logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजादी के 80 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित लकरा लता बिजली, सड़क और पेयजल का इंतजार; हाथियों के बीच अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर ग्रामीण सीतापुर। आजादी के 80 साल बाद भी सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भारतपुर के पहाड़ी क्षेत्र में बसा लकरा लता गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में न बिजली है, न सड़क और न ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था। सरकारी विकास के दावों के बीच यहां के ग्रामीण आज भी बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब आठ वर्ष पहले सोलर लाइट लगाई गई थी, लेकिन अब वह भी बंद हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट की बैटरी खराब हो चुकी है और नई बैटरी उपलब्ध नहीं कराई गई। हालात यह हैं कि रात के अंधेरे में ग्रामीणों को अपने घर और गांव की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ती है। हाथियों के आने पर खुद करते हैं बचाव लकरा लता क्षेत्र में हाथियों का भी लगातार आवागमन बताया जाता है। हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के पास अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अंधेरे में उन्हें अपनी ही टार्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करनी पड़ती है। एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। हमें किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं, बल्कि बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं चाहिए। विकास के दावों पर उठ रहे सवाल लकरा लता की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े करती है। एक ओर शासन-प्रशासन गांव-गांव तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस गांव के लोग आज भी बिजली, सड़क, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्थायी बिजली व्यवस्था की जाए, सड़क का निर्माण कराया जाए, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्था की जाए। अब सवाल यह है कि आजादी के 80 साल बाद लकरा लता गांव तक बिजली की रोशनी कब पहुंचेगी? ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और सड़क की सुविधा कब मिलेगी? और हाथियों के बढ़ते खतरे के बीच उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? लकरा लता के ग्रामीणों की निगाहें अब शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

9 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

आजादी के 80 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित लकरा लता बिजली, सड़क और पेयजल का इंतजार; हाथियों के बीच अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर ग्रामीण सीतापुर। आजादी के 80 साल बाद भी सीतापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भारतपुर के पहाड़ी क्षेत्र में बसा लकरा लता गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में न बिजली है, न सड़क और न ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था। सरकारी विकास के दावों के बीच यहां के ग्रामीण आज भी बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब आठ वर्ष पहले सोलर लाइट लगाई गई थी, लेकिन अब वह भी बंद हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट की बैटरी खराब हो चुकी है और नई बैटरी उपलब्ध नहीं कराई गई। हालात यह हैं कि रात के अंधेरे में ग्रामीणों को अपने घर और गांव की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ती है। हाथियों के आने पर खुद करते हैं बचाव लकरा लता क्षेत्र में हाथियों का भी लगातार आवागमन बताया जाता है। हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों के पास अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अंधेरे में उन्हें अपनी ही टार्च

के सहारे हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करनी पड़ती है। एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। हमें किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं, बल्कि बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं चाहिए। विकास के दावों पर उठ रहे सवाल लकरा लता की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े करती है। एक ओर शासन-प्रशासन गांव-गांव तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र में बसे इस गांव के लोग आज भी बिजली, सड़क, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्थायी बिजली व्यवस्था की जाए, सड़क का निर्माण कराया जाए, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और हाथियों से सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी व्यवस्था की जाए। अब सवाल यह है कि आजादी के 80 साल बाद लकरा लता गांव तक बिजली की रोशनी कब पहुंचेगी? ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और सड़क की सुविधा कब मिलेगी? और हाथियों के बढ़ते खतरे के बीच उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन उठाएगा? लकरा लता के ग्रामीणों की निगाहें अब शासन-प्रशासन की ओर टिकी हैं। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    1
    देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं 
बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है  ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं  प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान  सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है  एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के  पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ग्रामीणों ने पोड़ी मोड़ प्रतापपुर में किया चक्का जाम क्या है उनकी मांग बनारस मुख्य मार्ग पर गुस्सा ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया चक्का जाम
    1
    ग्रामीणों ने पोड़ी मोड़ प्रतापपुर में किया चक्का जाम क्या है उनकी मांग
