पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महोबा। जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक दबंग दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मारपीट करने वाले कुछ लोगों की आपराधिक छवि होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि उनमें से एक आरोपी पूर्व में गोलीकांड के एक मामले में जेल जा चुका है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो की सत्यता और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पनवाड़ी में दबंगों का कहर! दिनदहाड़े दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महोबा। जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक दबंग दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मारपीट करने वाले कुछ लोगों की आपराधिक छवि होने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि उनमें से एक आरोपी पूर्व में गोलीकांड के एक मामले में जेल जा चुका है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो की सत्यता और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
- बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। निघासन इलाके के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। चारे के लिए बंधी बकरी बची, मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कैद हुआ तेंदुआ1
- तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ द्वारा आयोजित "तीज महोत्सव–2026 : तीज के रंग, सखियों के संग" का आयोजन रविवार को हर्षोल्लास, पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। सावन और तीज की मनमोहक छटा से सजे इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। महोत्सव में विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने साड़ियाँ, सूट, ज्वेलरी, राखियाँ, होम डेकोर, डेकोरेटिव आइटम्स, वास्तु, न्यूमेरोलॉजी, अचार तथा गिफ्ट आइटम्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए। खरीदारी के साथ आगंतुकों ने इन स्टॉलों की विविधता और गुणवत्ता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। नव्या गोयल, कायरा खंडेलवाल, मान्या मित्तल, आरोही मिश्रा, सौम्या अग्रवाल, वंशिका, अनुष्का, प्रत्युषा सिंह, पद्मा अग्रवाल एवं समृद्धि अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके बाद कविता अग्रवाल एंड फ्रेंड्स, ईशा अग्रवाल तथा मेघा खंडेलवाल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। महोत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 'सून बनाओ' प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल ने प्रथम, ममता अग्रवाल ने द्वितीय तथा निधि मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे आयोजन में फ्रेंडशिप डे का उत्साह, सावन की हरियाली और तीज की पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को यादगार बना4
- लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍1
- मामूली बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचने को मजबूर शिवभक्त, सावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव मामूली बारिश ने ही पलिया पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को मिला। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पांडेय बाबा मंदिर तक शिवभक्तों को पहुंचना मुश्किल हो गया। बरसात का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया, जिसमें नालियों का गंदा और बदबूदार पानी भी शामिल रहा। हालात ऐसे बन गये कि हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं को इसी दूषित पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि खासकर सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर मंदिर के प्रमुख मार्ग पर नाली का पानी भरा होना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मंदिर मार्ग पर तत्काल जल निकासी कराने के साथ-साथ नालियों की सफाई कराने मांग की है, ताकि आने वाले सावन के अन्य सोमवारों पर शिवभक्तों को मन्दिर तक पहुंचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।3
- स्कूल के पास दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू कई दिनों से दहशत का कारण बना था मगरमच्छ, पकड़ने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस मझगई कस्बे में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बने मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि जामा मस्जिद के पीछे बहने वाले नाले में मगरमच्छ काफी समय से दिखाई दे रहा था। नाले के पास स्कूल और घनी आबादी होने के कारण लोगों में भय का माहौल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मगरमच्छ कई आवारा कुत्तों एवं एक सियार सहित कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। मझगई रेंज की वन विभाग टीम पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। आखिरकार टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए राहत महसूस की।3
- चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी चोरों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर लखीमपुर खीरी के चौकी सेठ घाट क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक शातिर चोर घर के बाहर लगे लोहे के गेट के ऊपर से चढ़कर घर के अंदर घुस गया और आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित, जिसने अपने घर में ही आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित कर रखी है, ने चौकी सेठ घाट पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए तथा चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।1