गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में "गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व, उनके आदर्शों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डालना था। महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मासूम कुमारी ने द्वितीय तथा संगम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार राणा ने किया। संगोष्ठी के सफल आयोजन में शिक्षक अजीत हांसदा, रवि कुमार महतो, संजीत कुमार यादव, संगम कुमारी एवं पार्वती कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में "गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व, उनके आदर्शों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डालना था। महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मासूम कुमारी ने द्वितीय तथा संगम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार राणा ने किया। संगोष्ठी के सफल आयोजन में शिक्षक अजीत हांसदा, रवि कुमार महतो, संजीत कुमार यादव, संगम कुमारी एवं पार्वती कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
- उपायुक्त ने बीज, यूरिया एवं डीएपी बिक्री केंद्रों का किया औचक निरीक्षण अधिक मूल्य पर बिक्री एवं गुणवत्ता में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी हजारीबाग | उपायुक्त हेमन्त सती ने बुधवार को कालीबाड़ी मार्ग स्थित विभिन्न बीज, यूरिया एवं डीएपी बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में यह कार्रवाई की गई, जिनमें यूरिया, डीएपी एवं पोटाश की कालाबाजारी तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की सूचना मिली थी। खरीफ फसली मौसम को देखते हुए किसानों को उर्वरक एवं बीज की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने M/S उर्वरा, जगदम्बा ट्रेडर्स एवं पूजा ट्रेडर्स सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, स्टॉक एवं बिक्री पंजी, यूरिया की ओपनिंग स्टॉक, उपलब्ध यूरिया बैगों की संख्या, बिक्री रजिस्टर तथा सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरकों की बिक्री की विस्तार से जांच की। साथ ही उर्वरकों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय खुदरा विक्रेताओं एवं संबंधित लोगों से बातचीत की। जांच में यह जानकारी सामने आई कि सरकार द्वारा निर्धारित 266 रुपये प्रति बोरा की दर वाला यूरिया 360 रुपये प्रति बोरा तक बेचा जा रहा है तथा डीएपी भी निर्धारित मूल्य से अधिक दर, लगभग 1,850 रुपये प्रति बोरा, पर बेचे जाने की शिकायत मिली। इस पर उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को जिले के सभी गोदामों एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान M/S उर्वरा प्रतिष्ठान में अधिक दर पर यूरिया एवं डीएपी की बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रतिष्ठान को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया तथा दोष सिद्ध होने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उर्वरकों पर सब्सिडी देती है, इसलिए किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के दौरान उपायुक्त ने स्वयं निरीक्षण में पाया कि उपलब्ध यूरिया नीम-कोटेड प्रतीत नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल उर्वरक का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित प्रतिष्ठानों से पीओएस (PoS) मशीन के माध्यम से की गई बिक्री का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि वास्तविक बिक्री एवं स्टॉक का मिलान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराना अनिवार्य है। यदि कोई भी विक्रेता कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।1
- गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित गुरु पूर्णिमा पर जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में गुरु-शिष्य परंपरा विषयक संगोष्ठी आयोजित जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में "गुरु-शिष्य परंपरा" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व, उनके आदर्शों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डालना था। महाविद्यालय के प्रभारी पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास तथा जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मासूम कुमारी ने द्वितीय तथा संगम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रत्नेश कुमार राणा ने किया। संगोष्ठी के सफल आयोजन में शिक्षक अजीत हांसदा, रवि कुमार महतो, संजीत कुमार यादव, संगम कुमारी एवं पार्वती कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।1
- झुमरा चौक पर जलजमाव से बना तालाब, वर्षों से परेशानी झेल रहे लोग हजारीबाग (दारू): हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत झुमरा चौक पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही चौक तालाब का रूप ले लेता है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर झुमरा चौक को जलजमाव से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- विष्णुगढ़ में इंसानियत शर्मसार! साइकिल चोरी के शक में मासूम को बेरहमी से पीटा। 😡💥 क्या एक मामूली साइकिल की कीमत किसी मासूम बच्चे की जान से बढ़कर है? झारखंड के विष्णुगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ साइकिल चोरी के शक में एक छात्र के साथ हद से ज़्यादा बर्बरता की गई। पीड़ित के शरीर पर पड़ी चोटें गवाही दे रही हैं कि आरोपी किस कदर हैवान बन गए थे! इस पूरे मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या बयान दिया? जानिए सच्चाई इस वीडियो में। 👇 वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें। 👉 वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि पीड़ित को इंसाफ मिल सके!1
- अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है। रांची// अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है।1
- रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, सात मामलों का हुआ खुलासा कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ रेलवे के आईबीएस में हुई लगातार सात चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। आरपीएफ को 27 जुलाई की रात करीब 9:41 बजे सूचना मिली कि हजारीबाग बेस स्टेशनों के बीच स्थित आईबीएस में कुछ लोग रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक बाल गंगाधर, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार राम तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां चार युवक रेलवे के कॉपर केबल काटते मिले। घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में तकनीकी सहायता और छापेमारी के जरिए दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी तुरिया (गया), रोहित कुमार (शेखपुरा), विकास कुमार राम (गिरिडीह) और वीरेंद्र कुमार तुरी (नवादा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 35 किलोग्राम रेलवे की कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 55,500रुपए बताई जाती है । साथ ही इंटरलॉकिंग की, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस और वायर कटर सहित चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झुमरी तिलैया के बजरंग नगर में किराये के मकान में रहकर पूर्व में भी रेलवे के विभिन्न आईबीएस स्थलों से कॉपर केबल चोरी करते थे। चोरी का सामान गया जिले के वजीरगंज स्थित कबाड़ी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रेलवे की कॉपर पट्टियां और जले हुए कॉपर केबल बरामद किए गए। इसके बाद दूसरे कबाड़ी राजू कुमार के यहां से भी करीब 12 किलोग्राम चोरी का कॉपर बरामद हुआ। दोनों को रिसीवर के रूप में गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का अधिकांश माल पटना के अगमकुआं स्थित एक अन्य कबाड़ी गौरी शंकर को बेचा गया था। उसकी दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला और दुकान से रेलवे का कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आईबीएस में हुई पूर्व की सातों चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। फरार रिसीवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, सात मामलों का हुआ खुलासा कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ रेलवे के आईबीएस में हुई लगातार सात चोरी की घटनाओं का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। आरपीएफ को 27 जुलाई की रात करीब 9:41 बजे सूचना मिली कि हजारीबाग बेस स्टेशनों के बीच स्थित आईबीएस में कुछ लोग रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक बाल गंगाधर, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार राम तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां चार युवक रेलवे के कॉपर केबल काटते मिले। घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में तकनीकी सहायता और छापेमारी के जरिए दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी तुरिया (गया), रोहित कुमार (शेखपुरा), विकास कुमार राम (गिरिडीह) और वीरेंद्र कुमार तुरी (नवादा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 35 किलोग्राम रेलवे की कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 55,500रुपए बताई जाती है । साथ ही इंटरलॉकिंग की, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस और वायर कटर सहित चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झुमरी तिलैया के बजरंग नगर में किराये के मकान में रहकर पूर्व में भी रेलवे के विभिन्न आईबीएस स्थलों से कॉपर केबल चोरी करते थे। चोरी का सामान गया जिले के वजीरगंज स्थित कबाड़ी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर रेलवे की कॉपर पट्टियां और जले हुए कॉपर केबल बरामद किए गए। इसके बाद दूसरे कबाड़ी राजू कुमार के यहां से भी करीब 12 किलोग्राम चोरी का कॉपर बरामद हुआ। दोनों को रिसीवर के रूप में गिरफ्तार किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि चोरी का अधिकांश माल पटना के अगमकुआं स्थित एक अन्य कबाड़ी गौरी शंकर को बेचा गया था। उसकी दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला और दुकान से रेलवे का कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ।आरपीएफ ने इस मामले में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आईबीएस में हुई पूर्व की सातों चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। फरार रिसीवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- खुटरा ब्लू बर्ड्स ने परागों एफसी को 3-1 से हराया, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल जारी हजारीबाग (कटकमसांडी) | कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला परागों एफसी और खुटरा ब्लू बर्ड्स के बीच खेला गया। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुटरा ब्लू बर्ड्स ने 3-1 से जीत दर्ज कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी और स्थानीय लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मैच रेफरी की जिम्मेदारी शरीफुल्ला उर्फ गुड्डू ने निभाई। इस अवसर पर ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और फुटबॉल के विकास में योगदान देने वाले परागों फुटबॉल कोच को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कोटा के पूर्व खिलाड़ी एवं रिटायर-11 टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच आफताब आलम, सचिव शाहजहां हुसैन, हाजी शाहने अहमद वारसी, फिरोज अहमद, मिंटू शरीफुल, मुशर्रफ हुसैन, नौसर आलम, उबेर अहमद, मुकर्रम हुसैन, मुकीम खान, अबाब आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्कुलर गुड्डू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और युवाओं को खेलों से जोड़कर सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला के तहत आगामी शुक्रवार और रविवार को भी फुटबॉल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास की कई टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि खेल भावना, आपसी भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलता है।1
- कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल ने आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार किया कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति बुधवार को 3:45 बजे जानकारी दी गई की आरपीएफ कोडरमा ने आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35 किलोग्राम कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, केबल काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे के विभिन्न आईबीएस से कई बार चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरपीएफ के अनुसार इस कार्रवाई से आईबीएस में हुई सात चोरी की घटनाओं का खुलासा हो गया है, जबकि एक फरार रिसीवर की तलाश जारी है।_____ कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल ने आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार किया कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति बुधवार को 3:45 बजे जानकारी दी गई की आरपीएफ कोडरमा ने आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35 किलोग्राम कॉपर स्ट्रिप एवं वायर, केबल काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे के विभिन्न आईबीएस से कई बार चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरपीएफ के अनुसार इस कार्रवाई से आईबीएस में हुई सात चोरी की घटनाओं का खुलासा हो गया है, जबकि एक फरार रिसीवर की तलाश जारी है।_____1