logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निंबी जोधा सड़क मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान निंबी जोधा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हिसार से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

5 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
5 hrs ago

निंबी जोधा सड़क मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान निंबी जोधा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हिसार से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार रात किशनगढ़ क्षेत्र के पाटन चौराहे पर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यक्रमों के सिलसिले में क्षेत्र में आए थे।
    1
    नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार रात किशनगढ़ क्षेत्र के पाटन चौराहे पर पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यक्रमों के सिलसिले में क्षेत्र में आए थे।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर जताया विश्वास। स्पीकर ओम बिरला पर हाल ही में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लोकतंत्र की पुनः वाहली कराने वाले और बीएसपी के चेयरपर्सन और लोकसभा में बहुमत दल के नेता। तारिक अनवर साहब के प्रधानमंत्री की शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व स्पीकर ओम बिरला के कंधों पर प्रधानमंत्री ने सोप है। वह 17 तारीख को बांग्लादेश जाएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर जताया विश्वास।
स्पीकर ओम बिरला पर 
हाल ही में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लोकतंत्र की पुनः वाहली कराने वाले और बीएसपी के चेयरपर्सन और लोकसभा में बहुमत दल के नेता। तारिक अनवर साहब के प्रधानमंत्री की शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व स्पीकर ओम बिरला के कंधों पर प्रधानमंत्री ने सोप है। 
वह 17 तारीख को बांग्लादेश जाएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school संझू, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मातु पिता गुर प्रभु कै बानी। बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी" रामचरितमानस की एक पवित्र चौपाई है, जिसका अर्थ है कि माता-पिता, गुरु और ईश्वर (प्रभु) के वचनों को बिना किसी तर्क-वितर्क के, शुभ मानकर पालन करना चाहिए। हो सकता है ये कठिन हो फिर भी माता-पिता गुरू की बात माननी ही चाहिए क्योंकि मानने वालों को सब कुछ प्राप्त हो जाता है। नागौर में शिव चरित्र कथा तथा शिव पार्वती विवाहोत्सव के आख़िरी दिन अपने प्रवचन में श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के सन्त लक्ष्मण दास जी महाराज ने ये विचार व्यक्त किए, उन्होंने शिव गौरी विवाह का ऐसा वृतान्त सुनाया और ऐसा चित्रण किया कि सभी को लगा जैसे वो उस विवाह के साक्षी हुवे हो। भगवान भोले शंकर की बारात में जहाँ देवताओं में ब्रह्म और विष्णु थे वहीं शिव के गण अति विचित्र थे। जगतजननी माँ पार्वती को उनकी तपस्या के बल से शिव मिले। महाशिवरात्रि के दिन ही उनका विवाह हुआ और संयोग से आज ही कथा में वह वृतांत था। संत लक्ष्मण दास ने सनातन धर्म का उपहास करने की प्रवृति पर चिंता जताई और उन्होंने कहा विवाह एक संस्कार है एक पवित्र अनुष्ठान है जिसे इवेंट ना बनायें। उन्होंने आचरण संबंधी बातें भी बताई कि पैर के ऊपर पैर रखकर कभी भी नहीं बैठना चाहिए जो भी व्यक्ति अपने माता-पिता अपने गुरु जी, भगवान, पुस्तक या अपने से बड़ों के सामने पैर रखकर बैठता है तो उसकी विद्या तुरंत नष्ट हो जाती है आयोजन के चौथे और आखिरी दिन शहर से भक्तों की बड़ी संख्या जुटी और भक्ति रस में डूब कार्यक्रम का आनंद लिया। विवाह उत्सव के दौरान महिलाओं को सुहाग की सामग्री यथा बिंदी, मेहंदी, काँकण डोरी, सिंदूर आदि प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। आयोजन मंडल के अशोक कल्ला ने बताया महाशिवरात्रि के दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन की भाँति प्रातः गणेश पूजन, षोडश मातृका पूजन और नवग्रह पूजन के साथ हुई। पंडित बलभद्र के सानिध्य में यजमान सुरेन्द्र अरुणा व्यास, भुवनेश रूपा मुथा,वीरेन्द्र प्रीति पुरोहित, सुशील ऊषा जोशी, रामकुमार उषा पुरोहित, मदन सरिता पुरोहित, दिनेश चंदा, विवेक रूपाली व्यास ने पूजन किया और उसके बाद सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया जिसमें महादेव का जल, दुग्ध, इत्र और इक्षु रस आदि विविध द्रव्यों से अभिषेक किया और वेद ऋचाओं से अभिषेक स्थल भक्तिमय रहा जहाँ शहर के बहुत से भक्तों ने भी अभिषेक किया। दोपहर दो से पाँच बजे तक चली कथा में कथाअति जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्बर 1 विक्रम सांखला, अति जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्बर 2 कुमकुम सिंह सहित शहर गणमान्य और भक्तगण उपस्थित रहे।सत्संग, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई।
