झुमरा चौक पर जलजमाव से बना तालाब, वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग हजारीबाग (दारू): हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही चौक तालाब का रूप ले लेता है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर झुमरा चौक को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
झुमरा चौक पर जलजमाव से बना तालाब, वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग हजारीबाग (दारू): हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही चौक तालाब का रूप ले लेता है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर झुमरा चौक को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
- गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में "गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व, उनके आदर्शों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डालना था। महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मासूम कुमारी ने द्वितीय तथा संगम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार राणा ने किया। संगोष्ठी के सफल आयोजन में शिक्षक अजीत हांसदा, रवि कुमार महतो, संजीत कुमार यादव, संगम कुमारी एवं पार्वती कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।1
- झुमरा चौक पर जलजमाव से बना तालाब, वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग हजारीबाग (दारू): हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही चौक तालाब का रूप ले लेता है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर झुमरा चौक को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- खुटरा ब्लू बर्ड्स ने परागों एफसी को 3-1 से हराया, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल जारी हजारीबाग (कटकमसांडी) | कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला परागों एफसी और खुटरा ब्लू बर्ड्स के बीच खेला गया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुटरा ब्लू बर्ड्स ने 3-1 से जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी और स्थानीय लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी शरीफुल्ला उर्फ गुड्डू ने निभाई। इस अवसर पर ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और फुटबॉल के विकास में योगदान देने वाले परागों फुटबॉल कोच को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कोटा के पूर्व खिलाड़ी एवं रिटायर-11 टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच आफताब आलम, सचिव शाहजहां हुसैन, हाजी शाहने अहमद वारसी, फिरोज अहमद, मिंटू शरीफुल, मुशर्रफ हुसैन, नौसर आलम, उबेर अहमद, मुकर्रम हुसैन, मुकीम खान, अबाब आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्कुलर गुड्डू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और युवाओं को खेलों से जोड़कर सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला के तहत आगामी शुक्रवार और रविवार को भी फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास की कई टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि खेल भावना, आपसी भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलता है।1
- विष्णुगढ़ में इंसानियत शर्मसार! साइकिल चोरी के शक में मासूम को बेरहमी से पीटा। 😡💥 क्या एक मामूली साइकिल की कीमत किसी मासूम बच्चे की जान से बढ़कर है? झारखंड के विष्णुगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ साइकिल चोरी के शक में एक छात्र के साथ हद से ज़्यादा बर्बरता की गई। पीड़ित के शरीर पर पड़ी चोटें गवाही दे रही हैं कि आरोपी किस कदर हैवान बन गए थे! इस पूरे मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या बयान दिया? जानिए सच्चाई इस वीडियो में। 👇 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें। 👉 वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि पीड़ित को इंसाफ मिल सके!1
- रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, सात मामलों का हुआ खुलासा कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ रेलवे के आईबीएस में हुई लगातार सात चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। आरपीएफ को 27 जुलाई की रात करीब 9:41 बजे सूचना मिली कि हजारीबाग बेस स्टेशनों के बीच स्थित आईबीएस में कुछ लोग रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक बाल गंगाधर, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार राम तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां चार युवक रेलवे के कॉपर केबल काटते मिले। घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में तकनीकी सहायता और छापेमारी के जरिए दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी तुरिया (गया), रोहित कुमार (शेखपुरा), विकास कुमार राम (गिरिडीह) और वीरेंद्र कुमार तुरी (नवादा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 35 किलोग्राम रेलवे की कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 55,500रुपए बताई जाती है । साथ ही इंटरलॉकिंग की, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस और वायर कटर सहित चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झुमरी तिलैया के बजरंग नगर में किराये के मकान में रहकर पूर्व में भी रेलवे के विभिन्न आईबीएस स्थलों से कॉपर केबल चोरी करते थे। चोरी का सामान गया जिले के वजीरगंज स्थित कबाड़ी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रेलवे की कॉपर पट्टियां और जले हुए कॉपर केबल बरामद किए गए। इसके बाद दूसरे कबाड़ी राजू कुमार के यहां से भी करीब 12 किलोग्राम चोरी का कॉपर बरामद हुआ। दोनों को रिसीवर के रूप में गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का अधिकांश माल पटना के अगमकुआं स्थित एक अन्य कबाड़ी गौरी शंकर को बेचा गया था। उसकी दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला और दुकान से रेलवे का कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आईबीएस में हुई पूर्व की सातों चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। फरार रिसीवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, सात मामलों का हुआ खुलासा कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ रेलवे के आईबीएस में हुई लगातार सात चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। आरपीएफ को 27 जुलाई की रात करीब 9:41 बजे सूचना मिली कि हजारीबाग बेस स्टेशनों के बीच स्थित आईबीएस में कुछ लोग रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक बाल गंगाधर, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार राम तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां चार युवक रेलवे के कॉपर केबल काटते मिले। घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में तकनीकी सहायता और छापेमारी के जरिए दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी तुरिया (गया), रोहित कुमार (शेखपुरा), विकास कुमार राम (गिरिडीह) और वीरेंद्र कुमार तुरी (नवादा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 35 किलोग्राम रेलवे की कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 55,500रुपए बताई जाती है । साथ ही इंटरलॉकिंग की, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस और वायर कटर सहित चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झुमरी तिलैया के बजरंग नगर में किराये के मकान में रहकर पूर्व में भी रेलवे के विभिन्न आईबीएस स्थलों से कॉपर केबल चोरी करते थे। चोरी का सामान गया जिले के वजीरगंज स्थित कबाड़ी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रेलवे की कॉपर पट्टियां और जले हुए कॉपर केबल बरामद किए गए। इसके बाद दूसरे कबाड़ी राजू कुमार के यहां से भी करीब 12 किलोग्राम चोरी का कॉपर बरामद हुआ। दोनों को रिसीवर के रूप में गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का अधिकांश माल पटना के अगमकुआं स्थित एक अन्य कबाड़ी गौरी शंकर को बेचा गया था। उसकी दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला और दुकान से रेलवे का कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आईबीएस में हुई पूर्व की सातों चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। फरार रिसीवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- चंदवारा में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली गायत्री परिवार की नगर परिक्रमा, हवन-पूजन व भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन चंदवारा में गायत्री परिवार द्वारा धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य पूजा-अर्चना एवं नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच नगर परिक्रमा निकाली। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कृष्णा राणा ने बुधवार को 11 बजे बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। चंदवारा में भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली गायत्री परिवार की नगर परिक्रमा, हवन-पूजन व भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन चंदवारा में गायत्री परिवार द्वारा धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य पूजा-अर्चना एवं नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच नगर परिक्रमा निकाली। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कृष्णा राणा ने बुधवार को 11 बजे बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।1
- ठाकुरगांव थाना में 29 वर्षीय नरेश पहान के लापता होने की सूचना, परिवार देता है मदद की अपील बुढ़मू, — मुनेश पहान ने पुलिस थाना ठाकुरगांव में आवेदन देकर अपने छोटे भाई नरेश पहान (उम्र 29 वर्ष) के लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के अनुसार नरेश, जो आर्मी यूनिट 5 बिहार दानापुर में तैनात था और मौजूदा पदस्थापना कोलकाता में थी, 14 जुलाई 2026 को छुट्टी पर घर आए थे। 25 जुलाई को खेत में काम करने के बाद 26 जुलाई 2026 को लगभग शाम 5:00 बजे नहा कर बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे। परिवार ने बताया कि नरेश का मोबाइल नंबर 6005159311 है, जिस पर अक्सर स्विच ऑफ दिखता है; कभी-कभी व्हाट्सएप पर ऑनलाइन भी देखा जाता है। पूरे परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बावजूद किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मुनेश ने 28 जुलाई 2026 को ठाकुरगांव थाना में अनुपस्थिति की रिपोर्ट दायर कर खोजबीन में मदद की अपील की है। पुलिस तथा परिवार से संपर्क हेतु निम्न मोबाइल नंबर दिए गए हैं: 9103504247 (मुनेश पहान) 9320698788 (परिवार संपर्क) ठाकुरगांव थाना से आग्रह है कि जो भी जानकारी नरेश पहान के बारे में हो, कृपया तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या ऊपर दिए गए पारिवारिक संपर्क नंबरों पर सूचित करें। परिवार भावनात्मक रूप से परेशान है और उन्हें अपने सदस्य की सुरक्षा व स्वास्थ्य की तत्काल चिंता है। सम्पर्क: मुनेश पहान, ग्राम मेढ़ी, पोस्ट उरगुटू, थाना-ठाकुरगांव, जिला-रांची1
- गुरु पूर्णिमा पर झुमरी तिलैया गायत्री शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 300 श्रद्धालुओं ने लिया हवन मे भाग गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व झुमरी तिलैया गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें लगभग 300 श्रद्धालु भक्तों ने हवन मे भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर बुधवार 10 भी वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, यज्ञ एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वहीं सात महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन की विधि लक्ष्मण प्रसाद मण्डल और राजकुमार पाण्डेय ने संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान गायत्री महिला मंडल की सदस्य कामिनी देवी ने अपने परिवार के बच्चों करिशा प्रकाश, ऋद्धि प्रकाश एवं सोनम प्रकाश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने आम, अमरूद, गुलमोहर, जामुन, बेल एवं आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का वितरण किया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व सवा 12 घंटे के अखंड जप का भी आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में लगभग 100 श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सवा लाख मंत्र जप संपन्न किया, जिससे संपूर्ण शक्तिपीठ का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्तिमय भाव से ओत-प्रोत रहा। गुरु पूर्णिमा पर झुमरी तिलैया गायत्री शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 300 श्रद्धालुओं ने लिया हवन मे भाग गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व झुमरी तिलैया गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें लगभग 300 श्रद्धालु भक्तों ने हवन मे भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर बुधवार 10 भी वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, यज्ञ एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वहीं सात महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन की विधि लक्ष्मण प्रसाद मण्डल और राजकुमार पाण्डेय ने संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान गायत्री महिला मंडल की सदस्य कामिनी देवी ने अपने परिवार के बच्चों करिशा प्रकाश, ऋद्धि प्रकाश एवं सोनम प्रकाश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने आम, अमरूद, गुलमोहर, जामुन, बेल एवं आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का वितरण किया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व सवा 12 घंटे के अखंड जप का भी आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में लगभग 100 श्रद्धालु भक्तों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सवा लाख मंत्र जप संपन्न किया, जिससे संपूर्ण शक्तिपीठ का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्तिमय भाव से ओत-प्रोत रहा।1