logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूड़ा बाजार गैस एजेन्सी को जाने वाले मार्ग पर गड्ढे,जलभराव माया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर कई गांवों का आवागमन बाधित,राहगीर जलभराव,गड्ढे से निकलने को मजबूर जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारॉन में माया इंडेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी को जाने वाले मार्ग की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है जिस मार्ग पर गैस लेने आते कई गांवों के लोग इस जर्जर मार्ग से होकर निकलने को मजबूर है इसलिए जब ज्यादा बारिश या दिक्कत होती है तो गैस एजेन्सी की गाड़ी उस मार्ग के बाहर आकर बाजार की फील्ड में गैस वितरण का कार्य किया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर जहरुद्दीन अंसारी के यहां से सद्दीक के मकान तक यह मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे और कम बारिश में भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है इस मोहल्ले वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत का पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी सरकार की स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना का धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना मुड़ा ग्राम पंचायत में केवल कागजों पर ही सुशोभित है जमीनी हकीकत की तस्वीरें कुछ और ही बयां करती है बाजार में मस्जिद मजार के पास पावर हाउस को जाने वाले मार्ग पर बनी सार्वजनिक शौचालय की स्थित जर्जर हालत में है इससे पहले ताला बंद पड़ा रहता था आर आर सी सेंटर,खाद गढ्ढे,कूड़ा निस्तारण केंद्र पंचायत कार्य में प्रयोग होने वाले सामान,मनरेगा में पांच वर्ष में कुल कितने मजदूरों ने मजदूरी की योजना का नाम व्यय विवरण खर्च मजदूरों की लिस्ट सहित इन सभी की जांच की मांग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप अभी हुए वृक्षारोपण में खर्च मनरेगा मजदूरों का विवरण,सरकार की मंशा के अनुरूप वृक्ष लगाना ही लक्ष्य नहीं वृक्षों को बचाना भी है इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है सर्वेश,अमित,पवन इत्यादि ग्रामीणों ने मांग की है

3 hrs ago
user_अनमोल अवस्थी
अनमोल अवस्थी
Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मूड़ा बाजार गैस एजेन्सी को जाने वाले मार्ग पर गड्ढे,जलभराव माया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी को जाने वाले मार्ग पर कई गांवों का आवागमन बाधित,राहगीर जलभराव,गड्ढे से निकलने को मजबूर जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के मूड़ा सवारॉन में माया इंडेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी को जाने वाले मार्ग की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है जिस मार्ग पर गैस लेने आते कई गांवों के लोग इस जर्जर मार्ग से होकर निकलने को मजबूर है इसलिए जब ज्यादा बारिश

57abe5ab-5c6d-4cc4-aee7-7424f6f0fce8

या दिक्कत होती है तो गैस एजेन्सी की गाड़ी उस मार्ग के बाहर आकर बाजार की फील्ड में गैस वितरण का कार्य किया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर जहरुद्दीन अंसारी के यहां से सद्दीक के मकान तक यह मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे और कम बारिश में भी जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है इस मोहल्ले वासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत का पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी सरकार की

0895c315-885c-4b70-ae4f-ad4e7ff3401c

स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना का धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजना मुड़ा ग्राम पंचायत में केवल कागजों पर ही सुशोभित है जमीनी हकीकत की तस्वीरें कुछ और ही बयां करती है बाजार में मस्जिद मजार के पास पावर हाउस को जाने वाले मार्ग पर बनी सार्वजनिक शौचालय की स्थित जर्जर हालत में है इससे पहले ताला बंद पड़ा रहता था आर आर सी सेंटर,खाद गढ्ढे,कूड़ा निस्तारण केंद्र पंचायत कार्य