बनारस मुख्य मार्ग पर गुस्सा ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया चक्का जाम
    user_Uday Kumar Ayam
    Uday Kumar Ayam
    Content Creator (YouTuber) प्रतापपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की समीक्षा बैठक आयोजित, वनोपजों का उचित मूल्य दिलाने एवं संघ का कार्यालय स्थापित करने के दिए निर्देश गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गुमला की निदेशक मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के कार्यों, किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं को मिलने वाले लाभ तथा जिले में उपलब्ध प्राकृतिक वनोपजों के संग्रहण एवं विपणन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की स्थापना, उद्देश्य एवं वर्तमान कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बताया गया कि संघ की स्थापना वर्ष 2021 में की गई है। संघ का मुख्य उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राकृतिक वनोपज एवं कृषि उत्पादों का किसानों एवं संग्रहकर्ताओं के माध्यम से संग्रहण कर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उचित मूल्य सुनिश्चित करना है। बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान में जिले के किसान करंज, करंज बीज, लाह, इमली, रागी एवं महुआ सहित विभिन्न कृषि एवं वनोपजों की बिक्री स्थानीय बाजारों में करते हैं। स्थानीय स्तर पर उचित बाजार एवं मूल्य की जानकारी के अभाव में कई बार किसानों एवं संग्रहकर्ताओं को उनके उत्पाद का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं के बीच संघ की गतिविधियों एवं उससे मिलने वाले लाभों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों एवं संग्रहकर्ताओं को उनके उत्पादों के उचित मूल्य, उपलब्ध बाजार तथा संघ के माध्यम से बिक्री की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें बिचौलियों पर निर्भर न रहना पड़े और उनकी आय में वृद्धि हो सके। उपायुक्त ने सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वर्तमान में संघ का पृथक कार्यालय स्थापित नहीं होने की जानकारी पर उन्होंने पुराने आईटीडीए कार्यालय भवन को सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ, गुमला के कार्यालय के रूप में स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संघ के माध्यम से जिले में उत्पादित एवं संग्रहित वनोपजों को व्यवस्थित रूप से बाजार से जोड़ा जाए तथा किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम संभव एवं उचित मूल्य दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। साथ ही, संघ की गतिविधियों को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं को इससे जोड़ने पर भी बल दिया गया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक, सिद्धकोफेड अहमद बेलाल अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी माधुरी बेग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, तेतरा लैम्पस, सिसई लैम्पस, टोटाम्बी लैम्पस एवं फेपुर लैम्पस लिमिटेड के निर्वाचित निदेशक मंडल के सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    1
    उपायुक्त की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की समीक्षा बैठक आयोजित, वनोपजों का उचित मूल्य दिलाने एवं संघ का कार्यालय स्थापित करने के दिए निर्देश
गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, गुमला की निदेशक मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के कार्यों, किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं को मिलने वाले लाभ तथा जिले में उपलब्ध प्राकृतिक वनोपजों के संग्रहण एवं विपणन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की स्थापना, उद्देश्य एवं वर्तमान कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बताया गया कि संघ की स्थापना वर्ष 2021 में की गई है। संघ का मुख्य उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राकृतिक वनोपज एवं कृषि उत्पादों का किसानों एवं संग्रहकर्ताओं के माध्यम से संग्रहण कर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।
बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान में जिले के किसान करंज, करंज बीज, लाह, इमली, रागी एवं महुआ सहित विभिन्न कृषि एवं वनोपजों की बिक्री स्थानीय बाजारों में करते हैं। स्थानीय स्तर पर उचित बाजार एवं मूल्य की जानकारी के अभाव में कई बार किसानों एवं संग्रहकर्ताओं को उनके उत्पाद का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता है।
इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं के बीच संघ की गतिविधियों एवं उससे मिलने वाले लाभों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों एवं संग्रहकर्ताओं को उनके उत्पादों के उचित मूल्य, उपलब्ध बाजार तथा संघ के माध्यम से बिक्री की प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें बिचौलियों पर निर्भर न रहना पड़े और उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उपायुक्त ने सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वर्तमान में संघ का पृथक कार्यालय स्थापित नहीं होने की जानकारी पर उन्होंने पुराने आईटीडीए कार्यालय भवन को सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ, गुमला के कार्यालय के रूप में स्थापित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संघ के माध्यम से जिले में उत्पादित एवं संग्रहित वनोपजों को व्यवस्थित रूप से बाजार से जोड़ा जाए तथा किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम संभव एवं उचित मूल्य दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। साथ ही, संघ की गतिविधियों को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक किसानों एवं वनोपज संग्रहकर्ताओं को इससे जोड़ने पर भी बल दिया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक, सिद्धकोफेड अहमद बेलाल अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी माधुरी बेग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी, तेतरा लैम्पस, सिसई लैम्पस, टोटाम्बी लैम्पस एवं फेपुर लैम्पस लिमिटेड के निर्वाचित निदेशक मंडल के सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बड़ा हादसा टला: PNC इंफ्राटेक की कोयला गाड़ी में लगी आग, तत्परता से जलने से बची गाड़ी रात के अंधेरे में साइट पर मच गया हड़कंप रात के समय PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के कार्यक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोयला ले जा रही एक बड़ी डंपर/ट्रक गाड़ी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया और पूरी गाड़ी जलने से बाल-बाल बच गई। कैसे हुआ हादसा? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, PNC इंफ्राटेक की कोयला लोड गाड़ी अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। अचानक वाहन के पिछले हिस्सों/टायरों के पास से ज़ोरदार धुआं और चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया और आग पकड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया वर्करों ने दिखाई बहादुरी और सूझबूझ ​घटना घटते ही वहां मौजूद चालकों और वर्करों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला: ​अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल: घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर उठाए और बिना डरे आग के स्रोत पर स्प्रे करना शुरू कर दिया। ​समय पर पाया गया काबू: कर्मचारियों की सतर्कता के चलते आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया। ​बड़ा नुकसान टला ​कोयला अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण अगर आग जरा सी भी फैल जाती, तो पूरी गाड़ी और उस पर लदा कोयला जलकर खाक हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
    1
    बड़ा हादसा टला: PNC इंफ्राटेक की कोयला गाड़ी में लगी आग, तत्परता से जलने से बची गाड़ी
रात के अंधेरे में साइट पर मच गया हड़कंप
रात के समय PNC इंफ्राटेक लिमिटेड  के कार्यक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोयला ले जा रही एक बड़ी डंपर/ट्रक गाड़ी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया और पूरी गाड़ी जलने से बाल-बाल बच गई।
कैसे हुआ हादसा?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, PNC इंफ्राटेक की कोयला लोड गाड़ी अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। अचानक वाहन के पिछले हिस्सों/टायरों के पास से ज़ोरदार धुआं और चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया और आग पकड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया
वर्करों ने दिखाई बहादुरी और सूझबूझ
​घटना घटते ही वहां मौजूद चालकों और वर्करों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला:
​अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल: घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर उठाए और बिना डरे आग के स्रोत पर स्प्रे करना शुरू कर दिया।
​समय पर पाया गया काबू: कर्मचारियों की सतर्कता के चलते आग विकराल रूप लेने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने से बच गया।
​बड़ा नुकसान टला
​कोयला अत्यधिक ज्वलनशील  होने के कारण अगर आग जरा सी भी फैल जाती, तो पूरी गाड़ी और उस पर लदा कोयला जलकर खाक हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
    user_Manoj
    Manoj
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केवरा स्कूल जर्जर हालात छत से टपक रहा पानी।
    1
    सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केवरा स्कूल जर्जर हालात  छत से टपक रहा पानी।
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा— "सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।" "लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।" #BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
    1
    कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस अब अपनी हार की हताशा और कुंठा में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए लगातार झूठे, भ्रामक और फैब्रिकेटेड पोस्ट कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ सार्वजनिक भोजन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से किया गया पोस्ट पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है।
इससे पहले 15 अगस्त को भी कांग्रेस और उसके नेताओं के सोशल मीडिया हैंडल्स से राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भ्रामक प्रचार किया गया। भाजपा का स्पष्ट कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन झूठ और फर्जी प्रचार के जरिए देश और जनता को गुमराह करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैलाया जा रहा झूठ राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय होने के साथ-साथ कानूनी रूप से भी गंभीर विषय है।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा—
"सच जरा सा घटे या बढ़े तो सच, सच न रहे, मगर झूठ की तो कोई इंतहा नहीं।"
"लाख चेहरे बदल के आ जाते हैं ये, पर आइना कमबख्त झूठ बोलता ही नहीं।"
#BJP #Congress #SudhanshuTrivedi #NitinNabin #FakeNews #PoliticalNews #Chhattisgarh #XPost #BJPvsCongress #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ बहस चलता हुआ हाथी के हमले के बाद ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारीयों के साथ कहा सुनी चलता हुआ
    1
    ग्रामीणों व वन विभाग के कर्मचारियों के साथ बहस चलता हुआ
हाथी के हमले के बाद ग्रामीण व वन विभाग के कर्मचारीयों के साथ कहा सुनी चलता हुआ
    user_Uday Kumar Ayam
    Uday Kumar Ayam
    Content Creator (YouTuber) प्रतापपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    1
    शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है 
हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    1
    बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.