बदमाशों का शिकार हुआ व्यवसायी डेढ़ लाख की हुई टप्पेवाजी लोगों में असुरक्षा भावना जालौन।बदमाशों की धमा चौकड़ी से जनता परेशान है। आये दिन चोरी टप्पेवाजी व आपराधिक घटनाओं से जनता परेशान है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर पिता के साथ घर लौट रहे एक व्यापारी से मुंह बांधे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में रखे झोला लेकर फरार हो गए। झोले में करीब 1.5 लाख रुपये नकद के साथ जरूरी सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमाशंकर अग्रवाल की मुख्य बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। रमा जनरल स्टोर के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल अपने पिता रमाशंकर अग्रवाल उर्फ रमा के साथ मंगलवार को रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। घर के सामने स्कूटी खड़ी कर उस पर झोला रखकर वह दरवाजा खोलने लगे। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह बांध कर आये तथा स्कूटी खड़ी देखी ।पहले से रैकी कर रहे बदमाशों ने मौका पाकर स्कूटी पर रखा झोला उठाया और तेजी से भाग निकले।पीड़ित दिलीप अग्रवाल ने बताया कि झोले में लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, स्टील की पानी की बोतल और लंच टिफिन रखा था। झोला जमीन प्रिंट और मेहंदी रंग का था। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर सूचना दी।घटना की सूचना लगते ही कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आसपास लगे सी सी टी वी पुटेज खंगाली तथा पुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गयी है।
बदमाशों का शिकार हुआ व्यवसायी डेढ़ लाख की हुई टप्पेवाजी लोगों में असुरक्षा भावना जालौन।बदमाशों की धमा चौकड़ी से जनता परेशान है। आये दिन चोरी टप्पेवाजी व आपराधिक घटनाओं से जनता परेशान है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर पिता के साथ घर लौट रहे एक व्यापारी से मुंह बांधे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में रखे झोला लेकर फरार हो गए। झोले में करीब 1.5 लाख रुपये नकद के साथ जरूरी सामान था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमाशंकर अग्रवाल की मुख्य बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। रमा जनरल स्टोर के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल अपने पिता रमाशंकर अग्रवाल उर्फ रमा के साथ मंगलवार को रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। घर के सामने स्कूटी खड़ी कर उस पर झोला रखकर वह दरवाजा खोलने लगे। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह बांध कर आये तथा स्कूटी खड़ी देखी ।पहले से रैकी कर रहे बदमाशों ने मौका पाकर स्कूटी पर रखा झोला उठाया और तेजी से भाग निकले।पीड़ित दिलीप अग्रवाल ने बताया कि झोले में लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, स्टील की पानी की बोतल और लंच टिफिन रखा था। झोला जमीन प्रिंट और मेहंदी रंग का था। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर सूचना दी।घटना की सूचना लगते ही कोतवाली प्रभारी हरीशंकर चन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये तथा आसपास लगे सी सी टी वी पुटेज खंगाली तथा पुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गयी है।
- जालौन: युवक ने प्रधान व सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल कर पीएम आवास योजना में नाम कटवाने की जांच की मांग जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम रेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव निवासी पूनम देवी को पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिल सका है। युवक का आरोप है कि पात्र होने के बावजूद पूनम देवी का नाम जानबूझकर योजना की सूची से कटवा दिया गया, जिसके कारण उन्हें आज तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया। वीडियो में उसने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कोई अनियमितता हुई हो तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पात्र लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। हालांकि, इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव अथवा संबंधित विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।1
- 🎤उरई नगर पालिका में IAS रिंकू सिंह राही की एंट्री से मचा हड़कंप!🖥️ 📌अभिलेखों की गहन पड़ताल शुरू, कई कर्मचारी दफ्तर से नदारद, रिकॉर्ड को लेकर अधिकारियों में तीखी बहस! *उरई।* नगर पालिका परिषद उरई में शिकायतों की जांच ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया, जब आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही अचानक जांच के लिए कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरे नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। करीब दो घंटे तक जांच टीम ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन पड़ताल की। इस दौरान शिकायतों से जुड़े कई रिकॉर्ड खंगाले गए। जांच की सूचना मिलते ही कुछ कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जबकि कुछ अधिकारियों में अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर तीखी बहस होने की चर्चा रही। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, नगर पालिका के टीएस गणेश प्रसाद मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। अब सबकी निगाहें इस जांच की रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और किन मामलों में आगे कार्रवाई की जा सकती है। देखे वीडियो मे क्या क्या हुआ नगर पालिका के अंदर व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई3