1c15bbcc-dfcb-48d5-94d1-0f4af2eb7d5e

में प्रयोग होने वाले सामान,मनरेगा में पांच वर्ष में कुल कितने मजदूरों ने मजदूरी की योजना का नाम व्यय विवरण खर्च मजदूरों की लिस्ट सहित इन सभी की जांच की मांग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप अभी हुए वृक्षारोपण में खर्च मनरेगा मजदूरों का विवरण,सरकार की मंशा के अनुरूप वृक्ष लगाना ही लक्ष्य नहीं वृक्षों को बचाना भी है इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है सर्वेश,अमित,पवन इत्यादि ग्रामीणों ने मांग की है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने अलीगंज तिकुनिया बिजुआ रोड पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे राहगीरों को रोका। सिपाही ने उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी। पवित्र सावन महीने के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को रोककर समझाया।ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी न चलाने की सलाह दी साथ ही क्षेत्र में निकल रहे कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदद करने का आवाहन किया। इस दौरान सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने कई बाइक सवारों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने राहगीरों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सिपाही सतेंद्र गुज्जर वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में 112 गाड़ी पर तैनात हैं। वह अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और ड्यूटी के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह गोला थाना की मूड़ा सवारान चौकी पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
    4
    लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने अलीगंज तिकुनिया बिजुआ रोड पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे राहगीरों को रोका। सिपाही ने उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी।
पवित्र सावन महीने के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को रोककर समझाया।ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी न चलाने की सलाह दी साथ ही क्षेत्र में निकल रहे कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदद करने का आवाहन किया।
इस दौरान सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने कई बाइक सवारों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने राहगीरों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
सिपाही सतेंद्र गुज्जर वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में 112 गाड़ी पर तैनात हैं। वह अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और ड्यूटी के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह गोला थाना की मूड़ा सवारान चौकी पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
    user_अनमोल अवस्थी
    अनमोल अवस्थी
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। निघासन इलाके के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। चारे के लिए बंधी बकरी बची, मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कैद हुआ तेंदुआ
    1
    बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद।
निघासन इलाके के बेलरायां वन रेंज क्षेत्र के मुर्तिहा गांव में सरदार केवल सिंह के झाले के पास लगे पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद। चारे के लिए बंधी बकरी बची, मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कैद हुआ तेंदुआ
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ द्वारा आयोजित "तीज महोत्सव–2026 : तीज के रंग, सखियों के संग" का आयोजन रविवार को हर्षोल्लास, पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। सावन और तीज की मनमोहक छटा से सजे इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। महोत्सव में विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने साड़ियाँ, सूट, ज्वेलरी, राखियाँ, होम डेकोर, डेकोरेटिव आइटम्स, वास्तु, न्यूमेरोलॉजी, अचार तथा गिफ्ट आइटम्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए। खरीदारी के साथ आगंतुकों ने इन स्टॉलों की विविधता और गुणवत्ता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। नव्या गोयल, कायरा खंडेलवाल, मान्या मित्तल, आरोही मिश्रा, सौम्या अग्रवाल, वंशिका, अनुष्का, प्रत्युषा सिंह, पद्मा अग्रवाल एवं समृद्धि अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके बाद कविता अग्रवाल एंड फ्रेंड्स, ईशा अग्रवाल तथा मेघा खंडेलवाल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। महोत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 'सून बनाओ' प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल ने प्रथम, ममता अग्रवाल ने द्वितीय तथा निधि मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे आयोजन में फ्रेंडशिप डे का उत्साह, सावन की हरियाली और तीज की पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को यादगार बना
    4
    तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
तीज के रंग में रंगा अग्रवाल महिला संघ का भव्य महोत्सव
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने बांधा समां, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ द्वारा आयोजित "तीज महोत्सव–2026 : तीज के रंग, सखियों के संग" का आयोजन रविवार को हर्षोल्लास, पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। सावन और तीज की मनमोहक छटा से सजे इस महोत्सव में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।
महोत्सव में विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने साड़ियाँ, सूट, ज्वेलरी, राखियाँ, होम डेकोर, डेकोरेटिव आइटम्स, वास्तु, न्यूमेरोलॉजी, अचार तथा गिफ्ट आइटम्स सहित अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए। खरीदारी के साथ आगंतुकों ने इन स्टॉलों की विविधता और गुणवत्ता की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। नव्या गोयल, कायरा खंडेलवाल, मान्या मित्तल, आरोही मिश्रा, सौम्या अग्रवाल, वंशिका, अनुष्का, प्रत्युषा सिंह, पद्मा अग्रवाल एवं समृद्धि अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इसके बाद कविता अग्रवाल एंड फ्रेंड्स, ईशा अग्रवाल तथा मेघा खंडेलवाल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।
