logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रायगढ़ में साइबर जागृति अभियान ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जा रहा साइबर सुरक्षा का संदेश* 🔸 *स्कूल-कॉलेज से कंपनी तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, साइबर ठगी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान* 🔸 *साइबर अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, थाना-चौकी स्तर पर एक साथ हो रहे अनेक कार्यक्रम* 🔸 *बच्चों से युवाओं तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने 1200 से अधिक लोगों को किया जागरूक* 🔸 *“जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार”, रायगढ़ पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान* *20 अगस्त, रायगढ़* । छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत रायगढ़ जिले में भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को जिले में विशेष गति दी गई है। अभियान के प्रथम सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों को केंद्र में रखते हुए थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से करीब 1200 छात्र-छात्राओं तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। *जूटमिल : राजीव गांधी नगर स्कूल में विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी* थाना जूटमिल पुलिस द्वारा राजीव गांधी नगर स्कूल जूटमिल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध और डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। इससे पूर्व थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में जयदेव पाठशाला में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। *तमनार : कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के नए तरीकों से कराया अवगत* थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शासकीय महाविद्यालय तमनार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। *घरघोड़ा : कन्या शाला में छात्राओं और शिक्षकों को किया जागरूक* थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में कन्या शाला घरघोड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने विशेष रूप से अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर बातचीत करते समय सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी। *भूपदेवपुर : ग्राम मुरा स्कूल में विद्यार्थियों को बताया साइबर अपराध से बचने का तरीका* थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम मुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में थाना प्रभारी रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को देने की समझाइश दी। *कोतरारोड़ : नंदेली में पुलिस और साइबर टीम ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद* थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदेली में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक संजय नाग सहित साइबर एवं कोतरारोड़ पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। *पूंजीपथरा : अग्रोहा कंपनी के युवाओं को साइबर अपराधों से किया सतर्क* थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम द्वारा अग्रोहा कंपनी में कार्यरत युवाओं के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने युवाओं को ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया और मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों से सतर्क किया। पुलिस ने कहा कि डिजिटल सुविधा के साथ सावधानी बरतना भी जरूरी है। *छाल : हाई स्कूल बोजिया में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी* थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छालपुलिस द्वारा हाई स्कूल बोजिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध तथा डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने विद्यार्थियों को किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की समझाइश दी। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की। *जोबी : बर्रा स्कूल में बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की सीख* चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में ग्राम बर्रा शासकीय माध्यमिक शाला में साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताईं और उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। *QR कोड स्कैन कर सेल्फी साझा करने की अपील* “साइबर जागृति अभियान” के तहत पुलिस ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से जागरूकता को जनभागीदारी का रूप देने की अपील की। अभियान के तहत बच्चों से घर जाकर QR कोड स्कैन करने और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करने कहा गया, ताकि साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय स्वयं की जागरूकता और सतर्कता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले के अधिक से अधिक स्कूल, कॉलेज, संस्थानों एवं आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।

54 min ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    1
    देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं 
बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है  ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं  प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान  सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है  एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के  पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रायगढ़ में राजीव गांधी की 82 वीं जयंती पर कांग्रेस का सेवा और सम्मान,सफाई कामगारों का सम्मान,बच्चों को बांटे शिक्षण सामग्री।
    1
    रायगढ़ में राजीव गांधी की 82 वीं जयंती पर कांग्रेस का सेवा और सम्मान,सफाई कामगारों का सम्मान,बच्चों को बांटे शिक्षण सामग्री।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई। आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।
    1
    बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश,

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर आईजी सख्त, फर्जी SIM बेचने वालों पर FIR के निर्देश,
साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों और साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेंज के सभी साइबर थानों के अधिकारियों और प्रभारियों से साइबर अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई।
आईजी ने साइबर पोर्टल पर लंबित शिकायतों और FIR का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों को रोजाना नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर लॉगिन करने और प्राप्त शिकायतों पर उसी दिन कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं, फर्जी या संदिग्ध SIM बेचने और एक्टिवेट करने वाले POS एजेंटों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में साइबर ठगी के मामलों में बैंकों में होल्ड की गई राशि को पीड़ितों के खातों में जल्द वापस कराने पर भी जोर दिया गया। 15 दिन से ज्यादा पुराने बैंक होल्ड मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, IP एड्रेस, WhatsApp और Telegram अकाउंट को ब्लॉक कराने तथा गिरफ्तार साइबर अपराधियों की जानकारी ‘समन्वय पोर्टल’ पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराधों पर कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद। साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद।
    1
    साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद।
साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा
    1
    बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा— "सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।" "लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।" #BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
    1
    कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है।
इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा—
"सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।"
"लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।"
#BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • शिवपुरी गांव में घर में घुसे खतरनाक अहिराज सांप का धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
    1
    शिवपुरी गांव में घर में घुसे खतरनाक अहिराज सांप का धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    1
    शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है 
हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    1
    बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.