दुकान बंद कर घर पहुंचे व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, लूट को चोरी में दर्ज करने पर उठे सवाल मंगलवार रात 9 बजे की वारदात सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात्रि करीब 9:00 बजे एक व्यापारी के साथ बैग छीनने की वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर पहुंचा था। घर के बाहर जैसे ही वह अपने पिता को बाइक से उतारने लगा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाश उसका बैग उठाकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बैग लेकर तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद व्यापारी और आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद नगर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। बैग छीनने जैसी वारदात के बावजूद पुलिस ने लूट के बजाय चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फिलहाल जालौन कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटना में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
दुकान बंद कर घर पहुंचे व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, लूट को चोरी में दर्ज करने पर उठे सवाल मंगलवार रात 9 बजे की वारदात सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात्रि करीब 9:00 बजे एक व्यापारी के साथ बैग छीनने की वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर पहुंचा था। घर के बाहर जैसे ही वह अपने पिता को बाइक से उतारने लगा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाश उसका बैग उठाकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बैग लेकर तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद व्यापारी और आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद नगर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। बैग छीनने जैसी वारदात के बावजूद पुलिस ने लूट के बजाय चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फिलहाल जालौन कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटना में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
- दुकान बंद कर घर पहुंचे व्यापारी से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, लूट को चोरी में दर्ज करने पर उठे सवाल मंगलवार रात 9 बजे की वारदात सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात्रि करीब 9:00 बजे एक व्यापारी के साथ बैग छीनने की वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर पहुंचा था। घर के बाहर जैसे ही वह अपने पिता को बाइक से उतारने लगा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाश उसका बैग उठाकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश बैग लेकर तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद व्यापारी और आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। इस घटना के बाद नगर के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। बैग छीनने जैसी वारदात के बावजूद पुलिस ने लूट के बजाय चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फिलहाल जालौन कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटना में उचित धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- जांच समिति से हटने के बाद भी नगर पालिका पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जांच अधिकार को लेकर विवाद उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई में कथित फर्जी एवं अनियमित भुगतानों की जांच को लेकर बुधवार को नया विवाद सामने आया। सूत्रों के अनुसार, जांच समिति में बदलाव के बाद भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही नगर पालिका परिषद पहुंचे और विभिन्न विभागों के अभिलेखों का निरीक्षण कराया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने संशोधित आदेश का हवाला देते हुए बताया कि जांच समिति में उनके स्थान पर एसडीएम राकेश कुमार सोनी को सदस्य नामित किया जा चुका है। इसे लेकर दोनों अधिकारियों के बीच जांच के अधिकार को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बताया जाता है कि इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निर्माण, कर, अकाउंट सहित कई विभागों में पहुंचे, जहां दस्तावेजों की स्कैनिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई। नगर पालिका परिसर में बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं कर्मचारियों ने गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कई विभागों के पटल बंद कर दिए। मामले को लेकर अब यह सवाल उठ रहे हैं कि संशोधित जांच समिति के गठन के बाद इस तरह की कार्रवाई किस अधिकार और प्रक्रिया के तहत की गई।1
- बदमाशों का शिकार हुआ व्यवसायी डेढ़ लाख की हुई टप्पेवाजी लोगों में असुरक्षा भावना जालौन।बदमाशों की धमा चौकड़ी से जनता परेशान है। आये दिन चोरी टप्पेवाजी व आपराधिक घटनाओं से जनता परेशान है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर पिता के साथ घर लौट रहे एक व्यापारी से मुंह बांधे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में रखे झोला लेकर फरार हो गए। झोले में करीब 1.5 लाख रुपये नकद के साथ जरूरी सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमाशंकर अग्रवाल की मुख्य बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। रमा जनरल स्टोर के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल अपने पिता रमाशंकर अग्रवाल उर्फ रमा के साथ मंगलवार को रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। घर के सामने स्कूटी खड़ी कर उस पर झोला रखकर वह दरवाजा खोलने लगे। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह बांध कर आये तथा स्कूटी खड़ी देखी ।पहले से रैकी कर रहे बदमाशों ने मौका पाकर स्कूटी पर रखा झोला उठाया और तेजी से भाग निकले।पीड़ित दिलीप अग्रवाल ने बताया कि झोले में लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, स्टील की पानी की बोतल और लंच टिफिन रखा था। झोला जमीन प्रिंट और मेहंदी रंग का था। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर सूचना दी।घटना की सूचना लगते ही कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आसपास लगे सी सी टी वी पुटेज खंगाली तथा पुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गयी है।1
- जालौन: लौना रोड बना लोगों के लिए जी का जंजाल, गड्ढों में सफर करना बना बड़ी चुनौती जालौन नगर का लौना रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे और बड़े गड्ढों के कारण रोज़ाना ई-रिक्शा चालक, बाइक सवार, ट्रैक्टर चालक और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आखिर प्रशासन और जनप्रतिनिधि किस बड़े हादसे या किसी की मौत का इंतजार कर रहे हैं। उनका सवाल है कि जब आम जनता रोज़ इस सड़क से जूझ रही है तो इसकी मरम्मत कब होगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि लौना रोड के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।1
- जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में देर रात बदमाशों की धमा-चौकड़ी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी से जो अपनी दुकान बंद कर अपने बुजुर्ग पिता को स्कूटी मैं बैठाकर घर पहुंचा और ठीक उसके घर के दरवाजे पर ही पीछे से वाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसकी स्कूटी पर टंगा हुआ झोला (जिसमें लाखों रुपए बताए गए हैं) उठाया और मौके से भाग गए हालांकि कुछ दूर तक व्यापारी पीछे दौड़ा भी लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए थे इस घटनाक्रम के बाद वहां हड़कंप मच गया और व्यापारी दिलीप अग्रवाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें है घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश वाइक से भागते हुए दिख रहे हैं और व्यापारी कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास कर रहा है इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक व्यापारी दिलीप अग्रवाल की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने पुलिस को लिखित रूप से सभी जानकारी दे दी है आपको बता दें कि आज़ से करीब 15 साल पहले इसी व्यापारी दिलीप अग्रवाल के बेटे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था और 24 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी उस समय पुलिस ने मुठभेड़ में बेटे को सकुशल बरामद किया था और आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा था1
- ब्रेकिंग न्यूज.....* *जालौन अपने समर्थकों के साथ उरई नगर पालिका की जांच करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह रही* *लगभग दो घंटों तक अपने समर्थकों के साथ दस्तावेज खंगालते रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट* *जालौन ब्रेकिंग न्यूज.....* *जालौन अपने समर्थकों के साथ उरई नगर पालिका की जांच करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह रही* *लगभग दो घंटों तक अपने समर्थकों के साथ दस्तावेज खंगालते रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट* *नगर पालिका के ईओ राम अचल कुरील से हुई तीखी नोक झोंक* *EO नगर पालिका ने दस्तावेज दिखाने से किया साफ इनकार* *क्या किसी भी जांच में जांच अधिकारी को अपने समर्थकों के साथ जांच करने का अधिकार है* आपको बता दे कि उरई नगर पालिका में जांच ट्रांसफर होने के बावजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के जांच करने पहुंचने पर नया विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि जांच के दौरान बड़ी संख्या में निजी युवकों को साथ लाया गया, जिन्होंने नगर पालिका परिसर में वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। करीब दो घंटे तक विभिन्न कक्षों में दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन शिकायत से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर जांच नहीं होने के आरोप भी लगे। जांच के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही और नगर पालिका के टीएस गणेश प्रसाद मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। वहीं अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील से कथित रूप से तीखी नोकझोंक भी हुई। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी ने कुछ अभिलेख दिखाने से इनकार कर दिया, जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन पर "सेटिंग-गेटिंग" के लगाए आरोप1
