Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर जताया विश्वास। स्पीकर ओम बिरला पर हाल ही में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लोकतंत्र की पुनः वाहली कराने वाले और बीएसपी के चेयरपर्सन और लोकसभा में बहुमत दल के नेता। तारिक अनवर साहब के प्रधानमंत्री की शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व स्पीकर ओम बिरला के कंधों पर प्रधानमंत्री ने सोप है। वह 17 तारीख को बांग्लादेश जाएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Ramesh Gandhi
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर जताया विश्वास। स्पीकर ओम बिरला पर हाल ही में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लोकतंत्र की पुनः वाहली कराने वाले और बीएसपी के चेयरपर्सन और लोकसभा में बहुमत दल के नेता। तारिक अनवर साहब के प्रधानमंत्री की शपथ समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व स्पीकर ओम बिरला के कंधों पर प्रधानमंत्री ने सोप है। वह 17 तारीख को बांग्लादेश जाएंगे और कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर/मूण्डवा,,ग्राम बूनरावता में खनन विभाग की टीम हमला कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन वांछित आरोपी रामकुंवार, अजित एवं भंवरूराम गिरफ्तार किये एवं अवैध खनन में प्रयुक्त एक जे.सी.बी. मशीन जब्त की गई। प्रकरण में पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर, तीन डम्पर जब्त किये जा चुके हैं।1
- निंबी जोधा सड़क मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हिसार से जैसलमेर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।1
- अजमेर के वार्ड 45 में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा मामला नालों पर लगी लोहे की जालियों को उखाड़कर चोरी करने का है, जिसकी पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कब तक वार्ड 45 के लोग इस तरह की घटनाओं से परेशान होते रहेंगे?1
- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दरगाह में मखमली चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अकीदत के साथ जियारत की। दरगाह के गद्दीनशीन खादिम सैयद आमाद चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई और दरगाह का तबर्रुक भेंट किया। इस अवसर पर पवन खेड़ा ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह पर जब भी कोई आता है, वह पूरे देश और पूरी मानवता के लिए अमन और शांति की दुआ करता है। दरगाह जियारत के बाद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील प्रधानमंत्री द्वारा दबाव में आकर की गई है, जिसका खामियाजा छोटे व्यापारियों, किसानों और लघु उद्योगों को भुगतना पड़ रहा है।1
- @Tejaji Short is live1
- केसरपुरा गांव में कुएं में मिला युवक का शव, कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला बाहर, लेकर पहुंचे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, ग्रामीण वासियों की मांग-मेडिकल बोर्ड से हो पोस्टमार्टम, ताकि मामले में हो सके खुलासा, परिजन और ग्रामीण मौजूद है जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में,1
- नागौर/ रियांबडी़,,उपखंड क्षेत्र के थांवला कस्बे में महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बे के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'जय भोले' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कस्बे के प्रमुख थानेश्वर महादेव मंदिर और गोलाई बालाजी स्थित महादेव मंदिर सहित उपखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में सुबह से से ही पूजा-अर्चना आरंभ हो गई थी। मंदिरों को फूल-मालाओं और विद्युत सज्जा से सजाया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद और गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।3
- रियांबड़ी (नागौर), 14 फरवरी। रियांबड़ी उपखण्ड मुख्यालय स्थित संतोष आदर्श विद्या मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।1
- @Tejaji Short is live1