Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्यों हुए Hanuman Beniwal ताल छापर की सभा में नाराज, अचानक सभा में माइक छोड़कर कार्यक्रम छोड़ चले गए बेनीवाल
Babu kaswan
क्यों हुए Hanuman Beniwal ताल छापर की सभा में नाराज, अचानक सभा में माइक छोड़कर कार्यक्रम छोड़ चले गए बेनीवाल
More news from Rajasthan and nearby areas
- बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड की बदहाल व्यवस्था पर सवाल इकबाल खान बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड, जहां चिरंजीवी योजना के तहत प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है, वहां से मुझे एक सज्जन ने वीडियो भेजा है। वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ गंभीर मरीज जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।आज पीबीएम अस्पताल की हालत बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों में जवाबदेही का अभाव है और आए दिन अस्पताल को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं। आरोप यह भी हैं कि कुछ डॉक्टर निजी क्लीनिकों पर मरीज देखते हैं, निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लिखते हैं और जांच भी ऐसे स्थानों पर करवाते हैं, जहां से उन्हें लाभ मिलने की बात कही जाती है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि गरीब हो या अमीर, कई मरीज मजबूरी में निजी इलाज का सहारा लेने को विवश हो जाते हैं। यह भी शिकायत है कि यदि मरीज निजी तौर पर डॉक्टर को नहीं दिखाता तो वार्ड में भर्ती मरीज का उपचार मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चलता है और कुछ दिन बाद औपचारिकताएं पूरी कर छुट्टी दे दी जाती है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकार इन शिकायतों पर नकेल क्यों नहीं कस रही है। इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हो सकती है। मरीजों को दिखाने और जांच कराने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। चाहे मरीज कितना भी गंभीर क्यों न हो, उसे अपनी बारी का इंतजार करना ही पड़ता है। पीबीएम अस्पताल इन दिनों भगवान भरोसे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। न जनप्रतिनिधियों के नियमित निरीक्षण की चर्चा सुनाई देती है और न ही प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी नजर आती है। अस्पताल प्रशासन को भी मरीजों की परेशानियों का गंभीरता से संज्ञान लेकर व्यवस्था में तत्काल सुधार करना चाहिए।1
- सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक श्रीकोलायत। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत शिवमय नजर आई। बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सावन के पहले सोमवार पर बीकानेर शहर सहित कोलायत क्षेत्र और दूर-दराज के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़िये श्रीकोलायत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे धार्मिक उल्लास और अधिक बढ़ गया। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कोलायत का धार्मिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। कपिल सरोवर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के माध्यम से शिवालयों तक पहुंचाया। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।1
- कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।1
- Narayan ram jodihyasi naguar rajshatan 341001 आज की खबर लाइव वीडियो Narayan ram jodihyasi naguar rajshatan 341001 आज की खबर लाइव वीडियो देख लाइक शेयर जरुर करना धन्यवाद है?2
- अब सिंचाई होगी आसान और बिजली का खर्च होगा कम—Agro Solar Water Pump के साथ। सौर ऊर्जा से चलने वाला भरोसेमंद पंप, जो खेतों तक पानी पहुँचाए बिना बार-बार बिजली की चिंता के। अधिक जानकारी और खरीदारी के लिए आज ही संपर्क करें। 95889953561
- इतिहास विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण बीकानेर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने विभाग के समक्ष स्थित उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कुलगुरु मनोज दीक्षित ने कहा कि प्राचीन भारतीय समाज में मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरा संबंध रहा है। वृक्षों को केवल उपयोगिता की वस्तु नहीं, बल्कि जीवनदाता, देवतुल्य और लोककल्याणकारी माना गया है। उन्होंने बताया कि पुराणों में पीपल, वट, अशोक, बेल, आंवला और नीम जैसे वृक्षों के रोपण को विशेष पुण्यदायी माना गया है।इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि मौर्यकालीन शिलालेखों और स्तंभलेखों में सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगाने, यात्रियों के लिए कुएं खुदवाने तथा औषधीय पौधों के रोपण के उल्लेख मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कौटिल्य के अर्थशास्त्र में अवैध कटाई और वन संपदा के दुरुपयोग पर दंड का भी प्रावधान था। उन्होंने कहा कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विभाग से भावनात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, रिंकू जोशी, भगवान दास सुथार, डॉ. संजना चौधरी, सुशीला बिश्नोई सहित विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बजरंग कलवानी और उमेश पुरोहित ने सहयोग किया। विद्यार्थियों में कार्तिक शर्मा, सोहनलाल कुम्हार, ट्विंकल बीका, भीखाराम सुथार, गरिमा व्यास, अजीत सियाग, मूमल कंवर, अरविंद सिंह भाटी, नेहा सलमान, तुषार गहलोत सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।1
- UGC रोल बैक पर जयपुर की सड़कों पर जनसैलाब! बैरिकेड्स उखाड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता1