NEWS:-48 घंटे में 5 डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार, 117.54 किलो मादक पदार्थ जब्त मनासा। नशामुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में पांच डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और चार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जब्त किए गए। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 94 हजार 100 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 18 अगस्त को पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीत कुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू पिता जगसीर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में फरार आरोपी सुरजीत सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब की तलाश जारी है। 19 अगस्त को दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब निवासी सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह तथा श्रीगंगानगर राजस्थान निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 57.800 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के खरीद-फरोख्त नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है।

- नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त नीमच सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 18 अगस्त की रात नीमच-मनासा रोड पर थाना परिसर के सामने नाकाबंदी के दौरान की गई। तलाशी में कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से डोडाचूरा मिला। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आर्टिगा कार, दो मोबाइल सहित कुल 12 लाख 10 हजार रुपये की सामग्री जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।1
- में धार्मिक कार्यक्रम और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं।1
- महरौली का लौह स्तंभ - 1600 वर्षों अडिग खड़ा भारतीय धातुकर्म दिल्ली के महरौली स्थित लौह स्तंभ, प्राचीन भारत की धातुकर्म और शिल्पकला की असाधारण उपलब्धि का जीवंत प्रमाण है. लगभग 7.2 मीटर ऊँचा यह स्तंभ गुप्तकाल का है और इसके अभिलेख में राजा चंद्र का उल्लेख मिलता है. लगभग 1,600 वर्षों से खुले वातावरण में खड़े इस लौह स्तंभ पर अभी तक कोई गंभीर जंग दिखाई नहीं देती है. इसके पीछे इसके लौह की संरचना, निर्माण तकनीक और दिल्ली की स्थानीय जलवायु, इन सभी का योगदान माना जाता है. स्तंभ पर संस्कृत में उत्कीर्ण अभिलेख राजा चंद्र की विजयों और भगवान विष्णु के प्रति उनकी भक्ति का उल्लेख करता है. इससे यह केवल धातु की अद्भुत वस्तु नहीं, बल्कि इतिहास, भाषा, धर्म और विज्ञान, चारों का संगम बन जाता है. मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩1
- भानपुरा माँडल स्कूल मे शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय वेटलिफ्टिग.... *शासकीय मॉडल स्कूल भानपुरा में मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष बालक- बालिका प्रतियोगिता राष्ट्रीय निर्णायक आदित्य सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई*1
- मक्का की फसल में इल्ली का प्रकोप1
- सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से फायरिंग का वीडियो पोस्ट कर आमजन में दहशत फैलाने वाले आरोपी मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा तथा डीएसपी भदेसर विनोद कुमार लेखरा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व मे पुलिस एक टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोहर भील नाम का व्यक्ति ने अपने सोशल साइट पर एक पिस्तौल जैसा हथियार की पोस्ट करते हुए का विडिओ डाल रखा हे और वीडियो में धमकी भरे लहजे में आम जन को डर पैदा करने का वीडियो डाल रखा हहै।प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मिडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर पिस्टल नमा लाइटर से फायर कर विडियो बनाकर हथियार का पोस्ट वायरल कर लोगो में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया जाकर सोशल साइट से एक पोस्ट हटाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने व आमजन में डर पैदा नहीं करने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट व एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज हैं।1
- NEWS:-48 घंटे में 5 डोडाचूरा तस्कर गिरफ्तार, 117.54 किलो मादक पदार्थ जब्त मनासा। नशामुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में पांच डोडाचूरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 117.54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और चार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जब्त किए गए। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 94 हजार 100 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 18 अगस्त को पहली कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोमदत्त उर्फ सोमू पिता सुखजीत कुमार नायक और सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू पिता जगसीर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 59.740 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में फरार आरोपी सुरजीत सिंह निवासी जलालाबाद, पंजाब की तलाश जारी है। 19 अगस्त को दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने पंजाब निवासी सतनाम सिंह पिता शेरसिंह, राजबिंदर सिंह पिता लालसिंह तथा श्रीगंगानगर राजस्थान निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ टीनू पिता जरनेल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 57.800 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के खरीद-फरोख्त नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है।1
- नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अवैध शराब जब्त नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नयागांव चौकी क्षेत्र में टाटा ट्रक से 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर जावद चौराहे के पास संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें डेंजर कंपनी की 120 पेटी और डीएसपी ब्लैक व्हिस्की की 215 पेटी, कुल 3015 लीटर शराब मिली। पुलिस ने ट्रक, मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।1
- RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध1