Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra prajapati
नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें1
- कलेक्टर श्री सिसोनिया ने रायसेन कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा, कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था भी देखी रायसेन, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने आज रायसेन स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए धान विक्रय की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपनी कृषि उपज विक्रय करने मंडी पहुंचे किसानों से संवाद कर मंडी में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित कैंटीन का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया तथा कैंटीन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों से यह भी जाना कि मंडी में उपज विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मंडी सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। किसानों को अपनी कृषि उपज के विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पूरी प्रक्रिया सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। साथ ही किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, कृषि उपज मंडी सचिव तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप एनडीपीएस के मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा जब्त। विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के चार अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विदिशा और राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा और दूसरे आरोपी के पास से एक तौल कांटा भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, एएसपी मोनिका तिवारी और सीएसपी सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद राज की टीम ने की। विदिशा पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7587637635 और डायल-112 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।1
- ठेकेदार मिलन समारोह 2026 संपन्न भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान लोधी ट्रेडर्स द्वारा अपने ठेकेदार भाइयों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ठेकेदार मिलन समारोह 2026 इस वर्ष भी उत्साह और उत्सव के माहौल में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य ठेकेदारों को उनके कार्य, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सम्मानित करना है। इस अवसर पर लोधी ट्रेडर्स के डायरेक्टर रामकृष्ण लोधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह समारोह हर वर्ष ठेकेदारों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। अधिक से अधिक पॉइंट बनाने वाले ठेकेदारों को विशेष रूप से उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी तीन रिक्वेस्ट पॉइंट बनाने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहन स्वरूप एक्टिवा दी गई। वहीं, अलग-अलग पॉइंट श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को विभिन्न उपयोगी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और फ्रिज जैसी घरेलू उपयोग की उपयोगी सामग्री शामिल थी। एक-एक पुरस्कार पिछले वर्ष से बेहतर और आकर्षक रखा गया, जिससे ठेकेदारों में उत्साह बना रहे। समारोह में उपस्थित ठेकेदारों ने लोधी ट्रेडर्स के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उनका मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि संस्थान और ठेकेदारों के बीच संबंधों को और मजबूत भी करते हैं। रामकृष्ण लोधी ने सभी ठेकेदार भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी वर्ष में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विजेता ठेकेदारों को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी उपस्थित ठेकेदारों को धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन लोधी ट्रेडर्स की ओर से ठेकेदारों के प्रति आभार और सहयोग का प्रतीक बना।4
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल खटलापुरा हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को होता है सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन खटलापुरा सरकार हनुमान मंदिर जहांगीराबाद भोपाल में हर मंगलवार को होता है सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करते हैं भोपाल का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां हर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु एकत्रित होकर महाप्रसाद ग्रहण करते एवं सुंदरकांड का भजन सुनते हैं न्यूज़ कोलार की धड़कन के लिए सुरेश प्रजापति की रिपोर्ट4
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से नाराज यादव समाज, सिरोंज में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से नाराज यादव समाज, सिरोंज में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंका1
- *भोपाल– गोविंदपुरा क्षेत्र में पकड़ाई चरस* *गोविंदपुरा पुलिस और NCB की संयुक्ति कार्रवाई*। बस में बैठे युवक से किया चरस बरामद। दिल्ली से बैठा था युवक, बस से जा रहा था हैदराबाद। गोविंदपुरा क्षेत्र में पकड़ाया। युवक से एक किलो चरस बरामद। बरामद चरस की कीमत लगभग 30 लाख रुपए। बैग में भरकर ले जा रहा था युवक, चढ़ा हत्थे। पुलिस ने आगे की कार्रवाई को लेकर युवक को NCB को सौंपा। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी। युवक का नाम शिजान उम्र 25 साल1
- *भाजपा के शासन में अब पुलिसकर्मी भी शराब माफियाओं के ट्रक से कुचले जा रहे हैं!*✍🏻 *भाजपा के शासन में अब पुलिसकर्मी भी शराब माफियाओं के ट्रक से कुचले जा रहे हैं!*✍🏻1