कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा— "सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।" "लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।" #BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा— "सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।" "लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।" #BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
- 🚨 पाकिस्तान से संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ ने प्रभावी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने बताया कि इस नेटवर्क के विरुद्ध अब तक 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। 🇮🇳 #UttarPradeshPolice #UPATS #UPSTF #AmitabhYash #PakistanNetwork #NationalSecurity #AntiTerrorOperation #India #BreakingNews #PradeshKhabar 🚨 पाकिस्तान से संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा संचालित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को रेडिक्लाइज कर आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस एवं एसटीएफ ने प्रभावी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने बताया कि इस नेटवर्क के विरुद्ध अब तक 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। 🇮🇳 #UttarPradeshPolice #UPATS #UPSTF #AmitabhYash #PakistanNetwork #NationalSecurity #AntiTerrorOperation #India #BreakingNews #PradeshKhabar1
- 44 लाख का 88 किलो से अधिक गांजा जप्त,, क्या कहा पुलिस ने देखिए सूरजपुर1
- ग्रामीणों ने पोड़ी मोड़ प्रतापपुर में किया चक्का जाम क्या है उनकी मांग बनारस मुख्य मार्ग पर गुस्सा ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया चक्का जाम1
- आजादी के 80 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित लकरा लता बिजली, सड़क और पेयजल का इंतजार; हाथियों के बीच अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर ग्रामीण सीतापुर। आजादी के 80 साल बाद भी सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भारतपुर के पहाड़ी क्षेत्र में बसा लकरा लता गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में न बिजली है, न सड़क और न ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था। सरकारी विकास के दावों के बीच यहां के ग्रामीण आज भी बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब आठ वर्ष पहले सोलर लाइट लगाई गई थी, लेकिन अब वह भी बंद हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट की बैटरी खराब हो चुकी है और नई बैटरी उपलब्ध नहीं कराई गई। हालात यह हैं कि रात के अंधेरे में ग्रामीणों को अपने घर और गांव की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ती है। हाथियों के आने पर खुद करते हैं बचाव लकरा लता क्षेत्र में हाथियों का भी लगातार आवागमन बताया जाता है। हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के पास अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अंधेरे में उन्हें अपनी ही टार्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करनी पड़ती है। एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। हमें किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं, बल्कि बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं चाहिए। विकास के दावों पर उठ रहे सवाल लकरा लता की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े करती है। एक ओर शासन-प्रशासन गांव-गांव तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस गांव के लोग आज भी बिजली, सड़क, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्थायी बिजली व्यवस्था की जाए, सड़क का निर्माण कराया जाए, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्था की जाए। अब सवाल यह है कि आजादी के 80 साल बाद लकरा लता गांव तक बिजली की रोशनी कब पहुंचेगी? ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और सड़क की सुविधा कब मिलेगी? और हाथियों के बढ़ते खतरे के बीच उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? लकरा लता के ग्रामीणों की निगाहें अब शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट2
- *रायगढ़ में साइबर जागृति अभियान ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया जा रहा साइबर सुरक्षा का संदेश* 🔸 *स्कूल-कॉलेज से कंपनी तक पहुंची रायगढ़ पुलिस, साइबर ठगी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान* 🔸 *साइबर अपराध के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान, थाना-चौकी स्तर पर एक साथ हो रहे अनेक कार्यक्रम* 🔸 *बच्चों से युवाओं तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने 1200 से अधिक लोगों को किया जागरूक* 🔸 *“जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार”, रायगढ़ पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान* *20 अगस्त, रायगढ़* । छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश को साइबर अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत रायगढ़ जिले में भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को जिले में विशेष गति दी गई है। अभियान के प्रथम सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों को केंद्र में रखते हुए थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिस टीमों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से करीब 1200 छात्र-छात्राओं तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। *जूटमिल : राजीव गांधी नगर स्कूल में विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी* थाना जूटमिल पुलिस द्वारा राजीव गांधी नगर स्कूल जूटमिल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध और डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। इससे पूर्व थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत के नेतृत्व में जयदेव पाठशाला में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। *तमनार : कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड के नए तरीकों से कराया अवगत* थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शासकीय महाविद्यालय तमनार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। *घरघोड़ा : कन्या शाला में छात्राओं और शिक्षकों को किया जागरूक* थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में कन्या शाला घरघोड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने विशेष रूप से अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर बातचीत करते समय सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी। *भूपदेवपुर : ग्राम मुरा स्कूल में विद्यार्थियों को बताया साइबर अपराध से बचने का तरीका* थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम मुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में थाना प्रभारी रोशन कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को देने की समझाइश दी। *कोतरारोड़ : नंदेली में पुलिस और साइबर टीम ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद* थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदेली में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक संजय नाग सहित साइबर एवं कोतरारोड़ पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान से जुड़े साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। *पूंजीपथरा : अग्रोहा कंपनी के युवाओं को साइबर अपराधों से किया सतर्क* थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम द्वारा अग्रोहा कंपनी में कार्यरत युवाओं के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने युवाओं को ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया और मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों से सतर्क किया। पुलिस ने कहा कि डिजिटल सुविधा के साथ सावधानी बरतना भी जरूरी है। *छाल : हाई स्कूल बोजिया में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी* थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छालपुलिस द्वारा हाई स्कूल बोजिया में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराध तथा डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने विद्यार्थियों को किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की समझाइश दी। साथ ही विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की। *जोबी : बर्रा स्कूल में बच्चों को दी साइबर सुरक्षा की सीख* चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में ग्राम बर्रा शासकीय माध्यमिक शाला में साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताईं और उन्हें अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। *QR कोड स्कैन कर सेल्फी साझा करने की अपील* “साइबर जागृति अभियान” के तहत पुलिस ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से जागरूकता को जनभागीदारी का रूप देने की अपील की। अभियान के तहत बच्चों से घर जाकर QR कोड स्कैन करने और अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करने कहा गया, ताकि साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय स्वयं की जागरूकता और सतर्कता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले के अधिक से अधिक स्कूल, कॉलेज, संस्थानों एवं आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।1
- मॉकड्रिल में दिखी आपदा प्रबंधन की तत्परता, माइन और जलाशय से छह लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू* *चरचा आरओ अंडरग्राउंड माइन में फंसे तीन कर्मियों को निकाला सुरक्षित, झुमका जलाशय में डूबे तीन लोगों का भी किया गया सफल बचाव* *कोरिया, 20 अगस्त 2026/* जिले में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, राहत एवं बचाव दल की तत्परता तथा आम नागरिकों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को झुमका जलाशय क्षेत्र में व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न आपदा परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। *अंडरग्राउंड माइन में फंसे तीन कर्मियों को सुरक्षित निकाला* मॉकड्रिल के दौरान चरचा आरओ अंडरग्राउंड माइन में तीन कर्मियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अंडरग्राउंड माइन में अंधेरा और बारिश के कारण बचाव कार्य में कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन टीम ने तत्परता से अभियान चलाकर तीनों कर्मियों प्रेम कुमार, फीटर अरविंद तथा जयकरन खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान एक कर्मी की हालत गंभीर होने का परिदृश्य बनाया गया। मौके पर ही उसे तत्काल प्राथमिक उपचार और पीसीआर दिया गया तथा स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि घबराने के कारण उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और अब खतरे की कोई बात नहीं है। इस अभ्यास के माध्यम से माइन दुर्घटना के दौरान बचाव दल द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। *झुमका जलाशय में डूबे तीन लोगों का भी सफल रेस्क्यू* मॉकड्रिल के दूसरे चरण में झुमका जलाशय में तीन लोगों के गहरे पानी में डूबने की सूचना पर आपदा प्रबंधन एवं फायर रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई की। मोटर बोट और आवश्यक बचाव उपकरणों की सहायता से रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ या तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें स्वास्थ्य टीम तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। फायर कर्मियों द्वारा रेस्क्यू किए गए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य टीम तक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य स्टाफ ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। *आपदा के समय घबराएं नहीं, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव* मॉकड्रिल के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बताया गया कि बाढ़ जैसी स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं ऊंचाई वाले स्थान पर पहुंचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए। बचाव दल के निर्देशों का पालन करते हुए नाव, रस्सी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकार, आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय तथा आपदा के समय बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखने सहित आवश्यक सुरक्षा सावधानियों की जानकारी भी दी गई। उपलब्ध संसाधनों और रेस्क्यू क्षमता का किया गया परीक्षण अभ्यास के लिए जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों सहित बचाव दल, मोटर बोट, आवश्यक उपकरण एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए। मॉकड्रिल के माध्यम से यह भी परखा गया कि आपदा की सूचना मिलने के बाद विभिन्न विभागों के बीच किस प्रकार समन्वय स्थापित कर कम से कम समय में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सकता है। *कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने लिया जायजा* मॉकड्रिल के दौरान कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न टीमों द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार और आपदा के दौरान विभागीय समन्वय की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने युवाओं से कहा कि ज्ञान, सीख और अनुभव जीवन में जरूर काम आता है, इसलिए इस मॉकड्रिल से जरूर सीखे, समझें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री डीडी मण्डावी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित गुप्ता, एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के रेस्क्यू प्रभारी श्री वी.के. परिहार, एसडीएम श्री उमेश पटेल, डीएसपी श्री श्याम मधुकर, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू , डॉ अभय जुगल तिर्की सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, फायर एवं होमगार्ड जवान, एनसीसी, स्काउट तथा रेस्क्यू टीम मौजूद रही।3
- लखनऊ में ताज पैलेस का भव्य उद्घाटन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटल ताज पैलेस का भव्य उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने “Think Big, Think Like UP” का संदेश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन, निवेश और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यूपी को भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र बताया। ताज पैलेस लखनऊ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और गोमतीनगर के महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है। #TajPalaceLucknow #YogiAdityanath #Lucknow #UttarPradesh #TajPalace #UPNews #LucknowNews #Tourism #Investment #Hospitality1
- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद 3 साल के मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद तीन साल के मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान ग्राम जमुआटांड़ निवासी अभीस चेरवा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, तीन साल के अभीस को बुखार था। इसके बाद उसे इलाज के लिए सरनाडीह गांव में भूलेश्वर सिंह के पास ले जाया गया, जहां वह कथित तौर पर मरीजों का इलाज करता है। बताया जा रहा है कि मौसमी बुखार के इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन महीने में चौथी मौत का दावा जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने के भीतर कथित झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद यह चौथी मौत बताई जा रही है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर बिना उचित चिकित्सा योग्यता के इलाज करने वालों पर कार्रवाई कब होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है? घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले में जांच जारी है। स्वस्थ विभाग बड़ा सवाल ग्रामीण इलाकों में लगातार कथित झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से होने वाली मौतों के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग कब सख्त कार्रवाई करेगा?1