- उरई नगर पालिका में जांच के दौरान बड़ा बवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और ईओ में तीखी नोक झोंक /सेटिंग-गेटिंग के आरोपों से मचा हड़कंप* *जालौन नगर पालिका जांच में हंगामा दस्तावेजों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और ईओ आमने-सामने /उरई नगर पालिका में भ्रष्टाचार जांच के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा /अधिकारियों की बहस से मचा हड़कंप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *उरई नगर पालिका में जांच के दौरान बड़ा बवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और ईओ में तीखी नोक झोंक /सेटिंग-गेटिंग के आरोपों से मचा हड़कंप* *जालौन नगर पालिका जांच में हंगामा दस्तावेजों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और ईओ आमने-सामने /उरई नगर पालिका में भ्रष्टाचार जांच के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा /अधिकारियों की बहस से मचा हड़कंप* जनपद जालौन उरई नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान गुरुवार को उस समय बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब जांच करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईओ राम अचल कुरील के बीच तीखी नोकझोंक हो गई जांच के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच हुई बहस और लगाए गए आरोपों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया आप को बता दें जानकारी के अनुसार नगर पालिका में भ्रष्टाचार अनियमितताओं और धांधली की शिकायतें सभासदों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थीं शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही नगर पालिका परिषद पहुंचे और विभिन्न शाखाओं के दस्तावेजों तथा कंप्यूटर अभिलेखों की गहन जांच की वहीं निरीक्षण की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही नगर पालिका कर्मचारियों को जांच की सूचना मिली कई कर्मचारी अपने अपने कमरों में ताला लगाकर परिसर से चले गए अचानक हुए इस घटनाक्रम से नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जांच टीम ने कई कक्षों का निरीक्षण किया और उपलब्ध अभिलेखों की पड़ताल की ईओ से तीखी बहस सेटिंग गेटिंग का आरोप जांच के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील के बीच उस समय विवाद बढ़ गया, जब कथित रूप से कुछ अभिलेख दिखाने से इनकार किया गया इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने अधिशासी अधिकारी पर सेटिंग-गेटिंग करने का आरोप लगाया दोनों अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक की चर्चा पूरे परिसर में होती रही इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जांच को लेकर उठा नया विवाद इस बीच जांच प्रक्रिया को लेकर भी नया विवाद सामने आ गया बताया जा रहा है कि नगर पालिका की जांच पहले ही दूसरे अधिकारी को हस्तांतरित की जा चुकी थी इसके बावजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के जांच के लिए पहुंचने पर सवाल उठाए जा रहे हैं इस घटनाक्रम ने जांच की वैधता और प्रक्रिया को लेकर भी चर्चाओं को जन्म दे दिया है निजी युवकों को साथ लाने के आरोप जांच के दौरान एक और गंभीर आरोप सामने आया है आरोप है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपने साथ बड़ी संख्या में निजी युवकों को लेकर पहुंचे जिन्होंने नगर पालिका परिसर के भीतर वीडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इस मामले को लेकर भी नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी देखी गई वहीं शिकायत के मुख्य बिंदुओं की जांच नहीं होने का आरोप करीब दो घंटे तक चली जांच के दौरान विभिन्न शाखाओं के दस्तावेजों की पड़ताल की गई, लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि जिन प्रमुख बिंदुओं को लेकर सभासदों ने शिकायत की थी उन पर अपेक्षित जांच नहीं की गई इससे जांच की निष्पक्षता और गंभीरता पर भी सवाल उठने लगे हैं कैमरों से बचते नजर आए अधिकारी जांच के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही और नगर पालिका के टीएस गणेश प्रसाद मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए वहीं पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर में भारी हलचल बनी रही और कर्मचारियों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं बताया जा रहा है अब इस पूरे मामले पर सभी की नजर जिला प्रशासन की अगली कार्यवाही पर टिकी है यदि जांच में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है वहीं जांच प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों की भी अलग से समीक्षा होने की संभावना जताई जा रही है4
- जालौन में बेखौफ चोर का कारनामा सूनी दुकान से गुल्लक तोड़ उड़ाए हजारों रुपये /दुकानदार का बेटा पानी लेने गया /पीछे से चोर ने गुल्लक की नकदी की पार* *जालौन में चोरों के हौसले बुलंद /दुकान की गुल्लक से नकदी उड़ाकर हुए फरार /सूनी दुकान देख चोर ने किया /हाथ साफ गुल्लक से ढाई हजार से अधिक की नकदी चोरी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में बेखौफ चोर का कारनामा सूनी दुकान से गुल्लक तोड़ उड़ाए हजारों रुपये /दुकानदार का बेटा पानी लेने गया /पीछे से चोर ने गुल्लक की नकदी की पार* *जालौन में चोरों के हौसले बुलंद /दुकान की गुल्लक से नकदी उड़ाकर हुए फरार /सूनी दुकान देख चोर ने किया /हाथ साफ गुल्लक से ढाई हजार से अधिक की नकदी चोरी* जनपद जालौन जिले के जालौन नगर में दिनदहाड़े एक दुकान से चोर द्वारा गुल्लक में रखी नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी आप को बता दें जानकारी के अनुसार जालौन नगर स्थित एक दुकान पर दुकान दार का बेटा कुछ देर के लिए पानी लेनेज चला गया था इसी दौरान पहले से नजर बनाए बैठे एक चोर ने सूनी दुकान का फायदा उठाते हुए दुकान में रखी गुल्लक से करीब ढाई हजार रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गया कुछ देर बाद जब दुकानदार और उसके परिजनों ने गुल्लक की जांच की तो उसमें रखी नकदी गायब मिली इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया पीड़ित दुकानदार ने तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 को घटना की सूचना दी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर की है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात ने क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है2