logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित पर 2022 में हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। माननीय न्यायालय ने इस मामले के मुख्य आरोपी आसिफ बेग को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिससे पीड़ित पक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं में संतोष देखा जा रहा है। यह जानलेवा हमला 24 फरवरी 2022 को हुआ था, जिसमें शैलू पंडित और उनके साथ गोगा मौर्या सहित कई युवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के अगले दिन, 25 फरवरी को शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने आसिफ बेग को दोषी ठहराया। आसिफ बेग और उसका भाई शाहिद बेग शाहगंज क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधियों में गिने जाते हैं। करीब चार साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले को पीड़ित पक्ष न्याय की जीत मान रहा है। फैसले के बाद शैलू पंडित ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई की जीत है। उन्होंने न्यायालय, अभियोजन पक्ष और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शैलू पंडित ने यह भी कहा कि यह फैसला अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि कानून से कोई बच नहीं सकता। वहीं, भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने इस फैसले को कानून में लोगों का विश्वास मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किसी भी हमले के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित अपराधी तत्व जिम्मेदार होंगे। आगरा की चर्चित घटनाओं में से एक इस मामले का फैसला न्याय व्यवस्था की बड़ी सफलता और अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

4 hrs ago
user_किशोर लवी
किशोर लवी
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित पर 2022 में हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। माननीय न्यायालय ने इस मामले के मुख्य आरोपी आसिफ बेग को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिससे पीड़ित पक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं में संतोष देखा जा रहा है। यह जानलेवा हमला 24 फरवरी 2022 को हुआ था, जिसमें शैलू पंडित और उनके साथ गोगा मौर्या सहित कई युवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के अगले दिन, 25 फरवरी को शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने साक्ष्य और गवाह पेश किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने आसिफ बेग को दोषी ठहराया। आसिफ बेग और उसका भाई शाहिद बेग शाहगंज क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधियों में गिने जाते हैं। करीब चार साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले को पीड़ित पक्ष न्याय की जीत मान रहा है। फैसले के बाद शैलू पंडित ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई की जीत है। उन्होंने न्यायालय, अभियोजन पक्ष और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शैलू पंडित ने यह भी कहा कि यह फैसला अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि कानून से कोई बच नहीं सकता। वहीं, भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने इस फैसले को कानून में लोगों का विश्वास मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किसी भी हमले के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित अपराधी तत्व जिम्मेदार होंगे। आगरा की चर्चित घटनाओं में से एक इस मामले का फैसला न्याय व्यवस्था की बड़ी सफलता और अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ से बनारस तक के मशहूर जायके अब आगरा में, ‘स्वाद गलियों से’ उत्तर प्रदेश की गलियों में बसने वाले पारंपरिक स्वाद और स्थानीय खानपान की समृद्ध विरासत अब आगरा में एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी। फेयरफील्ड बाय मैरियट, आगरा द्वारा "स्वाद गलियों से" नामक विशेष उत्तर प्रदेश स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के लोकप्रिय व्यंजन भोजन प्रेमियों के लिए परोसे जाएंगे। गुरुवार को होटल के कॉसमॉस रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में होटल प्रबंधक अमित कुमार मेहता, एग्जीक्यूटिव शेफ अश्विनी निगम और फूड एंड बेवरेज मैनेजर धनंजय सिंह ने फेस्टिवल की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक संस्कृति और पारंपरिक स्ट्रीट फूड को एक मंच पर लाना है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी प्रदेश के विविध स्वादों का अनुभव कर सकें। होटल प्रबंधक अमित कुमार मेहता ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र अपने विशेष व्यंजनों और खानपान की परंपरा के लिए जाना जाता है। इसी विविधता को ध्यान में रखते हुए फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे। एग्जीक्यूटिव शेफ अश्विनी निगम ने बताया कि फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया मेन्यू पारंपरिक व्यंजनों की मूल रेसिपी और स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रत्येक डिश अपने क्षेत्र की विशिष्ट पहचान और पाक कला की झलक पेश करेगी। फूड एंड बेवरेज मैनेजर धनंजय सिंह के अनुसार फेस्टिवल में दालमोठ क्रस्टेड कटलेट, चपली कबाब, अवधी बिरयानी, सेठ गली के भल्ले, शाही टुकड़ा, अरबी और मखाने का झोल, हींग कचौड़ी, मटर का निमोना, लिट्टी-चोखा, मक्कई और लहसुन का रास, पनीर बुंदेली टिक्का तथा खोपरा पाक जैसे कई पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। होटल प्रबंधन ने शहरवासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों से इस विशेष फूड फेस्टिवल में शामिल होकर उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वादों का आनंद लेने की अपील की है। फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक कॉसमॉस रेस्टोरेंट में किया जाएगा।
    1
    लखनऊ से बनारस तक के मशहूर जायके अब आगरा में, ‘स्वाद गलियों से’ 
उत्तर प्रदेश की गलियों में बसने वाले पारंपरिक स्वाद और स्थानीय खानपान की समृद्ध विरासत अब आगरा में एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी। फेयरफील्ड बाय मैरियट, आगरा द्वारा "स्वाद गलियों से" नामक विशेष उत्तर प्रदेश स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के लोकप्रिय व्यंजन भोजन प्रेमियों के लिए परोसे जाएंगे। गुरुवार को होटल के कॉसमॉस रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में होटल प्रबंधक अमित कुमार मेहता, एग्जीक्यूटिव शेफ अश्विनी निगम और फूड एंड बेवरेज मैनेजर धनंजय सिंह ने फेस्टिवल की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक संस्कृति और पारंपरिक स्ट्रीट फूड को एक मंच पर लाना है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी प्रदेश के विविध स्वादों का अनुभव कर सकें। होटल प्रबंधक अमित कुमार मेहता ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र अपने विशेष व्यंजनों और खानपान की परंपरा के लिए जाना जाता है। इसी विविधता को ध्यान में रखते हुए फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे। एग्जीक्यूटिव शेफ अश्विनी निगम ने बताया कि फेस्टिवल के लिए तैयार किया गया मेन्यू पारंपरिक व्यंजनों की मूल रेसिपी और स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रत्येक डिश अपने क्षेत्र की विशिष्ट पहचान और पाक कला की झलक पेश करेगी। फूड एंड बेवरेज मैनेजर धनंजय सिंह के अनुसार फेस्टिवल में दालमोठ क्रस्टेड कटलेट, चपली कबाब, अवधी बिरयानी, सेठ गली के भल्ले, शाही टुकड़ा, अरबी और मखाने का झोल, हींग कचौड़ी, मटर का निमोना, लिट्टी-चोखा, मक्कई और लहसुन का रास, पनीर बुंदेली टिक्का तथा खोपरा पाक जैसे कई पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। होटल प्रबंधन ने शहरवासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों से इस विशेष फूड फेस्टिवल में शामिल होकर उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वादों का आनंद लेने की अपील की है। फेस्टिवल का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक कॉसमॉस रेस्टोरेंट में किया जाएगा।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अभिभावकों और आम जनता से महत्वपूर्ण अपील की है कि 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने इस टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत प्रभावी उपाय बताया। जिलाधिकारी बंसल ने जनपदवासियों से एकजुट होकर "एक स्वस्थ, सुरक्षित और सर्वाइकल कैंसर मुक्त आगरा" के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग 4,000 रुपये प्रति डोज है, वहीं सरकार बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए इसे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।
    1
    आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अभिभावकों और आम जनता से महत्वपूर्ण अपील की है कि 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने इस टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत प्रभावी उपाय बताया। जिलाधिकारी बंसल ने जनपदवासियों से एकजुट होकर "एक स्वस्थ, सुरक्षित और सर्वाइकल कैंसर मुक्त आगरा" के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग 4,000 रुपये प्रति डोज है, वहीं सरकार बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए इसे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। एक युवक ने पुलिस आयुक्त आगरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया, मारपीट की, जान से मारने की कोशिश की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकालकर मकान पर कब्जा कर लिया। पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच, पीड़ित ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा भी दायर किया है। युवक का आरोप है कि 8 जून 2026 को उसकी पत्नी अपने कई परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे व सरिया लेकर उसके घर पहुंची और गाली-गलौज व मारपीट करने लगी। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर अपनी जान बचाई, और हमलावरों ने जाते-जाते मकान पर कब्जा करने और परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पहली घटना के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कथित तौर पर 14 जून 2026 को दोबारा हमला किया गया, जिसमें पीड़ित, उसके पिता, मां और दादी के साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से बाहर निकालकर उसकी पत्नी को जबरन मकान में बिठा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं, तो शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा।
