लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने अलीगंज तिकुनिया बिजुआ रोड पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे राहगीरों को रोका। सिपाही ने उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी। पवित्र सावन महीने के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को रोककर समझाया।ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी न चलाने की सलाह दी साथ ही क्षेत्र में निकल रहे कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदद करने का आवाहन किया। इस दौरान सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने कई बाइक सवारों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने राहगीरों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सिपाही सतेंद्र गुज्जर वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में 112 गाड़ी पर तैनात हैं। वह अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और ड्यूटी के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह गोला थाना की मूड़ा सवारान चौकी पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने अलीगंज तिकुनिया बिजुआ रोड पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे राहगीरों को रोका। सिपाही ने उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी। पवित्र सावन
महीने के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को रोककर समझाया।ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी न चलाने की सलाह दी साथ ही क्षेत्र में निकल रहे कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदद करने का आवाहन किया। इस
दौरान सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने कई बाइक सवारों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने राहगीरों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सिपाही सतेंद्र गुज्जर वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में
112 गाड़ी पर तैनात हैं। वह अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और ड्यूटी के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह गोला थाना की मूड़ा सवारान चौकी पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- 15 दिन से ज़मीन पर रखा है नया ट्रांसफॉर्मर, एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण। इमलिया गांव में बिजली न मिलने से भड़के किसान, 24 घंटे में समाधान न होने पर गोला पावर हाउस के घेराव की दी चेतावनी गोला गोकर्णनाथ खीरी। बांकेगंज रोड स्थित इमलिया गांव के ग्रामीण पिछले एक महीने से बिजली की भीषण किल्लत झेलने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा है। विद्युत विभाग ने 10 केवी के दो छोटे ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर उनकी जगह 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर गांव में भेज तो दिया, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह ज़मीन पर ही रखा हुआ है। विभाग की लापरवाही के कारण नया ट्रांसफॉर्मर अब तक चालू नहीं किया जा सका, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जंगली जानवरों और चोरों का खौफ, गर्मी से बेहाल लोग भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीण तड़पने को मजबूर हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही और चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और समस्या जस की तस बनी हुई है। मुर्दाबाद के लगाए नारे, अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम विद्युत विभाग की इस उपेक्षा से आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गोला विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। मौके पर मौजूद रहे मुख्य ग्रामीण प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से शंकर लाल वर्मा, श्रवण कुमार यादव, देव कुमार वर्मा, तुलसीराम, कलामुद्दीन, प्रदीप शर्मा, इरफान अली, कुलदीप यादव, राहुल शर्मा, मोरध्वज और माता प्रसाद सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण मौजूद रहे।2
- लखीमपुर खीरी के गोला थाना क्षेत्र में सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। उन्होंने अलीगंज तिकुनिया बिजुआ रोड पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे राहगीरों को रोका। सिपाही ने उन्हें भविष्य में हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी। पवित्र सावन महीने के मद्देनजर कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहगीरों को रोककर समझाया।ज्यादा तेज स्पीड में गाड़ी न चलाने की सलाह दी साथ ही क्षेत्र में निकल रहे कावड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदद करने का आवाहन किया। इस दौरान सिपाही सतेंद्र गुज्जर ने कई बाइक सवारों को उपहार स्वरूप हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने राहगीरों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सिपाही सतेंद्र गुज्जर वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में 112 गाड़ी पर तैनात हैं। वह अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और ड्यूटी के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वह गोला थाना की मूड़ा सवारान चौकी पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।4
- आईजी लखनऊ रेंज ने गोला शिव मंदिर का निरीक्षण किया,पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। आईजी लखनऊ रेंज ने गोला शिव मंदिर का निरीक्षण किया। अध्यक्ष रिंकू शुक्ला से जानकारी ली एवं कांवड़ियों के रूट को भी देखा।4
- राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक 5 अगस्त को, संगठन विस्तार पर होगा मंथन लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्वनी के संयुक्त तत्वावधान में 5 अगस्त 2026 को जिला योजना बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक हरि शगुन मैरिज लॉन, संत निरंकारी भवन के सामने, बेहजम बस अड्डे के निकट प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, हिंदू समाज के हितों से जुड़े विषयों तथा विभिन्न इकाइयों के सशक्तीकरण पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन से जुड़ने के इच्छुक नए कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित हिंदू समाज के लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है। संपर्क: देव जुनेजा, प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल (अवध प्रांत) मोबाइल: 63079111213
- ग्राम अब्बासपुर में मेरा खेत है 10 एकड़ 40 लख रुपए एकड़ बिकाऊ है कोई भाई को लेना है तो संपर्क करें 7897127381 ग्राम अब्बासपुर में मेरा खेत है 10 एकड़ 40 लख रुपए एकड़ बिकाऊ है कोई भाई को लेना है तो संपर्क करें 78971273811
- हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रही गर्भवती महिला ने मुजफ्फरपुर नगर में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया मुजफ्फरनगर - हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों नवजात बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय नाम रखा1
- आज सावन के पहले सोमवार पर गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के भोला के दर्शन। गोला गोकर्णनाथ खीरी सूर्य प्रकाश मिश्रा नगर में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर लाखों कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मंदिर के पूर्व नन्दी बाबा के सामने एवं उत्तरी निकास गेट पर अरघा लगाया गया है, जिससे कांवड़ियों का जल ऊपर से ही भोलेनाथ को चढ़ाया जा सके।2
- बिजली विभाग की लापरवाही पड़ सकती है भारी जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा है बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते हो सकता है बड़ा हादसा उचौलिया पावर हाउस के फीडर इब्राहिमपुर मे 11 हजार वोल्टेज का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है और पोल भी क्षतिग्रस्त है साथ ही तारों का मकड़जाल भी फैला हुआ है जिसके चलते कभी भी जमीन में करंट उतर सकता है और जान जा सकती है क्योंकि यह ट्रांसफार्मर खेत में रखा हुआ और खेत में किसानों का आना जाना लगा रहता है कुछ दिनों के बाद यहां मेला भी लगेगा उस समय कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा कौन देगा जबाव देखना होगा बिजली विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे और इस ट्रांसफार्मर को रखने की समुचित व्यवस्था कब होगी ।1