logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक श्रीकोलायत। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत शिवमय नजर आई। बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सावन के पहले सोमवार पर बीकानेर शहर सहित कोलायत क्षेत्र और दूर-दराज के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़िये श्रीकोलायत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे धार्मिक उल्लास और अधिक बढ़ गया। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कोलायत का धार्मिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। कपिल सरोवर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के माध्यम से शिवालयों तक पहुंचाया। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

2 hrs ago
user_आवाज़
आवाज़
Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
2 hrs ago

सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सावन के पहले सोमवार पर कोलायत के बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब कपिल सरोवर से पवित्र जल लेकर कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक श्रीकोलायत। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी श्रीकोलायत शिवमय नजर आई। बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सावन के पहले सोमवार पर बीकानेर शहर सहित कोलायत क्षेत्र और दूर-दराज के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़िये श्रीकोलायत पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर से जल भरकर बारह ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की तथा परिवार, समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे, जिससे धार्मिक उल्लास और अधिक बढ़ गया। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर कोलायत का धार्मिक स्वरूप देखते ही बन रहा था। कपिल सरोवर पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही, जहां लोगों ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के माध्यम से शिवालयों तक पहुंचाया। दिनभर श्रद्धालुओं का मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन मास में भगवान शिव की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोलायत पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पहले ये काम केवल लड़के करते थे लेकिन अब लड़कियाँ भी आगे निकल रही हैं, फ़ोन पर बात करते हुए लड़की ने पहले अपने कार की टंकी फुल करवाई और फिर पेमेंट के समय रफूचक्कर हो गई, पेट्रोल पम्प वाले बेचारे करें तो क्या करें ? #म्हारि छोरिया छोरो से कम है के😀 दंगल फिल्म😀
    1
    पहले ये काम केवल लड़के करते थे लेकिन अब लड़कियाँ भी आगे निकल रही हैं,

फ़ोन पर बात करते हुए लड़की ने पहले अपने कार की टंकी फुल करवाई और फिर पेमेंट के समय रफूचक्कर हो गई,

पेट्रोल पम्प वाले बेचारे करें तो क्या करें ?
#म्हारि छोरिया छोरो से कम है के😀

दंगल फिल्म😀
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चंदन की तरह समाज में फैले प्रेम और धार्मिक एकता की खुशबू डॉ. भुवनेश मुनि महाराज हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के 10वें उर्स का समापन, सर्वधर्म सभा में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश, 25 गौशाला संचालकों का सम्मान नागौर जिले के पादूकलां स्थित हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के नौ कूंटी दरबार में आयोजित 10वें उर्स का समापन सर्वधर्म सद्भाव, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश के साथ हुआ। सर्वधर्म सभा में संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता, इंसानियत और भाईचारे को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान 25 गौशाला संचालकों का सम्मान किया गया तथा चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। पांच दिवसीय उर्स का समापन पारंपरिक कुल की रस्म के साथ हुआ। "दम मदार बेड़ा पार" और "अल्लाह हुम्मा तार-तार, फिर मिलेंगे बार-बार" के उद्घोष के बीच हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। दरगाह के गद्दीनशीं फकीर रमजान अली खां ने कहा कि यह उर्स वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना हुआ है, जहां हर धर्म और समाज के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ जुटते हैं। सर्वधर्म सभा में पर्यावरणविद् डॉ. भुवनेश मुनि महाराज ने कहा कि हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह का जीवन प्रेम, सेवा, सच्चाई और इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चंदन अपनी सुगंध से वातावरण को महकाता है, उसी प्रकार प्रेम, सद्भाव और धार्मिक एकता की खुशबू भी पूरे समाज में फैलनी चाहिए। वहीं खेजड़ी का वृक्ष प्रकृति संरक्षण और लोककल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न संत-महात्माओं, पूर्व विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में आपसी भाईचारे की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पादूकलां का यह दरबार वर्षों से धार्मिक सौहार्द और मानवता का प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उर्स के समापन अवसर पर दरगाह की ओर से गौसेवा के संदेश के साथ 25 गौशाला संचालकों एवं सचिवों को दलिया और गुड़ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, साधु-संतों और फकीरों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने दरगाह परिसर में चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    4
    चंदन की तरह समाज में फैले प्रेम और धार्मिक एकता की खुशबू डॉ. भुवनेश मुनि महाराज
हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के 10वें उर्स का समापन, सर्वधर्म सभा में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश, 25 गौशाला संचालकों का सम्मान
नागौर जिले के पादूकलां स्थित हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के नौ कूंटी दरबार में आयोजित 10वें उर्स का समापन सर्वधर्म सद्भाव, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक संदेश के साथ हुआ। सर्वधर्म सभा में संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता, इंसानियत और भाईचारे को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस दौरान 25 गौशाला संचालकों का सम्मान किया गया तथा चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
पांच दिवसीय उर्स का समापन पारंपरिक कुल की रस्म के साथ हुआ। "दम मदार बेड़ा पार" और "अल्लाह हुम्मा तार-तार, फिर मिलेंगे बार-बार" के उद्घोष के बीच हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। दरगाह के गद्दीनशीं फकीर रमजान अली खां ने कहा कि यह उर्स वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना हुआ है, जहां हर धर्म और समाज के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ जुटते हैं। सर्वधर्म सभा में पर्यावरणविद् डॉ. भुवनेश मुनि महाराज ने कहा कि हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह का जीवन प्रेम, सेवा, सच्चाई और इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चंदन अपनी सुगंध से वातावरण को महकाता है, उसी प्रकार प्रेम, सद्भाव और धार्मिक एकता की खुशबू भी पूरे समाज में फैलनी चाहिए। वहीं खेजड़ी का वृक्ष प्रकृति संरक्षण और लोककल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न संत-महात्माओं, पूर्व विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में आपसी भाईचारे की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पादूकलां का यह दरबार वर्षों से धार्मिक सौहार्द और मानवता का प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उर्स के समापन अवसर पर दरगाह की ओर से गौसेवा के संदेश के साथ 25 गौशाला संचालकों एवं सचिवों को दलिया और गुड़ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, साधु-संतों और फकीरों का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने दरगाह परिसर में चंदन और खेजड़ी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अब सिंचाई होगी आसान और बिजली का खर्च होगा कम—Agro Solar Water Pump के साथ। सौर ऊर्जा से चलने वाला भरोसेमंद पंप, जो खेतों तक पानी पहुँचाए बिना बार-बार बिजली की चिंता के। अधिक जानकारी और खरीदारी के लिए आज ही संपर्क करें। 9588995356
    1
    अब सिंचाई होगी आसान और बिजली का खर्च होगा कम—Agro Solar Water Pump के साथ।
सौर ऊर्जा से चलने वाला भरोसेमंद पंप, जो खेतों तक पानी पहुँचाए बिना बार-बार बिजली की चिंता के।
अधिक जानकारी और खरीदारी के लिए आज ही संपर्क करें।
9588995356
    user_कानाराम चौधरी
    कानाराम चौधरी
    Agricultural Product Wholesaler नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • साथीन गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व सावण महोत्सव के तहत डां रूमा देवी बाड़मेर ने किया सम्बोधित। लाईव असलम खिलजी।
    1
    साथीन गांव में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व सावण महोत्सव के तहत डां रूमा देवी बाड़मेर ने किया सम्बोधित। लाईव असलम खिलजी।
    user_Aslam Khilji
    Aslam Khilji
    Advertising agency भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए
    1
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जाट कार्यालय सालवा कला में आए
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जोधपुर में मिर्ची बड़े का जलवा: 5 घंटे में 63 हजार मिर्ची बड़े चट, 31 किलो के विशाल मिर्ची बड़े ने खींचा ध्यान जोधपुर में मिर्ची बड़े का जलवा: 5 घंटे में 63 हजार मिर्ची बड़े चट, 31 किलो के विशाल मिर्ची बड़े ने खींचा ध्यान जोधपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर में आयोजित ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ में लोगों ने जमकर मिर्ची बड़े का स्वाद लिया। दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर हुए इस आयोजन में महज 5 घंटे में करीब 63 हजार मिर्ची बड़े खाए गए। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव शहरवासियों की खास पसंद और उत्साह का नया रिकॉर्ड बना। अशोक उद्यान की हरियाली के बीच आयोजित महोत्सव में मिर्ची बड़े के स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आई। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 31 किलो का विशाल मिर्ची बड़ा रहा। इसे तैयार करने में करीब 3 घंटे लगे। बताया गया कि यह जोधपुर में अब तक बनाया गया सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा है। सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। महोत्सव में सहगार नमकीन और फलाहारी मिर्ची बड़े उपलब्ध कराए गए। लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने परिवार के साथ मिर्ची बड़े का लुत्फ उठाया। 30 सेकेंड का मिर्ची बड़ा चैलेंज महोत्सव में आयोजित मिर्ची बड़ा चैलेंज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रतिभागियों को महज 30 सेकेंड में एक मिर्ची बड़ा खत्म करना था। चैलेंज में 40 लोगों ने सफलता हासिल की और गिफ्ट जीते। वहीं, एक युवक ने महज 12 सेकेंड में मिर्ची बड़ा खत्म कर सबसे तेज खाने का कमाल दिखाया। यह मिर्ची बड़ा महोत्सव 10 अगस्त तक चलने वाले ‘भास्कर मारवाड़ रो’ उत्सव का हिस्सा है। आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जोधपुर के मशहूर मिर्ची बड़े के स्वाद का आनंद लिया। #NewsUpdate #newstoday #newsfeed #breakingnewstoday #breaking
    1
    जोधपुर में मिर्ची बड़े का जलवा: 5 घंटे में 63 हजार मिर्ची बड़े चट, 31 किलो के विशाल मिर्ची बड़े ने खींचा ध्यान
जोधपुर में मिर्ची बड़े का जलवा: 5 घंटे में 63 हजार मिर्ची बड़े चट, 31 किलो के विशाल मिर्ची बड़े ने खींचा ध्यान
जोधपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर में आयोजित ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ में लोगों ने जमकर मिर्ची बड़े का स्वाद लिया। दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर हुए इस आयोजन में महज 5 घंटे में करीब 63 हजार मिर्ची बड़े खाए गए। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव शहरवासियों की खास पसंद और उत्साह का नया रिकॉर्ड बना।
अशोक उद्यान की हरियाली के बीच आयोजित महोत्सव में मिर्ची बड़े के स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आई। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 31 किलो का विशाल मिर्ची बड़ा रहा। इसे तैयार करने में करीब 3 घंटे लगे। बताया गया कि यह जोधपुर में अब तक बनाया गया सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा है।
सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। महोत्सव में सहगार नमकीन और फलाहारी मिर्ची बड़े उपलब्ध कराए गए। लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने परिवार के साथ मिर्ची बड़े का लुत्फ उठाया।
30 सेकेंड का मिर्ची बड़ा चैलेंज
महोत्सव में आयोजित मिर्ची बड़ा चैलेंज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रतिभागियों को महज 30 सेकेंड में एक मिर्ची बड़ा खत्म करना था। चैलेंज में 40 लोगों ने सफलता हासिल की और गिफ्ट जीते। वहीं, एक युवक ने महज 12 सेकेंड में मिर्ची बड़ा खत्म कर सबसे तेज खाने का कमाल दिखाया।
यह मिर्ची बड़ा महोत्सव 10 अगस्त तक चलने वाले ‘भास्कर मारवाड़ रो’ उत्सव का हिस्सा है। आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जोधपुर के मशहूर मिर्ची बड़े के स्वाद का आनंद लिया।
#NewsUpdate #newstoday #newsfeed #breakingnewstoday #breaking
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • यूजीसी नियमों के विरोध में जयपुर में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, वोट बहिष्कार की शपथ जयपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में करणी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी, बैरिकेड तोड़े गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन और हल्का लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के नेताओं ने ऐलान किया कि यदि यूजीसी के नए नियम वापस नहीं लिए गए, तो आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने की शपथ ली मंच सेप्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी। यह घोषणा आंदोलन का हिस्सा रही और इसे करणी सेना के नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दोहराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हित प्रभावित होंगे। वहीं यूजीसी का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, सुरक्षित वातावरण और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन के बाद करणी सेना कप्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे देश में और व्यापक किया जाएगा।
    1
    यूजीसी नियमों के विरोध में जयपुर में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, वोट बहिष्कार की शपथ
जयपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में करणी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी, बैरिकेड तोड़े गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन और हल्का लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के नेताओं ने ऐलान किया कि यदि यूजीसी के नए नियम वापस नहीं लिए गए, तो आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने की शपथ ली मंच सेप्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी। यह घोषणा आंदोलन का हिस्सा रही और इसे करणी सेना के नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दोहराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों के हित प्रभावित होंगे। वहीं यूजीसी का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता, सुरक्षित वातावरण और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन के बाद करणी सेना कप्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे देश में और व्यापक किया जाएगा।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • क्यों हुए Hanuman Beniwal ताल छापर की सभा में नाराज, अचानक सभा में माइक छोड़कर कार्यक्रम छोड़ चले गए बेनीवाल
    1
    क्यों हुए Hanuman Beniwal ताल छापर की सभा में नाराज, अचानक सभा में माइक छोड़कर कार्यक्रम छोड़ चले गए बेनीवाल
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अवैध लाईम स्टोन खनन पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार: पांचौड़ी पुलिस ने एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया डिटेन ​एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई; अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को दी गई सूचना ​पांचौड़ी(नागौर):अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचौड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 01 एलएनटी (LNT) मशीन तथा पत्थर से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन (जब्त) किया है। ​घटना का विवरण: ​सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त नागौर) श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में पांचौड़ी थानाधिकारी उर्जा राम (उप निरीक्षक) मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। ​सरहद भेड़ से एलएनटी मशीन जब्त: गश्त के दौरान मौजा भेड़ स्थित खेत खसरा नंबर 2283/2275 के अंदर अवैध रूप से खनन करने में प्रयुक्त एलएनटी मशीन (चेसिस नंबर RSB-J-2-19 5859) खेत से लगभग 300 मीटर दूरी पर खड़ी पाई गई। वाहन मालिक धुन्धियाडी निवासी ओमप्रकाश जाट को मोबाइल के जरिए मौके पर बुलाने पर वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने एलएनटी मशीन को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। ​भुंडेल-निम्बोला मार्ग पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी: तत्पश्चात थानाधिकारी मय टीम मौजा भेड़ से रवाना होकर भुंडेल पहुंचे। भुंडेल एवं निम्बोला के बीच पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चेनाराम पुत्र अनाराम जाति जाट (निवासी जीवणबेरा) बताया। ट्रॉली में भरे लाईम स्टोन पत्थरों के संबंध में वैध रवाना या दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर RJ 21 RN 5398) को मय ट्रॉली जब्त कर लिया। ​खनिज विभाग को सौंपी जाएगी अग्रिम कार्रवाई: ​पांचौड़ी पुलिस ने जब्ती की संपूर्ण जानकारी खनिज विभाग नागौर के अभियंताओं को फोन के माध्यम से दे दी है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है और खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अवैध लाईम स्टोन खनन पर नागौर पुलिस का बड़ा प्रहार: पांचौड़ी पुलिस ने एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया डिटेन
​एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में हुई कार्रवाई; अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को दी गई सूचना
​पांचौड़ी(नागौर):अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागौर श्री आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचौड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में प्रयुक्त 01 एलएनटी (LNT) मशीन तथा पत्थर से भरी 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन (जब्त) किया है।
​घटना का विवरण:
​सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत्त नागौर) श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में पांचौड़ी थानाधिकारी  उर्जा राम (उप निरीक्षक) मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। ​सरहद भेड़ से एलएनटी मशीन जब्त:
गश्त के दौरान मौजा भेड़ स्थित खेत खसरा नंबर 2283/2275 के अंदर अवैध रूप से खनन करने में प्रयुक्त एलएनटी मशीन (चेसिस नंबर RSB-J-2-19 5859) खेत से लगभग 300 मीटर दूरी पर खड़ी पाई गई। वाहन मालिक धुन्धियाडी निवासी ओमप्रकाश जाट को मोबाइल के जरिए मौके पर बुलाने पर वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने एलएनटी मशीन को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। ​भुंडेल-निम्बोला मार्ग पर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी:
तत्पश्चात थानाधिकारी मय टीम मौजा भेड़ से रवाना होकर भुंडेल पहुंचे। भुंडेल एवं निम्बोला के बीच पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम चेनाराम पुत्र अनाराम जाति जाट (निवासी जीवणबेरा) बताया। ट्रॉली में भरे लाईम स्टोन पत्थरों के संबंध में वैध रवाना या दस्तावेज मांगने पर चालक कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर RJ 21 RN 5398) को मय ट्रॉली जब्त कर लिया।
​खनिज विभाग को सौंपी जाएगी अग्रिम कार्रवाई:
​पांचौड़ी पुलिस ने जब्ती की संपूर्ण जानकारी खनिज विभाग नागौर के अभियंताओं को फोन के माध्यम से दे दी है। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है और खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.