योगी आदित्यनाथ का Independence Day पर बड़ा संदेश! UP के विकास का पूरा रोडमैप | Yogi Speech 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सीएम योगी ने विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका, युवाओं के रोजगार, पर्यटन, किसानों की समृद्धि, बेटियों के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री के संबोधन में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम बिंदु सामने आए। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, नदियों के पुनरुद्धार और शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर जोर दिया गया। 🌱 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण का भी उल्लेख किया गया। 🏙️ 16 नगर निगमों को सोलर सिटी बनाने की दिशा में योजनाओं की बात सामने आई। 👨🌾 किसानों की समृद्धि और 👧 बेटियों के सपनों को उड़ान देने का संकल्प दोहराया गया। 🇮🇳 साथ ही 25 करोड़ प्रदेशवासियों से मिलकर विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। इस वीडियो में जानिए योगी आदित्यनाथ के स्वतंत्रता दिवस भाषण की बड़ी बातें और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ा पूरा संदेश। अगर आपको उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकारी फैसलों, विकास योजनाओं और ताजा खबरों की अपडेट सबसे पहले चाहिए तो G Express को Subscribe करें और 🔔 Bell Icon जरूर दबाएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं। #YogiAdityanath #YogiSpeech #UPNews #UttarPradesh #IndependenceDay2026 #UPNewsToday #YogiNews #LucknowNews #UPDevelopment #GExpress
योगी आदित्यनाथ का Independence Day पर बड़ा संदेश! UP के विकास का पूरा रोडमैप | Yogi Speech 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश के विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सीएम योगी ने विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की भूमिका, युवाओं के रोजगार, पर्यटन, किसानों की समृद्धि, बेटियों के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री के संबोधन में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम बिंदु सामने आए। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, नदियों के पुनरुद्धार और शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर जोर दिया गया। 🌱 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण का भी उल्लेख किया गया। 🏙️ 16 नगर निगमों को सोलर सिटी बनाने की दिशा में योजनाओं की बात सामने आई। 👨🌾 किसानों की समृद्धि और 👧 बेटियों के सपनों को उड़ान देने का संकल्प दोहराया गया। 🇮🇳 साथ ही 25 करोड़ प्रदेशवासियों से मिलकर विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई। इस वीडियो में जानिए योगी आदित्यनाथ के स्वतंत्रता दिवस भाषण की बड़ी बातें और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ा पूरा संदेश। अगर आपको उत्तर प्रदेश की राजनीति, सरकारी फैसलों, विकास योजनाओं और ताजा खबरों की अपडेट सबसे पहले चाहिए तो G Express को Subscribe करें और 🔔 Bell Icon जरूर दबाएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं। #YogiAdityanath #YogiSpeech #UPNews #UttarPradesh #IndependenceDay2026 #UPNewsToday #YogiNews #LucknowNews #UPDevelopment #GExpress
- टीट बाजार में शहीद स्मारक के समक्ष ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र टीट बाजार में शहीद स्मारक के समक्ष ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र1
- शहीदों के बलिदान को नमन कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, वीर माताओं का हुआ सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर चम्पावत में गूंजे वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष, ड्रग फ्री देवभूमि का लिया संकल्प। जनता के हित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन का संकल्प लें विभागीय अधिकारी : जिलाधिकारी। संकट की घड़ी में गुड समेरिटन बने ग्रामीणों का जिलाधिकारी ने किया सम्मान। जनपद चम्पावत में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘जय हिन्द’, ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद सहित देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का त्याग एवं बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वीर माताओं एवं वीर नारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनमें श्रीमती हरु देवी, माता शहीद राहुल रंसवाल (ऑपरेशन विजय); श्रीमती बची देवी, माता शहीद सिपाही जगत सिंह (ऑपरेशन रक्षक); श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी शहीद सिपाही विक्रम सिंह (ऑपरेशन रक्षक); तथा श्रीमती रूपी देवी, पत्नी शहीद सिपाही ज्वाला दत्त (भारत-पाक युद्ध 1971) शामिल रहीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा संकट की घड़ी में साहस, मानवता और तत्परता का परिचय देने वाले स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर रास्ता बनाने वाली श्रीमती रूकमणी जोशी एवं श्रीमती जानकी देवी, सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने वाले श्री राकेश जोशी, श्री सूरज जोशी एवं श्री जोगा दत्त भट्ट तथा घायलों को मुख्य मार्ग तक लाने और अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले श्री भुवन चन्द्र जोशी, श्री हिमांशु जोशी, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मनोज जोशी एवं श्री चन्द्रप्रकाश भट्ट शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी के साहस एवं मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘तेरा हिमालय’ एवं ‘मिट्टी के बेटे’ प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना गया। इस दौरान उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकास, जनकल्याण एवं देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुना। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत की विकास यात्रा विश्व के अनेक विकसित देशों से अलग और अपनी विशिष्ट सभ्यता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों ने उपनिवेशवाद, संसाधनों के दोहन और भेदभाव के दौर से गुजरकर विकास किया, जबकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र, समानता और विविधता को साथ लेकर विकास की नई गाथा लिखी है। आजादी के 80 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद भारत एक, अखंड और निरंतर प्रगतिशील राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता में गणित, विज्ञान, भूगोल, आयुर्वेद, योग तथा प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का समृद्ध ज्ञान रहा है। आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे साकार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रत्येक अधिकारी को संकल्पबद्ध होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने जनपद के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर देता है। उन्होंने जनपद के विकास को गति देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संकल्पबद्ध होकर निर्वहन करना ही राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा है। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने दायित्वों का मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया। श्री महेश चौड़ाकोटी एवं श्री चंद मोहन जोशी ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ के संकल्प के अनुरूप सभी ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस.ए. सिद्दकी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शेरो-शायरी के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। उन्होंने कहा— “जमीं पर घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं, ये हमारी खुशनसीबी है कि हम भारत में रहते हैं।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उम्मेद सिंह, एसडीएम बीसी पंत, एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।4
- मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः जारी किया वीडियो , सुनिए क्या कहा, और अपने विचार भी बताइए मां नयना देवी व्यापार मंडल, नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुनः वीडियो जारी कर स्वतंत्रता दिवस पर लोअर मालरोड का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं होने के विरोध में लेटकर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। देखिए वीडियो। उनकी मांग कितनी जायज है और नैनीताल की जनता उनका साथ देना चाहिए या नहीं देना चाहिए ? इसका जवाब दें।1
- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे धरना प्रदर्शन, जारी किया वीडियो १५ अगस्त २०२६ के माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोअर मॉल रोड नैनीताल में कार्य पूर्ण ना होने के विरोध स्वरूप ग्राउंड जीरो पर लेट कर धरना दिए जाने के संबंध में। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा आने वाले १५ अगस्त २०२६ को शाम चार बजे लोअर मॉल रोड नैनीताल में उनके भरसक प्रयास प्रशासनिक वार्ता उच्च अधिकारी रत्नेश सक्सेना जी के कई बार झूठे लोअर मॉल रोड को खोल पाने के वादों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात के बाद लोअर मॉल रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। बावज़ूद इसके की २६ June को अधिशासी अधिकारी रत्नेश सक्सेना द्वारा ग्राउंड जीरो पर अध्यक्ष पुनीत टंडन तथा मीडिया के कई चैनल और रिपोर्टरों के आश्वासन दिया था की १५ अगस्त वाले वीकेंड पर पर्यटकों और सभी स्थानीय निवासियों के लिए लोअर मॉल रोड को पूर्ण रूप से कार्य कर खोल दिया जाएगा। तथा इसी आश्वासन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष ने तब अपना विरोध तथा धरने का निर्णय वापस लिया था। अब चुकी ना तो कार्य पूरा हो पाया है बल्कि कुछ समय से बंद है बल्कि १५ अगस्त तक किसी हालत में पूरा नहीं होता नज़र आ रहा है। और चुकी अध्यक्ष द्वारा उसी समय कह दिया था की व्यापार और व्यापारियों के हित के रहते तथा इस्थानोय निवासियों की असुविधाएं देखते साथ की बीते वर्षों से माउंटेन मैराथन भी इस बार नार्मल राउटिंग नहीं कर पा रही है इसीलिए पहले से ही दी हुई चेतावनी अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष ने लोअर मॉल रोड में अनिश्चित कालीन लेट कर अपना विरोध करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है इसमें सभी व्यापारी और नैनीताल निवासी अपना योगदान कर उनकी हिम्मत बड़ा कर अपना अपना सहयोग प्रदान कर पायेंगे। यह विरोध धरना अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा। तथा केवल लिक्विड और पानी के अलावा पुनीत टंडन अध्यक्ष कुछ भी नहीं खाएँगे। साथ ही ज़रूरत पड़ने पर अन्न जल का भी त्याग उनके द्वारा कर दिया जाएगा। माँ नयना देवी मैया और नीब करौरी बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। सभी संबंधित अधिकारी और पुलिस प्रशासन इसे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल तथा संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की तरफ़ से लिखित जानकारी माने और संज्ञान लें। धन्यवाद। सिद्धार्थ छेत्री सह मीडिया प्रभारी माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल1
- हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के पास से शुक्रवार शाम को कुछ बाइक सवार चिलम नंगों का वीडियो सामने आया। जो दो बाईकों में सवार होकर, हाथ में बेल्ट लहराते हुए राह चलते लोगों पर हमला कर थे थे। सोशल मीडिया में इनका वीडियो जमकर वायरल हुआ। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तुरंत पुलिस टीम एक्टिव की। और तीन घंटे के भीतर ही छह चिलम नंगे पकड़े गए। जिसमें से दो ऐसे में जिन्हें अभी कच्छा पहनने की तमीज़ भी नहीं आई है यानी वो नाबालिग हैं। गिरफ्तारी के बाद चार बालिग नंगे माफी मांगते दिखे। जो नंगे गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं। 1. सीतेश आर्य, पुत्र रघु कुमार, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष। 2. गोपाल आर्य, पुत्र स्व. मदनलाल, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 30 वर्ष। 3. कुणाल बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट, निवासी दमुवादूंगा, थाना काठगोदाम, उम्र 22 वर्ष। 4. विशाल कुमार, पुत्र स्व. भुवन चंद, निवासी दमुवादूंगा, उम्र 27 वर्ष।1
- स्लग - खटीमा में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ राष्ट्रभक्ति का दिखा जुनून स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या के नेतृत्व में खटीमा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक, ट्रैक्टर, कार और जेसीबी के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा मनोज शाही ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत है और वे देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने रैली में पहुंचे सभी लोगों का साधुवाद और आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। रैली में युवाओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। बाइट- 1 मनोज शाही कुमाऊं मंडल सहसंयोजक किसान मोर्चा। बाइट -2 अजय मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर1
- बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा बागेश्वर: नाबालिक किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा1
- उत्तराखंड हल्द्वानी व्यूरो रिपोर्ट हल्द्वानी में बाइक सवार युवक ने सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराया।1