चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी के चौकी सेठ घाट क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक शातिर चोर घर के बाहर लगे लोहे के गेट के ऊपर से चढ़कर घर के अंदर घुस गया और आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित, जिसने अपने घर में ही आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित कर रखी है, ने चौकी सेठ घाट पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।
चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी के चौकी सेठ घाट क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक शातिर चोर घर के बाहर लगे लोहे के गेट के ऊपर से चढ़कर घर के अंदर घुस गया और आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित, जिसने अपने घर में ही आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित कर रखी है, ने चौकी सेठ घाट पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।
- गाजियाबाद - नोएडा के मन्नू गुर्जर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी बताई जा रही कांवड़ लेकर आ रहे थे, कांवड़ के काफिले में शामिल ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टकरा गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई, नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गाजियाबाद - नोएडा के मन्नू गुर्जर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी बताई जा रही कांवड़ लेकर आ रहे थे, कांवड़ के काफिले में शामिल ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टकरा गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई, नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया1
- *खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक द्वारा कांवरियों को गाली देते हु आपको बता दें आज सोमवार दिनांक 3 अगस्त 2026 को खीरी थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद नाम के व्यक्ति द्वारा कांवरियों को गाली देते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल वही हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वीडियो पर प्रशासन क्या लेगा संज्ञान।1
- विपक्ष का हल्ला बोल विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"1
- लखीमपुर में सावन के पहले सोमवार पर लगी भीड़ श्रद्धालु बारी-बारी से करते रहे पूजा का इंतजार लखीमपुर सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए पूजा-अर्चना के लिए कतार में लगे रहे। मंदिर के सेवक गोपाल शुक्ला ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। सोमवार का दिन विशेष रूप से भोलेनाथ को समर्पित है, और इस दौरान की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने उनकी मनोकामना पूर्ण की थी, जिससे यह माह शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक बन गया। 'सोम' शब्द का संबंध चंद्रमा से है। भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए सोमवार का दिन महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है।1
- *मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇* *मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।* *सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?* *मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे धर्मपुर के पास का यह नजारा देखे 👇* *मोहम्मदी खीरी शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं।* *सोचने की बात यह है कि - सावन का महीना चल रहा है पहला सोमवार है कावरिया भारी संख्या में निकल रहे हैं अगर यहां कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?*2
- लखीमपुर खीरी: ₹500 के कथित नकली नोट का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार लखीमपुर खीरी: ₹500 के कथित नकली नोट का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पढ़ुआ (लखीमपुर खीरी)। थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्राम बैरिया से एक कथित नकली ₹500 के नोट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला रेशमा, जो गांव में परचून की दुकान चलाती हैं, ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उनकी दुकान से सामान खरीदकर ₹500 का नोट देकर चला गया। महिला के अनुसार, उस समय वह नोट की जांच नहीं कर सकीं। कुछ देर बाद जब उन्होंने नोट देखा, तो उन्हें संदेह हुआ कि ₹500 का नोट नकली है। उनका आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उनके सीधेपन का फायदा उठाते हुए कथित नकली नोट थमा दिया। पीड़िता ने इस संबंध में थाना पढ़ुआ में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने और तथ्य सामने आने के बाद विस्तृत एवं प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया जाएगा। — डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ: शाहिद मंसूरी1
- मूड़ा बाजार गैस एजेन्सी को जाने वाले मार्ग पर गड्ढे,जलभराव माया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर कई गांवों का आवागमन बाधित,राहगीर जलभराव,गड्ढे से निकलने को मजबूर जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारॉन में माया इंडेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी को जाने वाले मार्ग की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है जिस मार्ग पर गैस लेने आते कई गांवों के लोग इस जर्जर मार्ग से होकर निकलने को मजबूर है इसलिए जब ज्यादा बारिश या दिक्कत होती है तो गैस एजेन्सी की गाड़ी उस मार्ग के बाहर आकर बाजार की फील्ड में गैस वितरण का कार्य किया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर जहरुद्दीन अंसारी के यहां से सद्दीक के मकान तक यह मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे और कम बारिश में भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है इस मोहल्ले वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत का पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी सरकार की स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना का धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना मुड़ा ग्राम पंचायत में केवल कागजों पर ही सुशोभित है जमीनी हकीकत की तस्वीरें कुछ और ही बयां करती है बाजार में मस्जिद मजार के पास पावर हाउस को जाने वाले मार्ग पर बनी सार्वजनिक शौचालय की स्थित जर्जर हालत में है इससे पहले ताला बंद पड़ा रहता था आर आर सी सेंटर,खाद गढ्ढे,कूड़ा निस्तारण केंद्र पंचायत कार्य में प्रयोग होने वाले सामान,मनरेगा में पांच वर्ष में कुल कितने मजदूरों ने मजदूरी की योजना का नाम व्यय विवरण खर्च मजदूरों की लिस्ट सहित इन सभी की जांच की मांग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप अभी हुए वृक्षारोपण में खर्च मनरेगा मजदूरों का विवरण,सरकार की मंशा के अनुरूप वृक्ष लगाना ही लक्ष्य नहीं वृक्षों को बचाना भी है इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है सर्वेश,अमित,पवन इत्यादि ग्रामीणों ने मांग की है4
- पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महोबा। जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक दबंग दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मारपीट करने वाले कुछ लोगों की आपराधिक छवि होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि उनमें से एक आरोपी पूर्व में गोलीकांड के एक मामले में जेल जा चुका है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो की सत्यता और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।1