महोत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 'सून बनाओ' प्रतियोगिता में चंचल अग्रवाल ने प्रथम, ममता अग्रवाल ने द्वितीय तथा निधि मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पूरे आयोजन में फ्रेंडशिप डे का उत्साह, सावन की हरियाली और तीज की पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को यादगार बना
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍
    1
    लखनऊ...इसको कहते हैं पुलिसिंग... बात किसी की जान पर आए तो अपनी जान की परवाह न करो.. ऐसे ही कुछ मिसाल
मड़ियांव थाने पर तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल ने किया.. वाह विमलेश जी वाह 👍👍👍 एक मासूम को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गए दरोगा...📍
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 15 दिन से ज़मीन पर रखा है नया ट्रांसफॉर्मर, एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण। ​ ​इमलिया गांव में बिजली न मिलने से भड़के किसान, 24 घंटे में समाधान न होने पर गोला पावर हाउस के घेराव की दी चेतावनी ​गोला गोकर्णनाथ खीरी। ​बांकेगंज रोड स्थित इमलिया गांव के ग्रामीण पिछले एक महीने से बिजली की भीषण किल्लत झेलने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। विद्युत विभाग ने 10 केवी के दो छोटे ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर उनकी जगह 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर गांव में भेज तो दिया, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह ज़मीन पर ही रखा हुआ है। विभाग की लापरवाही के कारण नया ट्रांसफॉर्मर अब तक चालू नहीं किया जा सका, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ​जंगली जानवरों और चोरों का खौफ, गर्मी से बेहाल लोग ​भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीण तड़पने को मजबूर हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही और चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। ​ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और समस्या जस की तस बनी हुई है। ​मुर्दाबाद के लगाए नारे, अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम ​विद्युत विभाग की इस उपेक्षा से आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गोला विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। ​मौके पर मौजूद रहे मुख्य ग्रामीण ​प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से शंकर लाल वर्मा, श्रवण कुमार यादव, देव कुमार वर्मा, तुलसीराम, कलामुद्दीन, प्रदीप शर्मा, इरफान अली, कुलदीप यादव, राहुल शर्मा, मोरध्वज और माता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    15 दिन से ज़मीन पर रखा है नया ट्रांसफॉर्मर, एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण।
​
​इमलिया गांव में बिजली न मिलने से भड़के किसान, 24 घंटे में समाधान न होने पर गोला पावर हाउस के घेराव की दी चेतावनी
​गोला गोकर्णनाथ खीरी।
​बांकेगंज रोड स्थित इमलिया गांव के ग्रामीण पिछले एक महीने से बिजली की भीषण किल्लत झेलने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। विद्युत विभाग ने 10 केवी के दो छोटे ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर उनकी जगह 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर गांव में भेज तो दिया, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह ज़मीन पर ही रखा हुआ है। विभाग की लापरवाही के कारण नया ट्रांसफॉर्मर अब तक चालू नहीं किया जा सका, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
​जंगली जानवरों और चोरों का खौफ, गर्मी से बेहाल लोग ​भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीण तड़पने को मजबूर हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही और चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। ​ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और समस्या जस की तस बनी हुई है।
​मुर्दाबाद के लगाए नारे, अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम
​विद्युत विभाग की इस उपेक्षा से आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गोला विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। ​मौके पर मौजूद रहे मुख्य ग्रामीण ​प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से शंकर लाल वर्मा, श्रवण कुमार यादव, देव कुमार वर्मा, तुलसीराम, कलामुद्दीन, प्रदीप शर्मा, इरफान अली, कुलदीप यादव, राहुल शर्मा, मोरध्वज और माता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_सुधीर गुप्ता
    सुधीर गुप्ता
    Electrician गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मामूली बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचने को मजबूर शिवभक्त, सावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव मामूली बारिश ने ही पलिया पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को‌ मिला। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पांडेय बाबा मंदिर तक शिवभक्तों को‌ पहुंचना मुश्किल हो गया। बरसात का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया, जिसमें नालियों का गंदा और बदबूदार पानी भी शामिल रहा। हालात ऐसे बन गये कि हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं को इसी दूषित पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि खासकर सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर मंदिर के प्रमुख मार्ग पर नाली का पानी भरा होना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मंदिर मार्ग पर तत्काल जल निकासी कराने के साथ-साथ नालियों की सफाई कराने मांग की है, ताकि आने वाले सावन के अन्य सोमवारों पर शिवभक्तों को मन्दिर तक पहुंचने में परेशानियों का‌ सामना न करना पड़े।
    3
    मामूली बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल 

नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचने को मजबूर शिवभक्त, सावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव
मामूली बारिश ने ही पलिया पालिका प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को‌ मिला। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पांडेय बाबा मंदिर तक शिवभक्तों को‌ पहुंचना मुश्किल हो गया। बरसात का सारा पानी मुख्य मार्ग पर भर गया, जिसमें नालियों का गंदा और बदबूदार पानी भी शामिल रहा। हालात ऐसे बन गये कि हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं को इसी दूषित पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि खासकर सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर मंदिर के प्रमुख मार्ग पर नाली का पानी भरा होना नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से मंदिर मार्ग पर तत्काल जल निकासी कराने के साथ-साथ नालियों की सफाई कराने मांग की है, ताकि आने वाले सावन के अन्य सोमवारों पर शिवभक्तों को मन्दिर तक पहुंचने में परेशानियों का‌ सामना न करना पड़े।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चोरों के हौसले बुलंद एक हफ्ते में फिर स्कूल बना निशाना पुलिस गश्त पर उठे सवाल लखीमपुर खीरी। पलिया थाना क्षेत्र में चोरों के बेखौफ हौसलों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती दे दी। बीती रात प्राथमिक विद्यालय पट्टी पटवारा को निशाना बनाते हुए चोरों ने रसोई का दरवाजा काट डाला और अंदर रखा दो भरे गैस सिलेंडर, गैस भट्ठी, बर्तन समेत रसोई का अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो रसोई का दरवाजा कटा मिला और पूरा सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं? क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक सप्ताह पहले पास स्थित प्राथमिक विद्यालय धौबिनपुरवा में भी चोरी हुई थी, लेकिन उस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका। इसी बीच दूसरी वारदात ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहली चोरी का समय रहते खुलासा हो जाता और चोरों पर कार्रवाई होती, तो शायद दूसरी घटना न होती। लगातार स्कूलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में डर और नाराजगी दोनों हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार चोर सलाखों के पीछे पहुंचेंगे या यह मामला भी पहली चोरी की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? ग्रामीणों ने दोनों घटनाओं का जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है
    1
    चोरों के हौसले बुलंद एक हफ्ते में फिर स्कूल बना निशाना पुलिस गश्त पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी। पलिया थाना क्षेत्र में चोरों के बेखौफ हौसलों ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी को चुनौती दे दी। बीती रात प्राथमिक विद्यालय पट्टी पटवारा को निशाना बनाते हुए चोरों ने रसोई का दरवाजा काट डाला और अंदर रखा दो भरे गैस सिलेंडर, गैस भट्ठी, बर्तन समेत रसोई का अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो रसोई का दरवाजा कटा मिला और पूरा सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोर इतने बेखौफ क्यों हैं? क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक सप्ताह पहले पास स्थित प्राथमिक विद्यालय धौबिनपुरवा में भी चोरी हुई थी, लेकिन उस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका। इसी बीच दूसरी वारदात ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पहली चोरी का समय रहते खुलासा हो जाता और चोरों पर कार्रवाई होती, तो शायद दूसरी घटना न होती। लगातार स्कूलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में डर और नाराजगी दोनों हैं
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार चोर सलाखों के पीछे पहुंचेंगे या यह मामला भी पहली चोरी की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा? ग्रामीणों ने दोनों घटनाओं का जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.