम_न्यूज #वायरलवीडियो #मारपीटकांड #जनरलस्टोर #विवाद #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #PannaNews #MPNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #MadhyaPradeshNews #NationalNewsLive1
- *दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी* *दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी*1
- सादपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब जब्त, 20 हजार का महुआ लहान नष्ट1
- जेएसडब्ल्यू सीमेंट की प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना का विरोध, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन..भूमि अधिग्रहण पर रोक और परियोजना निरस्त करने की मांग,सिंचित कृषि भूमि व चारागाह प्रभावित होने का दावा... एंकर/- तहसील हटा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया ध्यानदास में प्रस्तावित जेएसडब्ल्यू सीमेंट की चूना पत्थर खनन परियोजना को लेकर भारतीय किसान संघ ने विरोध जताया है। किसान संघ तहसील इकाई हटा एवं प्रभावित किसानों-ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सांसद और कलेक्टर के नाम एसडीएम हटा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना निरस्त करने तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पिपरिया ध्यानदास के अलावा कचनारी, मुहरई, तिदनी, टपरिया, बिछुआ, इटवा छक्का, रमतालैया और सुजानतलैया सहित आसपास के ग्रामीण प्रस्तावित खनन परियोजना का विरोध कर रहे हैं। किया गया है। किसान संघ ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए ऐसी भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, परियोजना से पिपरिया ध्यानदास की करीब 200 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि प्रभावित होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल जेएसडब्ल्यू सीमेंट फेक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ तानाशाही की जा रही है। फेक्ट्री के लोग किसानों के घर लेटर भेजकर भूमिअधिग्रहण की साजिश रच रही है। जो निश्चित ही किसानों के खिलाफ है। पूर्व में जो जिले में फेक्ट्री लगी हुई हैं उससे किसानों को कोई लाभ नही हुआ। दमोह कृषि प्रधान जिला है किसानों की बेशकीमती जमीनों को फेक्ट्री के लिए देना तानाशाही है। सरकार की नीति का विरोध करते हुए मांगे पूरी नही होने पर जिले में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। प्रस्तावित चूना पत्थर खनन परियोजना को निरस्त करने तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।1
- घर से निकले 71 वर्षीय बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग अजयगढ़ में परिजन परेशान। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिन्हाई अंतर्गत ग्राम डाड़े का बारा निवासी 71 वर्षीय मोहन सिंह यादव पिता रतन सिंह यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मोहन सिंह यादव एक सितंबर से बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और नाते-रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया है कि बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती और उन्हें कम सुनाई देता है। लापता होने के समय उन्होंने हल्के रंग का कुर्ता-धोती पहन रखा था और गले में गमछा था। परिजनों ने अजयगढ़ थाने में सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से उनकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहन सिंह यादव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।1
- सरपंच सचिव ने तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि सरपंच सचिव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दी अंत्येष्टि सहायता राशि1
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन! पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा? स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।1
- दमोह: अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस अधिकारी से ढाबा संचालक ने की अभद्रता, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज दमोहः जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सदगुआ स्थित कक्कू ढाबा पर अवैध शराब पकड़ने गए एसआई संजू सैयाम के साथ ढाबा संचालक द्वारा खुलेआम गाली-गलौज और अभद्रता करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कक्कू ढाबा पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर एसआई संजू सैयाम एक आरक्षक के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान ढाबा संचालक हरिगोविंद पटेल पुलिस से उलझ गया और गालियां बकने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी ढाबा संचालक एसआई पर ही शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहा है, वहीं एसआई बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं।1
- अजयगढ़ में तेज रफ्तार बाइक का कहर ड्यूटी पर तैनात दो हेड कांस्टेबल सहित बाइक सवार गंभीर घायल। अजयगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चलते सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसे में धरमपुर थाना में पदस्थ दो हेड कांस्टेबल शोभाराम अहिरवार और शिवचरण सहित मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के सिलसिले में जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक की वजह से हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मियों और बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1