- मौखिक आदेशों पर नहीं चलेगा प्रशासन!" — IAS रिंकू सिंह राही का डीएम को दो टूक पत्र, नगर पालिका जांच में मचा प्रशासनिक घमासान उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई की जांच को लेकर जालौन प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही ने जिलाधिकारी को भेजे अपने पत्र में साफ शब्दों में कहा है कि "दूरभाषीय अथवा मौखिक निर्देशों की कोई विश्वसनीयता नहीं होती, इसलिए केवल लिखित आदेशों के आधार पर ही कार्यवाही की जा सकती है।" इस टिप्पणी के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 29 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में रिंकू सिंह राही ने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर 17 जुलाई 2026 का एक आदेश वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका जांच समिति में उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी को नामित किए जाने की बात कही गई है। हैरानी की बात यह है कि आदेश की प्रतिलिपि सूची में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें आज तक न तो आदेश की आधिकारिक प्रति मिली और न ही कोई औपचारिक सूचना दी गई। राही ने पत्र में स्पष्ट लिखा कि जब तक आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक यह तय करना संभव नहीं है कि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र वास्तविक है या नहीं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) से पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि कराने और उसकी अधिकृत प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सभासदों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में वे लगातार जांच कर रहे थे और इस संबंध में कई पत्राचार भी किए गए, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ। सबसे अहम सवाल उन्होंने जिलाधिकारी से यह पूछा है कि यदि जांच का दायित्व वास्तव में किसी दूसरी समिति को सौंप दिया गया है, तो क्या उनके द्वारा की जा रही जांच तत्काल रोक दी जाए या समाप्त मान ली जाए? इस संबंध में उन्होंने तत्काल लिखित मार्गदर्शन देने की मांग की है। रिंकू सिंह राही का यह पत्र अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौखिक आदेशों की विश्वसनीयता पर उठाए गए सवाल और लिखित निर्देशों की मांग को प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में नगर पालिका परिषद उरई की जांच का भविष्य फिलहाल लिखित आदेशों के इंतजार में अटका हुआ दिखाई दे रहा है।2
- बसपा की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती पर जोश भरा दिग्गज पदाधिकारियों तथा नेताओं का जमावड़ा रहा कालपी (जालौन) बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति व जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कालपी सीट को जिताने पर जोर दिया। जोल्हूपुर मोड़ स्थित मून राइज रेस्टोरेंट के परिसर प्रमुख नेता वीरपाल सिंह चौहान के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम ने कहा कि आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन एवं शिद्दत से जुटना है।तथा कामयाबी हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बूथ स्तर पर बसपा का कार्यकर्ता मजबूत है। उन्होंने दावा किया है कि अन्य दलों के अपेक्षा हमारी पार्टी के वोट का आधार भी मजबूत है। बसपा के झांसी मंडल के प्रभारीगणों वृजभूषण कुशवाहा,शैलेंद्र शिरोमणि, धीरेन्द्र चौधरी,अनिल कस्तवार ने बसपा सुप्रीमो मायावती सरकारों की उपलब्धियों तथा पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री उदयवीर सिंह दोहरे द्वारा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मलखान सिंह पाल, दिलीप सिंह गुर्जर,सुदामा चौहान, अमित भारती, नरायण हरि अवस्थी, राजेश गौतम, सिद्ध गोपाल, विनोद पाल, होरीलाल, कृपा शंकर, गुलाब सिंह, राजपाल सालोनिया, रमेश वाल्मीकि, मिथिलेश, प्रकाश पांडे,हर नारायण पाल, सुलेमान मंसूरी,सतीश श्रीवास, अरविंद,रामबाबू,अवलख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की। सम्मेलन में आये हुये कार्यकर्ताओं का बीरपाल सिंह चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।5
- up.sarkar.phasalnuksan.ole1
- जालौन: नगर पालिका परिषद में एसडीएम रिंकू सिंह राही के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में ताले लगे मिले, जिस पर एसडीएम ने नाराज़गी जताई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की ओर से जांच में अपेक्षित सहयोग भी नहीं किया जा रहा है। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया तथा अभिलेखों की जांच शुरू कराई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली को लेकर भी जानकारी ली गई। यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके से लाइव जांच की जा रही है और प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जिले में इस तरह की लाइव जांच पहली बार देखने को मिली है।##news #upnews #vayral #upnews #letestnews1
- कोंच के नया पटेल नगर में मामा के घर फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस मामा के घर 9 की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव कोंच(जालौन)मामा के घर आई एक नावलिक किशोरी ने संदिग्ध परस्थितियों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करने में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला नया पटेल नगर में मां के घर पर एक नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी एक दिन पहले किसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी इसी दौरान किशोरी के मामा आ गए और उन्होंने मोबाइल छीन लिया इसके बाद यह घटना सामने आई बताया जा रहा है कि किशोरी ने घर के अंदर आंगन में लगे जल से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है जैसे ही परिजनों ने किशोरी को फंदे से लटकते हुए देखा तो तत्काल ही उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी वही उक्त घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को हुई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाये और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और लोगों के ब्यानों को लिया जा रहा है उनके आधार पर ही बास्तविक मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।1