logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी* *दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी*

2 hrs ago
user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी* *दमोह बंडा जहरीली शराब के बाद दमोह में हुई कार्यवाही को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली, पथरिया, रनेह, मडियादो और पटेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब पर बड़ा प्रहार
    1
    कोतवाली, पथरिया, रनेह, मडियादो और पटेरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब पर बड़ा प्रहार
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन! सड़क की मरम्मत की जगह अस्थाई रूप से मिट्टी चचरा भरकर की जा रही लीपापोती। दलदल और फिसलन से राहगीरों की दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी। पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है। एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा? स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा 
जिला पन्ना मध्यप्रदेश।
हेडलाइन–
 स्टेट हाईवे-49 पर अधूरी CC सड़क बनी मुसीबत, देवरा-पगरा के बीच घंटों लग रहा जाम। अधर में लटका स्कूली बच्चों का भविष्य, शासन प्रशासन और जिम्मेदार मौन!
सड़क की मरम्मत की जगह अस्थाई रूप से मिट्टी चचरा भरकर की जा रही लीपापोती। दलदल और फिसलन से राहगीरों की दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ी।
पन्ना। स्टेट हाईवे-49 पर देवरा से पगरा के बीच अधूरे पड़े CC सड़क निर्माण ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के अभाव के चलते इस मार्ग पर आए दिन घंटों लंबा जाम लगने की स्थिति बन रही है।
बताया जा रहा है कि CC सड़क निर्माण की धीमी गति के साथ पगरा तक सड़क को उखाड़ दिए जाने से मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी और कीचड़ से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन घंटों फंसे रहते हैं, जिसके कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारु रखने, गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी जरूरी है। वर्तमान स्थिति में वाहन चालकों को कीचड़, गड्ढों और जाम के बीच बेहद सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है।
एक ओर बच्चे बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का सपना लेकर रोज स्कूल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण की अव्यवस्था उनके समय, सुरक्षा और शिक्षा—तीनों पर सवाल खड़े कर रही है। घंटों जाम में फंसे स्कूली वाहनों की स्थिति अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही है।
यदि समय रहते सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाई गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। खासकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव के बीच छिपे गड्ढे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
अब सवाल यह है कि देवरा-पगरा मार्ग पर अधूरे निर्माण को आखिर कब पूरा किया जाएगा?
स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को घंटों लगने वाले जाम और दुर्घटना के बढ़ते खतरे से राहत दिलाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?
अब सवाल है—आखिर प्रशासन कब जागेगा ?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल सड़क निर्माण में तेजी लाए, गड्ढों और जलभराव को दुरुस्त करे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
फिलहाल, सड़क अधूरी है… सफर जोखिम भरा है… और जिम्मेदारों की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    5 hrs ago
  • पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,
    1
    पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,
पन्ना-वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 5.87 लाख की ठगी करने वाले मामले का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा,राजस्थान से पांच आरोपी पकड़े,बुक-कंटेंट लिखने की नौकरी का दिया था लालच,अलग-अलग चार्ज के नाम पर ऐंठी थी रकम,,पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.82 लाख रुपए नकद बरामद,
    user_Covreg riport india
    Covreg riport india
    Court reporter अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......! आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। दो लोगो कै टूटे हाथ......!
    1
    आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। 
दो लोगो कै टूटे हाथ......! 
आखिर इतनी क्रूरता लाते कहां से है ऐ लोग मानसिकता तो देखो, ना शासन प्रशासन का भय, कटनी जिले के बहोरीबंद स्थित भूता डैम में घूमने गए युवाओं पर मामूली बात को लेकर मचा विवाद, घूमने गए युवकों पर जानलेवा हमला। 
दो लोगो कै टूटे हाथ......!
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पटेरा रोड और मुक्तिधाम की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर ग्राम रामपुरा निवासियों ने जनपद पहुंचकर दिया ज्ञापन
    1
    पटेरा 

रोड और मुक्तिधाम की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर ग्राम रामपुरा निवासियों ने जनपद पहुंचकर दिया ज्ञापन
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
    1
    बकौली चौराहा पर रात में लगा भीषण जाम, एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो आया सामने
दमोह। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था के चलते आए दिन घंटाघर, बकौली चौराहा, सराफा बाजार और पुराना थाना मार्ग सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में जाम के हालात बन रहे हैं। रविवार रात बकौली चौराहा क्षेत्र में भी अचानक जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि दिन के समय बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, लेकिन रात में इन वाहनों की आवाजाही शुरू होने से भी कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं, जाम में फंसे लोगों का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित पर हुआ मामला दर्ज। Collector Office Panna Jansampark Madhya Pradesh Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner PRO Panna Rajesh Kumar Verma BJP Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh VD Sharma Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Breaking News #जमीनविवाद #मारपीट #अमितजैन #अमिताबागरी #FIR #पन्ना #पन्नान्यूज #मध्यप्रदेश #क्राइम_न्यूज #वायरलवीडियो #मारपीटकांड #जनरलस्टोर #विवाद #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #PannaNews #MPNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #MadhyaPradeshNews #NationalNewsLive
    1
    जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल
जमीन विवाद में जनरल स्टोर में घुसकर मारपीट, अमित जैन पर एफआईआर दर्ज; घटना का वीडियो वायरल
भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित पर हुआ मामला दर्ज।
Collector Office Panna Jansampark Madhya Pradesh Pannapolice Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Sagar Commissioner PRO Panna Rajesh Kumar Verma BJP Madhya Pradesh Brijendra Pratap Singh VD Sharma Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh Breaking News 
#जमीनविवाद #मारपीट #अमितजैन #अमिताबागरी #FIR #पन्ना #पन्नान्यूज #मध्यप्रदेश #क्राइम_न्यूज #वायरलवीडियो #मारपीटकांड #जनरलस्टोर #विवाद #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #PannaNews #MPNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #MadhyaPradeshNews #NationalNewsLive
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    8 hrs ago
  • ससुराल आए दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से की हत्या,बहन की बेटी पर भी हमला.पीपरोदा गांव की घटना, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरोदा गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ससुराल आए दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की बहन की बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश रैकवार के रूप में हुई है। आरोपी रामप्रसाद रैकवार बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लड़ाई बमोरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
    1
    ससुराल आए दामाद ने ससुर की कुल्हाड़ी से की हत्या,बहन की बेटी पर भी हमला.पीपरोदा गांव की घटना, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश
एंकर/- दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरोदा गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। ससुराल आए दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की बहन की बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश रैकवार के रूप में हुई है। आरोपी रामप्रसाद रैकवार बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लड़ाई बमोरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के मामले में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार देर शाम दमोह शहर के वर्धमान प्लाजा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राज्यमंत्री लोधी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों तक पहुंचना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बता दें कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
जहरीली शराब से 11 मौतों पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
दमोह। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के मामले में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार देर शाम दमोह शहर के वर्धमान प्लाजा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
राज्यमंत्री लोधी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जरूरी है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों तक पहुंचना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
बता दें कि सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.