विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप एनडीपीएस के मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा जब्त। विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के चार अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विदिशा और राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा और दूसरे आरोपी के पास से एक तौल कांटा भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, एएसपी मोनिका तिवारी और सीएसपी सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद राज की टीम ने की। विदिशा पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7587637635 और डायल-112 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप एनडीपीएस के मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा जब्त। विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के चार अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विदिशा और राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा और दूसरे आरोपी के पास से एक तौल कांटा भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, एएसपी मोनिका तिवारी और सीएसपी सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद राज की टीम ने की। विदिशा पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7587637635 और डायल-112 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
- विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप एनडीपीएस के मामलों में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा जब्त। विदिशा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के चार अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में विदिशा और राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम अवैध गांजा और दूसरे आरोपी के पास से एक तौल कांटा भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, एएसपी मोनिका तिवारी और सीएसपी सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद राज की टीम ने की। विदिशा पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7587637635 और डायल-112 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।1
- ठेकेदार मिलन समारोह 2026 संपन्न भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान लोधी ट्रेडर्स द्वारा अपने ठेकेदार भाइयों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ठेकेदार मिलन समारोह 2026 इस वर्ष भी उत्साह और उत्सव के माहौल में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य ठेकेदारों को उनके कार्य, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सम्मानित करना है। इस अवसर पर लोधी ट्रेडर्स के डायरेक्टर रामकृष्ण लोधी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह समारोह हर वर्ष ठेकेदारों के उत्साहवर्धन के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। अधिक से अधिक पॉइंट बनाने वाले ठेकेदारों को विशेष रूप से उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी तीन रिक्वेस्ट पॉइंट बनाने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहन स्वरूप एक्टिवा दी गई। वहीं, अलग-अलग पॉइंट श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को विभिन्न उपयोगी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और फ्रिज जैसी घरेलू उपयोग की उपयोगी सामग्री शामिल थी। एक-एक पुरस्कार पिछले वर्ष से बेहतर और आकर्षक रखा गया, जिससे ठेकेदारों में उत्साह बना रहे। समारोह में उपस्थित ठेकेदारों ने लोधी ट्रेडर्स के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उनका मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि संस्थान और ठेकेदारों के बीच संबंधों को और मजबूत भी करते हैं। रामकृष्ण लोधी ने सभी ठेकेदार भाइयों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी वर्ष में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विजेता ठेकेदारों को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी उपस्थित ठेकेदारों को धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन लोधी ट्रेडर्स की ओर से ठेकेदारों के प्रति आभार और सहयोग का प्रतीक बना।4
- आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लोकेशन: विदिशा SLUG: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लोकेशन: विदिशा एंकर: विदिशा में अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को आधे दिन की हड़ताल कर दी। लंबे समय से मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध जताया। सफाई कर्मचारी नेता मुकेश नहरिया ने बताया कि उनकी आठ सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक उनका निराकरण नहीं किया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आधे दिन की सांकेतिक हड़ताल की है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेते हुए उन्हें पूरा किया जाए। उनका कहना है कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रखने का रास्ता अपनाया जाएगा। बाइट मुकेश नहरिया बाइट नरेंद्र कुमार चौहान4
- कुदरा में पेट्रोल पंप मालिक के घर भीषण चोरी, पिस्तौल और गोलियां ले उड़े चोर बड़ी खबर कैमूर जिले के कुदरा से है, जहां चोरों ने एक पेट्रोल पंप मालिक के घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से लाइसेंसी पिस्तौल, मैगजीन, गोलियां, चेकबुक और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि तीन नकाबपोश चोर रात करीब 2 बजकर 5 मिनट पर घर में घुसे और लगभग डेढ़ घंटे तक पूरे घर को खंगालते रहे। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी पंचायत स्थित एनएच-19 के पास की है। पीड़ित विनय कुमार सिंह अपने निजी काम से वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा और कमरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी का आकलन अभी नहीं हो सका है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हाल ही में लालापुर में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में हुई चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कब तक चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर पाती है।4
- सिरोंज में चोर बेखौफ: रोलपुर चौराहे पर सूने मकान से 80 हजार नकद व 5 लाख के जेवर चोरी, शहर में बढ़ता अपराध बना चिंता का विषय सिरोंज में चोर बेखौफ: रोलपुर चौराहे पर सूने मकान से 80 हजार नकद व 5 लाख के जेवर चोरी, शहर में बढ़ता अपराध बना चिंता का विषय सिरोंज के रोलपुर चौराहे के पास एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए भीषण चोरी को अंजाम दिया। चोर घर से 80 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से स्थानीय नागरिकों में भय और रोष व्याप्त है।1
- नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें नहरों की सफाई के दावे फेल! रिनिया में लीकेज से किसानों की बढ़ी मुश्किलें1
- शमशाबाद में 5 नवंबर को 7 घंटे बिजली कटौती, चार 33 केवी फीडर रहेंगे बंद। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। शमशाबाद क्षेत्र में 5 नवंबर 2026, गुरुवार को विभागीय निर्माण कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी तीनसियाई, बरखेड़ा जागीर, शमशाबाद और गोलना फीडर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। जारीकर्ता – मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड।1
- *भोपाल– गोविंदपुरा क्षेत्र में पकड़ाई चरस* *गोविंदपुरा पुलिस और NCB की संयुक्ति कार्रवाई*। बस में बैठे युवक से किया चरस बरामद। दिल्ली से बैठा था युवक, बस से जा रहा था हैदराबाद। गोविंदपुरा क्षेत्र में पकड़ाया। युवक से एक किलो चरस बरामद। बरामद चरस की कीमत लगभग 30 लाख रुपए। बैग में भरकर ले जा रहा था युवक, चढ़ा हत्थे। पुलिस ने आगे की कार्रवाई को लेकर युवक को NCB को सौंपा। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी। युवक का नाम शिजान उम्र 25 साल1