    2
    मातु पिता गुर प्रभु कै बानी। बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी" रामचरितमानस की एक पवित्र चौपाई है, जिसका अर्थ है कि माता-पिता, गुरु और ईश्वर (प्रभु) के वचनों को बिना किसी तर्क-वितर्क के, शुभ मानकर पालन करना चाहिए।
हो सकता है ये कठिन हो फिर भी माता-पिता गुरू की बात माननी ही चाहिए क्योंकि मानने वालों को सब कुछ प्राप्त हो जाता है। 
नागौर में शिव चरित्र कथा तथा शिव पार्वती विवाहोत्सव के आख़िरी दिन अपने प्रवचन में श्री राम सेवा आश्रम वृंदावन के सन्त  लक्ष्मण दास जी महाराज ने ये विचार व्यक्त किए, उन्होंने शिव गौरी विवाह का ऐसा वृतान्त सुनाया और ऐसा चित्रण किया कि सभी को लगा जैसे वो उस विवाह के साक्षी हुवे हो।
भगवान भोले शंकर की बारात में जहाँ देवताओं में ब्रह्म और विष्णु थे वहीं शिव के गण अति विचित्र थे। जगतजननी माँ पार्वती को उनकी तपस्या के बल से शिव मिले। महाशिवरात्रि के दिन ही उनका विवाह हुआ और संयोग से आज ही कथा में वह वृतांत था। संत लक्ष्मण दास  ने सनातन धर्म का उपहास करने की प्रवृति पर चिंता जताई और उन्होंने कहा विवाह एक संस्कार है एक पवित्र अनुष्ठान है जिसे इवेंट ना बनायें।
उन्होंने आचरण संबंधी बातें भी बताई कि पैर के ऊपर पैर रखकर कभी भी नहीं बैठना चाहिए जो भी व्यक्ति अपने माता-पिता अपने गुरु जी, भगवान, पुस्तक या अपने से बड़ों के सामने पैर रखकर बैठता है तो उसकी विद्या तुरंत नष्ट हो जाती है
आयोजन के चौथे और आखिरी दिन शहर से भक्तों की बड़ी संख्या जुटी और भक्ति रस में डूब कार्यक्रम का आनंद लिया। विवाह उत्सव के दौरान महिलाओं को सुहाग की सामग्री यथा बिंदी, मेहंदी, काँकण डोरी, सिंदूर आदि प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए।
आयोजन मंडल के अशोक कल्ला ने बताया महाशिवरात्रि के दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिदिन की भाँति प्रातः गणेश पूजन, षोडश मातृका पूजन और नवग्रह पूजन के साथ हुई।
पंडित बलभद्र के सानिध्य में यजमान सुरेन्द्र अरुणा व्यास,
भुवनेश रूपा मुथा,वीरेन्द्र प्रीति पुरोहित, सुशील ऊषा जोशी, रामकुमार उषा पुरोहित, मदन सरिता पुरोहित, दिनेश चंदा, विवेक रूपाली व्यास ने पूजन किया और उसके बाद सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया जिसमें महादेव का जल, दुग्ध, इत्र और इक्षु रस आदि विविध द्रव्यों से अभिषेक किया और वेद ऋचाओं से अभिषेक स्थल भक्तिमय रहा जहाँ शहर के बहुत से भक्तों ने भी अभिषेक किया।
दोपहर दो से पाँच बजे तक चली कथा में कथाअति जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्बर 1 विक्रम सांखला, अति जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्बर 2  कुमकुम सिंह सहित शहर गणमान्य और भक्तगण उपस्थित रहे।सत्संग, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    45 min ago
  • कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों ने आज पट्टों की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में बस्तीवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द पट्टे जारी करने की मांग की, ताकि लोगों को स्थायी आवास का अधिकार मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से ये परिवार कच्ची बस्तियों में रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है। इस दौरान यह भी बताया गया कि आगामी दिनों में जवाहर रंगमंच से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से बस्तीवासी अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा ईदगाह बाईपास रोड को 200 फीट चौड़ा करने की योजना का भी विरोध किया गया। बस्तीवासियों का कहना है कि इस योजना के तहत कई घरों को तोड़ा जाएगा, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि लोगों के घर तोड़ने के बजाय कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए, ताकि विकास कार्य भी हो और गरीब परिवारों को नुकसान भी न उठाना पड़े।
    1
    कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों ने आज पट्टों की मांग को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में बस्तीवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द से जल्द पट्टे जारी करने की मांग की, ताकि लोगों को स्थायी आवास का अधिकार मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से ये परिवार कच्ची बस्तियों में रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है।