    1
    आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। एक युवक ने पुलिस आयुक्त आगरा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया, मारपीट की, जान से मारने की कोशिश की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकालकर मकान पर कब्जा कर लिया।

पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच, पीड़ित ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा भी दायर किया है। युवक का आरोप है कि 8 जून 2026 को उसकी पत्नी अपने कई परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे व सरिया लेकर उसके घर पहुंची और गाली-गलौज व मारपीट करने लगी। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर अपनी जान बचाई, और हमलावरों ने जाते-जाते मकान पर कब्जा करने और परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पहली घटना के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कथित तौर पर 14 जून 2026 को दोबारा हमला किया गया, जिसमें पीड़ित, उसके पिता, मां और दादी के साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से बाहर निकालकर उसकी पत्नी को जबरन मकान में बिठा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं, तो शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्री सुविधा दिवस मनाया। इस अवसर पर यात्रियों का तिलक लगाकर और स्वागत किट देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमें लोक नृत्यांगनाओं के साथ फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने भी प्रस्तुति दी। आगमन कक्ष में लोक नृत्य और लोक संगीत के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि पिछली बार यात्री सेवा दिवस सितंबर में मनाया गया था, जबकि इस बार यात्री सुविधा दिवस जून में आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना और एयरपोर्ट की सुविधाओं के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाना है। इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    1
    जोधपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्री सुविधा दिवस मनाया। इस अवसर पर यात्रियों का तिलक लगाकर और स्वागत किट देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमें लोक नृत्यांगनाओं के साथ फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने भी प्रस्तुति दी। आगमन कक्ष में लोक नृत्य और लोक संगीत के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि पिछली बार यात्री सेवा दिवस सितंबर में मनाया गया था, जबकि इस बार यात्री सुविधा दिवस जून में आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करना और एयरपोर्ट की सुविधाओं के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ाना है। इस अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार का सबसे बड़ा खुलासा! टेलीग्राम को लेकर हाई कोर्ट में कही ये बात! #NEETUG2026 #NEETPaperLeak #TelegramScam #KantapTV #DelhiHighCourt #NTA #MeitY #BreakingNewsHindi #EducationNews
    1
    नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार का सबसे बड़ा खुलासा! टेलीग्राम को लेकर हाई कोर्ट में कही ये बात!
#NEETUG2026 #NEETPaperLeak #TelegramScam #KantapTV #DelhiHighCourt #NTA #MeitY #BreakingNewsHindi #EducationNews
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • amit Pandey Uttar Pradesh Banaras amit Pandey Uttar Pradesh Banaras
    4
    amit Pandey Uttar Pradesh Banaras
amit Pandey Uttar Pradesh Banaras
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    फ़िज़ियोथेरेपिस्ट आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में ट्रेन का एक कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद जले हुए कोच को तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया है। फिलहाल, मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में ट्रेन का एक कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

आग लगने के बाद जले हुए कोच को तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया है। फिलहाल, मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Soni Verma
    Soni Verma
    Voice of people Agra, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.