इस दौरान यह भी बताया गया कि आगामी दिनों में जवाहर रंगमंच से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से बस्तीवासी अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा ईदगाह बाईपास रोड को 200 फीट चौड़ा करने की योजना का भी विरोध किया गया। बस्तीवासियों का कहना है कि इस योजना के तहत कई घरों को तोड़ा जाएगा, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि लोगों के घर तोड़ने के बजाय कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए, ताकि विकास कार्य भी हो और गरीब परिवारों को नुकसान भी न उठाना पड़े।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत रेलड़ा मे आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई 151 कलश निकाली गई l इस अवसर पर शिव शक्ति नवयुग मंडल रेलडा कार्यकर्ता का सहयोग से निकल गई ग्रामीण मोहन सिंह जी पुजारी, सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह जी,महेंद्र सिंह राठौड़,राकेश जांगिड़, बिरम सिंह राजेंद्र सिंह रामेश्वर सिंह अर्जुन सिंह देपाल सिंह जीतू सिंह में सिंह,पाचु राम,शंकर सिंह,छगन सिंह,दगल सिंह, शंभू सिंह, कुप सिंह, लाडू सिंह, हंसराज,छगन महाराज,समाजसेवी एवं रावत सर्कल अध्यक्ष श्याम सिंह रेलडा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे l
    1
    ग्राम पंचायत रेलड़ा मे आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई 151 कलश  निकाली गई l इस अवसर पर शिव शक्ति नवयुग मंडल रेलडा कार्यकर्ता का सहयोग से निकल गई ग्रामीण मोहन सिंह जी पुजारी, सरपंच प्रतिनिधि हुकम सिंह जी,महेंद्र सिंह राठौड़,राकेश जांगिड़, बिरम सिंह राजेंद्र सिंह रामेश्वर सिंह अर्जुन सिंह देपाल सिंह जीतू सिंह में सिंह,पाचु राम,शंकर सिंह,छगन सिंह,दगल सिंह, शंभू सिंह, कुप  सिंह, लाडू सिंह, हंसराज,छगन महाराज,समाजसेवी एवं रावत सर्कल अध्यक्ष श्याम सिंह रेलडा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे l
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वार्ड 45 स्थित चोरों का आतंक जारी, लगातार हो रही है चोरियां, इसको लेकर पूर्व पार्षद ने जताई नाराजगी, पहुंचे अलवर गेट थाने, कहा पुलिस नहीं कर रही किसी तरह की सुनवाई, पूर्व में भी दी थी मामले में शिकायत, लोहे की जालियां सहित कई चीजे चुराई, सीसीटीवी में भी दिखाई दिए अज्ञात चोर, आज फिर अलवर गेट थाने पहुंच कर दी मामले की शिकायत, कहां लगातार 6 महीना से हो रही है चोरियां।।
    1
    वार्ड 45 स्थित चोरों का आतंक जारी, लगातार हो रही है चोरियां, इसको लेकर पूर्व पार्षद ने जताई नाराजगी, पहुंचे अलवर गेट थाने, कहा पुलिस नहीं कर रही किसी तरह की सुनवाई, पूर्व में भी दी थी मामले में शिकायत, लोहे की जालियां सहित कई चीजे चुराई, सीसीटीवी में भी दिखाई दिए अज्ञात चोर, आज फिर अलवर गेट थाने पहुंच कर दी मामले की शिकायत, कहां लगातार 6 महीना से हो रही है चोरियां।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर में RSS युवाओं की राष्ट्र मशाल रैली 🇮🇳 पुलवामा हमले के अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ब्यावर शहर में 14 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के युवा कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकालकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को नमन किया। प्रमुख बाजार से शुरू हुई रैली चांग गेट पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में बदली। रैली में पृथ्वी सिंह भोजपुरा, राजीव मिश्रा सहित कई युवा हाथों में जलती मशाल लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। मौके पर डिप्टी श्री राजेश कसाना पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। 🙏 अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि 🇮🇳 जय हिंद | वंदे मातरम् #राजू_आपकी आवाज #Beawar #PulwamaMartyrs #RSS #MashaalRally #DeshBhakti
    1
    ब्यावर में RSS युवाओं की राष्ट्र मशाल रैली 🇮🇳
पुलवामा हमले के अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
ब्यावर शहर में 14 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के युवा कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकालकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को नमन किया। प्रमुख बाजार से शुरू हुई रैली चांग गेट पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में बदली।
रैली में पृथ्वी सिंह भोजपुरा, राजीव मिश्रा सहित कई युवा हाथों में जलती मशाल लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। मौके पर डिप्टी श्री राजेश कसाना पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए।
🙏 अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि
🇮🇳 जय हिंद | वंदे मातरम् 
#राजू_आपकी आवाज 
#Beawar #PulwamaMartyrs #RSS #MashaalRally #DeshBhakti
    user_राजू आपकी आवाज
    राजू आपकी आवाज
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • निंबी जोधा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हिसार से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
    1
    निंबी जोधा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हिसार से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.